Saturday, September 21, 2024
Breaking News

शहीद हेमराज के नाम पर हो छाता शुगर मिल का नामः लक्ष्मीनारायण

शहीद हेमराज की पुण्यतिथि पर राजनेताओं सहित ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भाजपा सरकार सेना के सम्मान व सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसी का नतीजा है कि अब दुश्मनों का हमारी सेना के सामने खडे होने तक की हिम्मत नहीं है। कहा कि शहीद हेमराज की शहादत को सलाम करने के लिए छाता की शुगर मिल का नाम भी शहीद के नाम पर रखने की वे प्रदेश सरकार से सिफारिश करेंगे। ताकि हमारी युवा पीढ़ी हमेशा शहीद हेमराज के नाम से प्रेरित होती रहे। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण गांव शेरनगर में शहीद हेमराज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि शहीद हेमराज की शहादत को देश भूल नहीं सकता। वर्ष 2013 में जवान हेमराज ने देश की रक्षा करते हुए शहादत दी थी। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने शहीद हेमराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और छाता क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में शहीद हेमराज का नाम प्रमुखता से अंकित किए जाने का अपना संकल्प दोहराया।

Read More »

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जरूरतमंद बृजवासियों की सेवा करना हमारे अनेक जन्मों का फल है। धन का सद्उपयोग जो लोग दुःखी जनों की सेवा में करते हैं वे धन्य हैं, धर्म में धन के उपयोग से धन कम नहीं होता अपितु ईश्वर किसी न किसी माध्यम में उसे दे देता है। इसलिए हमें दीन दुःखी जनों की सेवा करते रहना चाहिए। यह विचार अपनी धर्मपत्नी स्व0 श्रीमती चन्द्रकान्ता शर्मा जी की पुण्य स्मृति के अवसर पर कल्याणं करोति, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर सुरेश चन्द्र शर्मा ने श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा के प्रागंण में व्यक्त किये। मूलचन्द्र गर्ग पार्षद मथुरा-वृन्दावन नगर निगम ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेत्र रोगियों की सेवा का कार्य सबसे पुण्य कार्य है क्योंकि नेत्र ज्योति प्रदान करने से बड़ा कोई कार्य हो ही नहीं सकता है। नेत्रों के बिना संसार अन्धकारमय हो जाता है। इसका मूल्य तो वही समझ सकता है जिसके समक्ष कठिनाई आई हो।

Read More »

डीएम समेत व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायबरेली। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 जनवरी को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशासनिक अमला सहित व्यापारिक संगठन व स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। संगठन के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ने कंबल वितरण कार्यक्रम सहित आए हुए लोगों की स्वल्पाहार की व्यवस्था की थी। इसके साथ ही चौहान व टीम ने सभी का माल्यार्पण करते हुए शहीद परिवारों को कम्बल शाल, मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने बताया चौहान गुट संगठन प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में जहां व्यापारियों के लिए खड़ा रहता है वहीं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेकर लोगों के सहयोग में सदैव तत्पर रहता है। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के साथ प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान ने शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही भारत माता मंदिर पर भारत माता को पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष बबीता वर्मा सहित प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा, महामंत्री मो. नजर, चित्रेश, युवा अध्यक्ष अरविंद चौधरी, शिव भोला शर्मा, सहित चौहान गुट व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। आपको बता दें कि मुंशीगंज के शहीद स्मारक को इतिहास में इसे दूसरा जलियांवाला कांड के रूप में जाना जाता है।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में शरद मेलाः मेरी विरासत मेरा अभिमान की थीम पर सजा मेला प्रांगण

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार में प्रियदर्शनी लेडीज क्लब के सौजन्य से शरद मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आए एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) प्रवीण सक्सेना व उत्तरा लेडीज क्लब की अध्यक्षा नीलम सक्सेना द्वारा किया गया। ऊंचाहार परियोजना के कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार व प्रियदर्शनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा मनीषा समैयार ने मुख्य अतिथियों के आगमन पर उनका स्वागत किया।
भारतीय विरासत पर गर्व की अनुभूति का भाव रखते हुए इस वर्ष मेले की थीम ‘मेरी विरासत मेरा अभिमान’ रखी गई। जिसके अंतर्गत योग, आयुर्वेद, बाजरा व जड़ी बूटियों के महत्व को मुख्य रूप से प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। देश को स्वस्थ व समृद्ध बनाने में योग के योगदान को प्रमुख तौर पर दर्शाया गया। इसी के अंतर्गत योग के विभिन्न आसनों, उनको करने की विधि और उसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रदर्शनी के माध्यम से योग को अतुलनीय विरासत के रूप में प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया।

Read More »

नव वर्ष पर मातारानी पंचाग कैलेंडर का हुआ विमोचन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा कैंप कार्यालय जगन्नाथपुरी पर वयोवृद्ध पंडित राम नरेश गौतम की अध्यक्षता में अंग्रेजी नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया। वार्षिक कैलेंडर का नाम मातारानी पंचांग कैलेंडर है यह संस्थान के विशिष्ठ सदस्य मुंबई निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सिने स्टार अमिताभ बच्चन के परिवारिक ज्योतिषाचार्य सुरेश वशिष्ठ द्धारा बनाया गया। इस कलेंडर मे तिथि, बार, नछत्र, दिशाशूल यात्रा की गणना, वार्षिक राशि फलादेश अदि प्रमुख रूप से दिये गये है इसकी पांच हजार प्रतियां विप्रो को वितरित की जायेगी। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, दिलीप पांडे, पप्पू गौतम, पंकज शर्मा दिवाकर, आचार्य पीपी शर्मा, प्रेम भगत, डॉक्टर जमुना शमार्, मालती भार्गव, समाजसेवी डॉ सीमा शमा, कल्पना सारस्वत, उमा शर्मा, विनीता शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Read More »

बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यालय पहुंच राष्ट्रपति के नाम अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। देश में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले व जम्मू कश्मीर में हिंदू की हत्याओं के विरोध में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि जिहादी देश में घृणा एवं आतंक का वातावरण बना रहे है। उन्होंने कहा कि आठ जनवरी को असम के करीमगंज में बजरंग दल के कार्यकर्ता शंभू की लव जिहादी द्वारा हत्या कर दी गई। दो वर्ष में बजरंग दल के नौ कार्यकर्ताओं की हत्या हुई हैं एवं 32 हमले हुए है। पटना वं दिल्ली में हुई घटनाएं भी चिंतनीय है। साथ ही कहा कि आंतक फैलाने में हमलों के लिए नाबालिंगों को आगे किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदय से मांग की है कि केंद्र सरकार को आगाह करें कि घृणा फैलाने एवं झूठे विक्टिम कार्ड खोलकर मुस्लिम समाज को भड़काने वाले मौलवियों एवं नेताओं पर नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाया जाये।

Read More »

चार रोटी भूखे पेट के नाम संस्था ने बांटे कम्बल

हाथरस। चार रोटी भूखे पेट नाम शाखा परिवार चामड़ गेट की ओर से कंबल वितरण जरूरतमंद एवं साधु-संतों के बीच वितरित किए गए और इस कार्य में शाखा परिवार के सभी सदस्यों का उत्साह वितरण सेवा में सराहनीय रहा। शाखा परिवार का 1182 वां कार्य दिवस था। सभी के सहयोग से कंबल वितरण सेवा की गई।
कम्बल वितरण में रामचंद्र कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा अनुराग अग्निहोत्री, टीचर श्रीमती जागृति प्रकाश, श्रीमती रेखा उपाध्याय, अतुल उपाध्याय, अतुल शर्मा, अनिल शर्मा, आर्यन उपाध्याय, अनंत उपाध्याय, जय शिव उपाध्याय, संस्थापक  कालीचरण उपाध्याय, अध्यक्ष  अरुण उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी भरत शर्मा, सह जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु कुशवाहा आदि शामिल थे।

Read More »

अधिकांश पेट्रोल पंप पर शो-पीस बनी जनसुविधाएं और मूक दर्शक बना प्रशासन

-नहीं दिखते रेट, न पानी, न ही फर्स्ट ऐड बॉक्स, शिकायत पुस्तिका भी गायब, ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ वाला नियम भी ताक पर
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जनपद के अंदर अधिकांश फिलिंग स्टेशन पर उपभोक्ताओं को जनसुविधाएं सुलभ नहीं हो पा रही हैं। यहां तक कि ज्यादातर पेट्रोल पंप मानक के विपरीत भी काम करते दिख रहे हैं और संचालक की गैर मौजूदगी में यहां काम करने वाला कर्मचारी किसी भी भाषा का अनियंत्रित ढंग से उपभोक्ता पर उपयोग करता हुआ देखा जा सकता है। उल्लेखनीय यह है कि कई महीनों से जिलाधिकारी और जिला पूर्ति निरीक्षक को जनपद के किसी भी तहसील क्षेत्र में फिलिंग स्टेशन की जांच करते हुए भी नहीं देखा गया, जबकि कई बार खबरों के प्रकाशन के साथ साथ, ट्विटर पर संबंधित विभाग और अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित कराया जा चुका है।

Read More »

नन्हीं प्रतिभा, बुलंदी के पंख विषयक कार्यशाला आयोजित की

पवन कुमार गुप्ता: ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बालिका सशक्तिकरण अभियान को धार देने के उद्देश्य से आसपास के गांवों की बालिकाओं के ज्ञान और रुझान को नई उड़ान देने के लिए 2 जनवरी से 7 जनवरी तक शीतकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्ष मनीषा समैयार ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। बालिकाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती समैयार ने कहा कि भारत में महिलाओं का शुरू से ही सभी क्षेत्रों में अपना विशेष प्रभाव व पहचान रही है। आज भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रही हैं। एनटीपीसी महिलाओं को आगे बढ़ाने में तथा उनको प्रोत्साहित करने में अपना सामाजिक दायित्व निभाती रही हैं। बालिका सशक्तिकरण अभियान उसी दायित्व बोध के तहत आयोजित होने वाला कार्यक्रम है।
प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्ष समैयार ने विश्वास व्यक्त किया कि एनटीपीसी के आंगन से प्रशिक्षित होकर यह बालिकाएं ना केवल स्वयं को सशक्त करेंगी, बल्कि भारत को सशक्त करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नैगम सामाजिक दायित्व के तहत बालिका सशक्तिकरण अभियान को प्रमुखता दे रही है। इसी के तहत लगभग 120 बालिकाओं को चयनित करके उनके भविष्य को तराशने का कार्य एनटीपीसी ने किया था।

Read More »

कोहरा के साथ ठंड और बढ़ने के आसार

कानपुर। जनवरी महीना भीषण शीतलहर लेकर आया। महानगर में ठंड खूब पड़ रही है। मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने के साथ ही कोहरा बढ़ने के आसार जताए हैं। जनवरी के तीसरे हफ्ते में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के सुबह साढ़े आठ बजे के ऑब्जरवेशन के अनुसार कानपुर में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। कानपुर में शीतलहर, बीमारों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले 24 घंटे में हार्ट और ब्रेन अटैक के चलते लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई। ठंड के चलते स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। ठंड से बचने के लिए लोग, आग जलाकर ताप रहे है जिससे कि शरीर गर्म रहे है और ठंड न लग सके।

Read More »