Monday, July 8, 2024
Breaking News

महिला ने पति सहित ससुरालियों पर लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव रतौली में एक महिला ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने की तहरीर महिला थाने में दी। पुलिस ने पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। थाना नारखी क्षेत्र के गांव रतौली निवासी वीनेष की 19 वर्षीय पत्नी बविता ने अपने पिता अनिल कुमार के घर मायके दतावली थाना मटसैना पहुच कर महिला थाने में पति व ससुराल के लोगो पर मारपीट करने व घर से निकालने की बात कहते हुए तहरीर दी। महिला थाने में तहरीर लेने के बाद पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग करता है। मांग पूरी न होने पर उसके घर से निकालने के बाद दूसरी षादी करने की फिराक में है।

Read More »

तमंचा सहित युवक को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी पुलिस ने पहाड़पुर से एक युवक का तमंचा सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया। थाना नारखी क्षेत्र के गांव पहाडपुर निवासी रिषी कपूर पुत्र जसवन्त सिंह को विगत रात्रि में पुलिस ने अवैध तमंचा सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।

Read More »

पूर्व विधायक ददाजू का शस्त्र सलामी के साथ हुआ अन्तिम सस्कार

पार्टी नेताओं के साथ सपा, बसपा समाजसेवी हुए षव यात्रा में शामिल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में बीमारी के चलते देहान्त हो गया। जिनका अन्तिम संस्कार पुलिस द्वारा शस्त्र सलामी देने के बाद छारबाग स्थित स्वर्ग आश्रम पर किया गया। जहां सैकडों की संख्या में भाजपा नेताओं के साथ समाज सेवी व अन्य पार्टी के राजनेता मौजूद रहे। भाजपा पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू का विगत रात्रि में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में बीमारी के चलते देहान्त हो गया। 

Read More »

युवाओं को वोटर बनाने के लिये चलाया जायेगा अभियान-डीएम

2017.06.01 07 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों मे युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान-2017 के अंतर्गत आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियो मे युवा निर्वाचको के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा है कि मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी चुनाव उतना ही अच्छा होगा। विशेष रूप से युवा मतदाताओ को अभियान से जोड़ा जाएगा। बीएलओ को डोरटूडोर घर जाकर इसके लिए सर्वे करेगे और कालेजो मे जो युवा मतदाता बनने की श्रेणी मे आने वाले छात्रो को प्रोत्साहित किये जाने के लिए विशेष अभियान जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से चलाया जाएगा। 

Read More »

जिले में एक दर्जन से अधिक हुई लूटों का हुआ खुलासा

2017.06.01 06 ravijansaamnaदो लुटेर दबोंचे, चोरी की बाइक, लूट का सामान बरामद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गस्ती पुलिस दल ने दो लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लुटेरों के कब्जे से लूटा गया सामान, तंमचा, कारतूस बरामद किये है। कई साथी फरार हो गये जिनकी सरगरमी से तलाष की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डे ने वार्ता करते हुये बताया है कि थाना लाइनपार पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि लूट के दो आरोपी सामान लेकर कही जा रहे है। पुलिस ने घेराबन्दी करते हुए क्राइमब्रान्च टीम की सहायता से रूपसपुर सिंगल होते हुए हिरनगांव से पूर्व ही दबोच लिया। 

Read More »

पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं लेखपाल

तहसील परिसर में लेखपाल को दी गई विदाई
टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज गुरूवार को तहसील सभागार में लेखपाल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तहसील स्तरीय अधिकारियों ने लेखपाल को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। एसडीएम संगीता देवी ने सेवानिवृत हुए लेखपाल मान सिंह को रामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया। वहीं उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। एसडीएम ने कहा कि सरकारी कर्मचारी कभी सेवानिवृत नहीं होता। हां सरकारी बंधनों से अवश्य मुक्त हो जाता है। 

Read More »

वृद्ध ग्रामीण की हत्या में पुलिस खाली हाथ

हत्या के 24 घंटे बाद भी आरोपियों का नहीं लगा सुराग
पचोखरा में ईंट से कुचलकर कर दी गई थी वृद्ध की हत्या
टूंडला, जन सामना संवाददाता। पचोखरा क्षेत्र में बुधवार को ईंटों से कुचलकर की गई वृद्ध की हत्या में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। आरोपियों के न पकडे जाने से ग्रामीणों में रोष है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला दल में बुधवार को भेड़ चराने गए वृद्ध राजपाल सिंह बघेल पुत्र लालाराम की अज्ञात हमलावरों ने ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी परिजनों को शाम को हुई थी। परिजन राजपाल की तलाश में खेत पर गए थे। वहां उन्हें राजपाल का शव खेत में पडा मिला था। 

Read More »

जिलास्तरीय स्थायी समिति की बैठक 2 जून को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलास्तरीय स्थायी समिति की बैठक जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 2 जून को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार माती में आहूत की गयी है। बैठक में जिलास्तरीय स्थायी समिति के मान्यता प्राप्त पत्रकार सदस्य सहित पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार आदि भाग लेंगे।

Read More »

भाजपा नेता ने महिला से की अभद्रता

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। दबंग भाजपा नेता ने सरेराह महिला को भला बुरा कहने के बाद जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपराह्न स्थानीय कोतवाली पहुंची कानपुर नौबस्ता निवासी प्रियंका सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार अपराह्न वह अपनी माँ के साथ एक मामले की जानकारी स्थानीय थाने से करके वापस कानपुर लौट रही थी। चैराहे पर वाहन का इन्तजार करते समय मौके पर तीन अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचे भाजपा नेता दलजीत सिंह ने गाली-गलौज के बाद महिला व उसकी माँ को जान से मारने की धमकी दी भयभीत महिला ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा किये जाने की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Read More »

दबंग ने घर में घुसकर महिला व बच्चो से की मारपीट

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में दबंग ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की बचाने दौड़े ससुर को भी मारापीटा और कट्टा लेकर दौड़ा लिया पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शेखपुर निवासी विक्रम की पत्नी गुड़िया ने स्थानीय पुलिस को बताया कि बीती तीस मई की रात करीब 8 बजे पड़ोसी अरविन्द सोनकर ने नशे की हालत में कट्टा व लाठी लेकर घर के अन्दर घुस आया और मेरे पति विक्रम व सुरेश को मारना पीटना शुरू कर दिया। अरविन्द व उसकी पत्नी ने मेरे छोटे-छोटे बच्चों को भी बुरी तरह मारा और मेरे ऊपर भी हमला करके अभद्रता की और मारपीट कर मुझे भी घायल कर दिया पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Read More »