Sunday, September 22, 2024
Breaking News

जहरखुरानी का शिकार युवक अचेतावस्था में मिला

चकिया/चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चकिया चन्दौली स्थानीय क्षेत्र के सिकन्दरपुर के पास एक युवक को सड़क के किनारे अचेतावस्था में पाये जाने से सनसनी फैल गयी। इस सम्बन्ध में बताया गया कि रविवार की सुबह एक युवक सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़ा था, जिस पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह पता किया तो जानकारी हुई कि उक्त युवक शहाबगंज थाना क्षेत्र के ढुन्नू गांव का निवासी रोहित 25वर्ष है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसको उसी हालत में उठा कर सरकारी हास्पिटल लाये, जिसका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि उक्त युवक हैदराबाद में किसी कम्पनी में कार्य करता है, जो घर लौट रहा था। परिजनों व स्थानीय लोगों ने कयास लगाया कि शायद युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पर सही बात की जानकारी उसको होश में आने के बाद ही हो पायेगी।

Read More »

जीजा ने साले पर की फायरिंग

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के चंदापुर गांव में आज उस वक़्त हड़कंप मच गया,जब चंदापुर स्थित अपनी पंचर की दुकान में काम कर रहे युवक के ऊपर उसी के जीजा ने फायर झोंक दिया। जिसके चलते पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदापुर (हाजीपुर कदीम) निवासी अरविंद सोनकर अपनी पंचर की दुकान में काम करके अपना जीवन यापन करता है। लगभग 20 साल पहले अरविंद ने अपनी बहन की शादी कानपुर के अम्बेडकर नगर में रहने वाले नंदू के साथ की थी।लेकिन शादी के कुछ समय बाद से नंदू आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था। जिसकी जानकारी होने पर अरविंद ने इसकी शिकायत काकादेव थाने में की थी।

Read More »

नाला तोड़ने से गांव में भरा पानी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे से जुड़े गांव ललईपुर के सामने नेवेली कर्मियों द्वारा नाला तोड़ने से गांव की सड़कों में पानी भर गया है। जिससे ग्रामीणों व स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्राम ललईपुर के सामने करीब ढ़ाई माह पूर्व नेवेली कंपनी कर्मियों ने पाइप लाइन डालने के दौरान गांव से निकलने वाले नाब दानों को बंद कर दिया था। कई महीनों से समस्या झेल रहे ग्रामीणों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। ग्राम ललईपुर निवासी संजय दुबे ने बतायाकि हमारे गांव में रोड के किनारे से नेवेली बिजली पावर प्लांट के लिए पानी सप्लाई के लिए पाइप डाले जा रहे हैं। उन लोगों ने नाब दानों की नाली पूरी तरह से बंद कर दी है। नाब दानों का पानी घरों व रास्तों में भर गया है। ऐसी दशा में भीषण बदबू व मच्छर पैदा हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं सभी का रास्तों से निकलना मुश्किल हो गया है।

Read More »

उपजा प्रेस क्लव का पत्रकार सम्मेलन-सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उपजा प्रेस क्लव जनपद फिरोजाबाद के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन-सम्मान एवं अधिष्ठापन समारोह का आयोजन नगर के फिरोजाबाद क्लब में किया गया। जिसमें उपजा प्रेस क्लव के पदाधिकारियों को शपथ भी दिलायी।
उपजा प्रेस क्लव द्वारा शनिवार को नगर के फिरोजाबाद क्लव में पत्रकार सम्मेलन- सम्मान समारोह एवं अधिष्ठान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वाक्ता के रूप में प्रमोद गोस्वामी वरिष्ठ पत्रकार पूर्व स्टेट हैड पीटीआई उत्तर प्रदेश ने कहा कि पत्रकारों को अपनी कलम से आवाज को बुलन्द करना चाहिये। पत्रकारिता को व्यवसाय की दृष्टी से नहीं देखना चाहिये। विज्ञापन के लिए अपनी कलम की आवाज को हल्का नही करना चाहिये। कलम की ताकत से विज्ञापन ही नही अपना आत्म सम्मान भी मिलता है। अपने सम्मान के लिए कभी भी समझौता नहीं करना चाहिये।

Read More »

पब्लिक की मार से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दिन थाना रामगढ़ क्षेत्र सैलई के समीप एक व्यक्ति का नशे की हालत में बच्चा चोर समझ कर कुछ लोगो ने मारपीट कर दी थी। जिससे वह अचेत हो गयी, सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी आज सुबह मौत हो गयी, परिजनों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। पुलिस के आलाधिकारियों ने कार्यवाही का अश्वासन देने के बाद जाम को खुलवाया।
बताते चले कि थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई में विगत दिन एक व्यक्ति को शराब के नशे में कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको रामगढ़ पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी में भर्ती कराया। जिसकी शिनाख्त विगत रात्रि में थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरी गेट निवासी 38 वर्षीय जफरूद्दीन उर्फ गुड्डू पुत्र शहबब्दीन के रूप में की गयी।

Read More »

सड़क हादसों में माॅ-बेटा सहित चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहाॅ उनका उपचार किया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव दुगना कुरामरा निवासी 28 वर्षीय बंटू पुत्र राजेद्र प्रसाद नन्दपुर निवासी 38 वर्षीय महावीर पुत्र भोगीलाल बाइक द्वारा दबरई किसी काम से आ रहा था। उसी दौरान मक्खनपुर क्षेत्र रूपसपुर के समीप बाइक सवार लोगो को अनियंत्रित एक बैन गाडी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त बाइक सवार दोनो लोग घायल हो गये। जिनको 108 की एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। दूसरी घटना में थाना जसराना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र सैतान सिंह उसकी माॅ मुन्नी देवी भी सड़क हादसें में घायल हो गयी। दोनो माॅ-बेटा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।

Read More »

विगत दिन घर से गायब व्यक्ति का शव नाले में मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई बम्बा में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल काॅलेज भिजवाया।
बताते चले कि थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई निवासी 50 वर्षीय अचल सिंह पुत्र तुलाराम विगत दिन घर से राजा का ताल स्थित एक बैक के लिए निकला था। जो कि देर रात्रि तक घर नहीं पहंुचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, रात्रि में व्यक्ति की कोई जानकारी न होने पर परिजन हारकर घर पर बैठ गये। आज सुबह उसका शव लोगो को सैलई के बम्बे में पड़ा दिखा। जिसको देखने वालों की भीड़ लग गयी। शव को परिजनों ने देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी। क्योंकि शव अचल सिंह को था। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवाया।

Read More »

त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन पर चला संघन चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए शनिवार को आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर संघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
शनिवार को आरपीएफ थाना प्रभारी एवं जीआरपी थाना प्रभारी के निर्देशन में रेलवे स्टेशन पर चैकिंग की गई। उन्होंने टिकट काउंटर परिसर, प्लेटफार्म पर टीम के साथ संघ चैकिंग की। वहीं सद्विग्ध दिखे लोगों से पूछताछ भी की। साथ ही उन्होने यात्रियों से कहा किसी प्रकार की लावारिस बस्तु या संद्विग्ध व्यक्ति पर शक हो तत्काल पुलिस को सूचना करे।

Read More »

रेनबो डांस स्टूडियो मे डांस पर एक कार्यशाला का आयोजन

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। रेनबो शिक्षा समिति के तत्वाधान में रेनबो डांस स्टूडियो मे डांस पर एक कार्यशाला का आयोजन आज हो रहा है। जिसमें इंटरनेशनल डांस कोरियोग्राफर निबल फंक बच्चों को डांस के टिप्स देंगे इसके अलावा डांस कंपटीशन में जज की भूमिका भी निभाएंगे इस अवसर पर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शालिनी भट्ट ने बताया कि इंस्टीट्यूट के बच्चों का सौभाग्य है कि इंटरनेशनल डांस कोरियोग्राफर निबल फंक बच्चों को डांस के टिप्स देंगे निबल फंक इस क्षेत्र के ख्याति प्राप्त कोरियोग्राफर हैं। इसके अलावा 13 अगस्त को रैंबो शिक्षा समिति द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल तथा साकेत नगर स्थित होटल मंदाकिनी रायल एक और कार्यशाला का आयोजन होगा। जिसमें नेशनल डांस कोरियोग्राफर आर्यन पात्र बच्चों को डांस के टिप्स सिखाएंगे इंस्टीट्यूट में समय-समय पर नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के डांस कोरियोग्राफर बच्चों को टिप्स देते रहते हैं। हमारा उद्देश्य हमारे यहां आने वाले बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना है। प्रेस वार्ता में राघव विश्वकर्मा, मोनिका, रोहित, वैशाली, उपमा, मेघा, सुचित्रा, अमन, गौरव, मैक्स, विशु, राहुल और शक्ति सिंह सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

खुन्नस में चक्की मालिक से मारपीट

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना क्षेत्र के राहा गांव में शनिवार अपराहन पुरानी खुन्नस को लेकर हमलावरों ने चक्की मालिक को जमकर पीटा बचाने आए पुत्र को भी घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम राहा निवासी ज्वाला प्रसाद गुप्ता का पुत्र विनोद कुमार आटा चक्की चला कर जीवन यापन करता है। शनिवार अपराहन परिवार के हवलदार गोविंद गोवर्धन राम जी नंगी आदि लोगों ने हमला बोल कर मारपीट शुरू कर दी विनोद के पुत्र राजीव(16) को भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है।

Read More »