Sunday, September 22, 2024
Breaking News

डीएम ने बनाये समन्वित शिकायत निवारण हेतु विभागवार नोडल अधिकारी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, आनलाइन सन्दर्भ, तहसील दिवस सन्दर्भ, पीजी पोर्टल सन्दर्भ एवं शासन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भ तथा आनलाइन सन्दर्भ जो सीधे प्रथम श्रेणी अधिकारी को प्राप्त होते है। अधिक संख्या में डिफाल्टर श्रेणी के लंबित रहते है। जिनकों समयावधि में गुणवत्तापरक निस्तारण पर अधिकारियों द्वारा विशेष ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश में जनपद की स्थिति अच्छी नही है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्रों को समयावधि में गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने हेतु जनपद के समस्त विभागों हेतु नोडल अधिकारी नामित किये है। जिसके तहत नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी को कृषि विभाग, ग्रामीण अभिन्त्रण सेवा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल निगम, नेडा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, लघु सिंचाई, लोक निर्माण, विद्युत, समाज कल्याण विभाग, सिंचाई, जल संसाधन, सिंचाई, यांत्रिक को नामित किया है।

Read More »

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रहण कराई सदस्यता

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कानपुर ग्रामीण द्वारा नगर के जवाहर नगर पश्चिमी, जवाहर नगर उत्तरी, जवाहर नगर प्रथम, जवाहर नगर दितीय तथा पचखुरा आदि वार्ड में मोबाइल से 89808 08080 पर मिस कॉल देकर सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस सदस्यता अभियान के अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा कानपुर ग्रामीण घाटमपुर के सदस्य पवन प्रताप सिंह जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी उमेश द्विवेदी सोनू सैनी राजेश सविता भाजपा किसान मोर्चा कानपुर ग्रामीण के जिला महामंत्री श्री कृष्ण मिश्रा के द्वारा घाटमपुर विधानसभा के घाटमपुर नगर में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य कराई गई। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल के निर्देशानुसार दिनांक13-8-19को नवरंगा के भैरमपुर परास में विशेष कैम्प काआयोजन किया जाना है।

Read More »

युवतियों ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीती 3 दिसंबर को कृषि भूमि पर कब्जा दिलाने के दौरान पुलिस कब्जा धारक ग्रामीण महिलाओं के साथ हुई हाथापाई के बाद जेल भेजी गई आरोपियों ने जेल से जमानत मिलने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक सहित उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मछैला निवासी कल्लू प्रसाद की पत्नी पुष्पा देवी, पुत्री गरिमा एवं छाया ने अपरपुलिस महानिदेशक कानपुर जोन को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है। कि उसकी कृषि भूमि पर बोई फसल को नष्ट करते हुए तहसील हल्का के लेखपाल आशुतोष वर्मा कानूनगो एकता त्रिपाठी गांव के अशोक पुत्र मोतीलाल के इशारे पर नाप करने लगे पीड़ितों का आरोप है कारण पूछने पर कानूनगो एकता त्रिपाठी ने अभद्रता की प्रार्थिनी ने जब बिना किसी आदेश और बिना नक्शा खसरा के नाप नहीं होने की बात कही तथा फसल कटने के बाद चाट बंदी करवाने के बाद नाप करने की गुजारिश की।

Read More »

दोहरे हत्या काण्ड का आरोपी मुठभेड के दौरान गिरफ्तार

पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल
फिरोजाबाद। गुरूवार को हुए दोहरे हत्या काण्ड के एक आरोपी को पुलिस ने आज सुबह थाना रसूलपुर क्षेत्र बरी चैराहा के समीप मुठभेड के दौराना दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि दोनो ओर से चली गोलियों के चलते आरोपी के पैर में गोली लग गयी। वही एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
बताते चले कि थाना रसूलपुर क्षेत्र गली नम्बर चार नया रसूलपुर निवासी शहर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. एलके गुप्ता की माॅ 70 वर्षीय शिव देवी गुप्ता पत्नी वेदप्रकाश, और उनके छोटे भाई की पत्नी 30 वर्षीय रानी गुप्ता की अज्ञात लोगो ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ एसएसपी सचिन्द्र पटेल, आई जी आगरा जोन सतीश गणेश भी मौके पर पहुंचे। जिन्होने परिजनों से बात करने के बाद घटना का खुलाशा करने के लिए टीम को लगाया। आज तडके चार बजे के लगभग पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि फतेहाबाद रोड थाना रसूलपुर क्षेत्र बरी चैराहा पर हत्यारोपी जनपद से भागने के फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकडने का प्रयास किया। उसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया, जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया। दोनो ओर से हुई फायरिंग में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। साथ ही एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनो घायलों को पुलिस सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहाॅ दोनो लोगो को उपचार कराया गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि मुठभेड के दौरान दोहरे हत्या काण्ड के आरोपी 26 वर्षीय दिलीप उर्फ दीपू पुत्र रमेशचन्द्र निवासी रसूलपुर पानी की टंकी पप्पू पण्डित का मकान बताया गया है।

Read More »

भारत छोड़ो आन्दोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कानपुर देहात किया गया पौधारोपण

कानपुर देहात। उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में आज भारत छोड़ो आन्दोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश भर में 22 करोड़ पौधे रोपने के सरकार के संकल्प के तहत जनपद कानपुर देहात में आवंटित लक्ष्य 3136382 पौधों के सापेक्ष विभिन्न विभागों यथा वन विभाग द्वारा 1424600 लक्ष्य, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 1120281, राजस्व विभाग द्वारा 114692, पंचायती राज विभाग द्वारा 108800, उद्यान विभाग द्वारा 35190, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 50275, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 66336, लोक निर्माण विभाग द्वारा 29000, कृषि विभाग द्वारा 56110, सिचांई विभाग द्वारा 27230, नगर विकास विभाग द्वारा 24598, जल निगम विभाग द्वारा 1200, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12000, उद्योग विभाग द्वारा 9600, पुलिस विभाग द्वारा 15000, पशुपालन विभाग द्वारा 9000, विद्युत विभाग द्वारा 7620, सहकारिता विभाग द्वारा 4400, श्रम विभाग द्वारा 4300, परिवहन विभाग द्वारा 6150, जिला पूर्ति विभाग द्वारा 10000 पौध रोपण का कार्य इलैक्शन मोड़ की तरह पूर्ण किया गया। इस प्रकार जनपद को आवंटित लक्ष्य 3136382 के सापेक्ष शत प्रतिशत 3136382 पौधे रोपित किये गये।

 

Read More »

सपा ने प्रदेश सरकार के विरोध में भरी हुंकार

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के द्वारा शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश में जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने सोनभ्रद जिले के उन्नाव कांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। जिस भूमि पर कब्जा को लेकर विवाद हुआ। उस भूमि को आदिवासी समुदाय को आवंटिक करा खतौनी में नाम दर्ज कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान जौहर विश्व विद्यालय के कुलाधिपति मौहम्मद आजम खान के विरूद्व की जा रही कार्यवाही को लेकर सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं वक्ताओ ने उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही आरोपी भाजपा विधायक को किसी अन्य राज्य की जेल में स्थानातरित किया जाये। एमएलसी दिलीप यादव, असीम यादव एवं शिव प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश में लोकसेवा आयोग की भर्ती में घोटाला हो रहा है। प्रदेश में नकली शराब कारोबार, अवैध खनन जैसे कार्यो को सरकारी संऱक्षण मिला हुआ है। साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार के कारण पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लाभ आम जन तक नहीं पहुंच पा रहा है। सपा नेताओं ने प्रदेश में हुई हत्या, लूट आदि घटनाओं को हवाला देते हुए राज्यपाल से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। वहीं राज्यपाल के नाम एक 27 सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार पांडे को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता ने की।

Read More »

स्तन कैंसर पर आयोजित हुई कार्यशाला

दाऊदयाल महाविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में स्तन कैंसर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं स्तन कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। वहीं महाविद्यालय प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
कार्यशाला में जीवन धारा हाॅस्पीटल की सर्जन एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ डा. रचना जैन ने उपर्युक्त विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए छात्राओं को बताया कि सम्पूर्ण विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है। जिसमें इस गंभीर बीमारी से प्रतिवर्ष लगभग 60 प्रतिशत महिलाओं की मृत्यु होती है। ऐसा इसलिए होता है कि इस सम्बन्ध में महिलाओं को सही जानकारी नहीं होती उनका हार्मोन्स सिस्टम सही पोषण का न लेना, अपने प्रति लापरवाही करना आदि इस बीमारी को जन्म देता है। महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के लक्षण, कारण और निवारण पर व्याख्यान माला की प्रस्तुति से छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम से पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता व मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। प्रबन्ध समिति की अध्यक्षा श्रीमती माला रस्तोगी ने कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डा. रचना जैन को बुके प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम की संयोजिका डा. विनीता यादव रही। संचालन डा. नूतन राजपाल ने किया। इस अवसर पर डा. निशा अग्रवाल, डा. प्रेमलता, डा. इंद्रा गुप्ता, डा. रंजना राजपूत, डा. अंजू गोयल, डा. रूमा चटर्जी, डा. छाया वाजपेयी, नीतू सिंह, डा. शलिनी सिंह, डा. निधि गुप्ता, डा. अर्चना अग्रवाल, डा. ज्योति अग्रवाल, डा. माधवी सिंह, संध्या चतुर्वेदी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Read More »

अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगायें-नोडल अधिकारी

जनपद के नोडल अधिकारी श्रमायुक्त सुधीर महादेव बोवडे़, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, सीडीओ नेहा जैन ने किया वृक्षारोपण
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के नेतृत्व में बनायी गयी प्रभावी कार्ययोजना के अनुसार वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, औद्यौगिक विकास, नगर विकास, कृषि, सहकारिता, बेसिक शिक्षा, श्रम, राजस्व, पंचायती विभाग सहित अन्य सभी विभागों ने दिये गये लक्ष्य के अनुसार अपनी-अपनी टीम के साथ पौधारोपण कार्य में लग गये। प्रातः 9 बजे शासन से नियुक्त जनपद के नोडल अधिकारी श्रमायुक्त सुधीर महादेव बोवडे़ ने जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में नगर निगम व उद्योग बन्धु यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में 51000 पौधे रोपण कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राआंे को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी बच्चों को अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य ही लगाना चाहिए और सभी परिवारों में यह अनवृत्त प्रक्रिया चलती रहनी चाहिए। उन्होने उदाहरण देकर बताया कि जब वह जनपद उन्नाव के जिलाधिकारी थे तब उनकी बेटी ने अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाया था, अब बेटी न्यूजीलैंड में होने के बाद भी वह पौधे के बारे में पूंछती है। इस प्रकार बच्चोें को अपने द्वारा लगाये गये पौधों से बहुत लगाव हो जाता है और वह उसकी देखभाल बहुत रूचि से करते है। उन्होने गिरते भू-जल व पर्यावरण की चिंता करते हुये कहा कि हम सभी को युद्ध स्तर पर जल संचयन व वृक्षारोपण पर कार्य करना होगा। उन्होने आठ वर्ष पूर्व मण्डलायुक्त आगरा के पद पर तैनात रहने के दौरान अपनी यादों को स्मरण करते हुये जनपद से अपने लगाव के बारे में बताया। उन्होने समाज व देश की उन्नति के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुये कहा कि समयबद्धता, नियोजन, अनुशासन व टीम भावना के साथ कार्य कर अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहें।
नोडल अधिकारी वन विभाग द्वारा चंद्रवार क्षेत्र में कराये जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे।  सिविल लाइन स्थित राजकीय पौधशाला में कृषि विभाग द्वारा कराये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम पंचवटी पर पीपल का पौधा रोपित किया और वहीं जिलाधिकारी ने अशोक का पौधा लगाया, मुख्य विकास अधिकारी ने बरगद का पौधा रोपित किया, सिविल लाइन स्थित वन विभाग द्वारा स्थापित जिला कंट्रोल रूम में फीडिंग व जियो टैगिंग के कार्य की समीक्षा की। ग्राम पंचायत मक्खनपुर में आजिविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने पुष्प वर्षा व गुलाब के फूल देकर जोरदार स्वागत किया, वहीं अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सहजन के पौधें अपने-अपने घरों में लगाने को दियें। विकास खण्ड अरांव के ग्राम कीठौत मंे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वृहद स्तर पर कराये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और स्वंय नोडल अधिकारी ने बरगद का वृक्ष व जिलाधिकारी ने पीपल का पौधा व मुख्य विकास अधिकारी ने पाखर के पौधे रोपित किये और वहां प्राथमिक विद्यालय कीठौत के बच्चों द्वारा पर्यावरण पर आधारित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह बच्चे कल का भविष्य है और बच्चों को अपने अभिभावकों को भी जल संरक्षण व पौधा रोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होने प्राथमिक विद्यालय कीठौत के विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां पर अभिनव कार्याें की प्रशंसा की।

Read More »

उपजा का पत्रकार सम्मेलन-सम्मान समारोह 10 को

फिरोजाबाद। उपजा प्रेस क्लव जनपद फिरोजाबाद के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन-सम्मान समारोह एवं अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश अजय उप्रैती, मुख्य वक्ता प्रमोद गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार पूर्व स्टेट हैड पीटीआई उत्तर प्रदेश रहेगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष उमाकान्त पचैरी एड. ने बताया कि उपजा प्रेस क्लव जनपद फिरोजाबाद में पत्रकार सम्मेलन-सम्मान समारोह एवं अधिष्ठापन समारोह का आयोजन नगर के फिरोजाबाद क्लब बाईपास रोड पर शनिवार 10 अगस्त प्रातः 11ः30 पर किया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष द्विजेन्द्र मोहन शर्मा उपजा प्रेस क्लब, मुख्य अतिथि अजय उप्रैती, राज्य सूचना आयुक्त उ.प्र., मुख्य वक्ता प्रमोद गोस्वामी वरिष्ठ पत्रकार, विशिष्ठ अतिथि सांसद चन्द्रसैन जादौन फिरोजाबाद, महापौर नूतन राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, नगर आयुक्त विजय सिंह, एसएसपी सचिन्द्र पटेल, स्वागताध्यक्ष डा. मयंक भटनागर शिक्षाविद् एव समाजसेवी रहेगे।

Read More »

बच्चा चोर समझकर शराबी सहित तीन लोगों को पब्लिक ने पीटा

रामगढ़ पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रो में तीन लोगों को बच्चा चोर समझकर मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें एक घायल शराबी को रामगढ़ पुलिस उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आयी। जबकि दो लोगों का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया।
बताते चले कि इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की घटनाओं की अफवाह फैल रही है। इसी के चलते लोगो में काफी भय व्याप्त है। इसी के चलते थाना रामगढ़ क्षेत्र के सम्राट नगर बडा मिर्जा का नगला निवासी भूरी सिंह की बच्ची कुमारी मोनिका खुले मे शौच कर रही थी। उसी दौरान वहां से एक शराबी व्यक्ति गुजर रहा था। उसी समय आस-पास के लोगो ने नशेडी को बच्चा चोर कहते हुए कुछ लोगो ने मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया, उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अचेत व्यक्ति को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहंुचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।

Read More »