Monday, September 23, 2024
Breaking News

कैंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

औरैया, ध्रुव कुमार अवस्थी। देश भक्ति से ओत प्रोत शहर के युवा वर्ग ने कैंडिल मार्च का आयोजन करके कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए हमले में शहीद चन्दन गुप्ता व राहुल उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं के अनुसार क्या हिंदुस्तान में तिरंगा यात्रा निकालना भी इतना दुश्वार हो गया है जिसके बदले में जान की बाजी लगानी पड़े। युवा समाजसेवी मनीष यादव ने कहा भारत में रहने वाले हर हिंदुस्तानी को वन्दे मातरम कहना होगा। हिन्दू युवा वाहिनी के बिधूना विधानसभा अध्यक्ष अंकित तिवारी ने आक्रोशित होकर कहा यदि कोई तिरंगा यात्रा पर हमला करता है तो यह निश्चय ही देशद्रोह है। उसको फांसी की सजा होनी चाहिए। कैंडिल मार्च के दौरान युवा समाजसेवी पुष्पेंद्र यादव, हिमांशु गुप्ता (शोभी), अरविन्द श्रीवास्तव, शिवम् कुमार( सिया फ्लेक्स), गोलू गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, हरभान राजपूत एवं मनोज सविता, गणेश श्रीवास्तव आदि लोग सम्मलित हुए।

Read More »

आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन हेतु अनुदान 1 सप्ताह के अन्दर करें जमा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निर्देशों के तहत जनपद कानपुर देहात में मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों को सहायता दिये जाने की योजना विभाग के अन्तर्गत संचालित है। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने देते हुए बताया कि इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाओं से मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांग जन के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन हेतु अनुदान प्रस्ताव विलम्बतम 1 सप्ताह के अन्दर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कानपुर देहात में जमा किये जाते है।

Read More »

बोर्ड की परीक्षाओं, महाशिवरात्रि, होली आदि को देखते हुए जनपद में धारा 144 लागू

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा 6 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट की परीक्षायें वर्ष 2018, महाशिव रात्रि 14 फरवरी, होली 1 व 2 मार्च, मोहम्मद हजरतअली जन्म दिवस 21 मार्च, रामनवमी 25 मार्च, महावीर जयन्ती 29 मार्च आदि पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायें जाने तथा जनपद में समूचित सुरक्षा व शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु धारा 144 को लागू कर दिया गया है। जो 5 फरवरी से प्रभावी होकर 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगी।

Read More »

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का शुभारंभ हुआ

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा .कचहरी रोड स्थित दीक्षित निवास पर आज तीन दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का शुभारंभ करते हुए वृन्दावन धाम के रसिक आचार्य डा0 पं0 विजयकृष्ण चतुर्वेदी ने युगल गीत में वंशी की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान का अपने भक्त के प्रति जो प्रेम, उदारता और कृपालुता है, वंशी उसी की प्रतीक है। इससे पूर्व कथा के आयोजक डा0 अशोक दीक्षित एवं श्रीमती सुनीता दीक्षित ष्श्यामाष् ने व्यासगद्दी का पूजन कर भगवान की आरती की। डा0 चतुर्वेदी ने आगे कहा कि श्रीमद भागवत में आये कुल पाँच गीतों में युगलगीत भी बड़ा मनोरम और महत्वपूर्ण है। कृष्ण को वंशी इतनी प्रिय है कि वे इसे अधरों पर रखतें हैं। और जब सोते हैं तब भी वंशी उनके साथ रहती है। वंशी बजाने में उनकी जो विभिन्न भाव भंगिमाएं बनती है, वे उनके भक्तों की विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर होती है। भक्त जब प्रारब्धवश कष्ट में होता है तो उन्हें क्रोध भी आता है, लेकिन फिर वे उसका निवारण भी करते हैं।

Read More »

गंगा नहर की पटरी कटने से हजारों बीघा फसल जल मग्न

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस ब्लाॅक के गांव एहवरन पुर में गंगा नहर की पटरी कटने से हजारों बीघा फसल जल मग्न हो गयी। किसानों का कहना है कि हजारों बीघा आलू और गेंहू पूरी तरह पानी में डूब कर बरबाद हो गया। नहर कटान की सूचना पर आधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच नहर की पटरी की मरम्मत शुरू कर दी है। गंगा नहर की पटरी कटने की सूचना के कई घण्टों बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी मशीनों की मदद से नहर की पटरी पर मरम्मत शुरू करा दी है। किसानों का कहना है कि ये कोई पहली बार नहर का कटान नही है यहंा अक्सर अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। सुबह सूचना पर यदि अधिकारी समय से आते तो हजारों बीघा फसल बरबाद होने से बचाई जा सकती थी।

Read More »

पत्नी से हुये विवाद के बाद के हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात पत्नी से हुये विवाद के बाद के हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी से विवाद के बाद पति शशीकान्त चार लाख वोल्टेज लाइन के पोल पर चढ़ गया। जिसकी सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गयी घण्टों चले ड्रामें के बाद शशी कान्त को सकुशल चार लाख वोल्टेज के पोल से उतारा जा सका।

Read More »

प्रधानों ने शौचालयों के निर्माण की धनराशि आहरित कर ली-डीपीआरओ

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाएं रखने के लिए यूपी के सीएम योगी के अफसर भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाथरस में 5 ऐसे प्रधानों के खिलाफ कार्यवाही की है जिन्होंने अपने अपने गांव में शौचालय बनवाने में शिथिलता बरती है। https://www.youtube.com/watch?v=9dv_DmcaYG4&feature=youtu.be
हाथरस में गांव-गांव शौचालय बनवा कर खुले में शौच मुक्त गांव बनाने की होड़ चल पड़ी है। जिले एक कई गांव ओडीएफ चुके है और जिला ओडीएफ के मामले में टॉप टेन में है। जिले के गांव रामपुर के प्रधान को सीएम योगी ने भी सम्मानित किया था। लेकिन जिले के 5 गांव के प्रधानों ने इसमें लापरवाही बरती है, नतीजन प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्यवाही की है। हाथरस की डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने बताया कि इन प्रधानों ने शौचालयों के निर्माण की धनराशि आहरित कर ली थी। लेकिन शौचालयों का निर्माण नहीं करवाया। उन्होंने बताया कि इन प्रधानों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

Read More »

स्वच्छकारों का सम्मान समारोह 3 फरवरी को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छकारों का सम्मान समारोह रसूलाबाद स्थित ग्राम भैंसाया में 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे जनपद के एक समाजसेवी व एक राजनैतिक दल के पूर्व संगठन मंत्री रामकृपाल सिंह अपने जन्म दिन पर आयोजित कर रहे है। जिसमें रामकृपाल द्वारा स्वच्छकारों को अंग वस्त्र आदि भंेट कर उनका सम्मान करेंगें। स्वच्छकारों का सम्मान समारोह एक सामजिक कार्यक्रम है। जिसमें एक राजनैतिक दल के रामवती त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष, विभूती नारायण सिंह आदि सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों, विधायकगणों आदि को भी आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी समाजसेवी रामकृपाल सिंह ने दी है।

Read More »

ब्राउन बेल्ट से सम्मानित हुई जूडो कराटे की छात्रा

जूडो कराटे खेल मन से खेलने व निरंतर अभ्यास से मिलती है कामयाबी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जूडो कराटे खेल मन से खेलने व निरंतर अभ्यास से कामयाबी मिलती है। खेल में सब बराबर होते है खेल को खेल भावना से खेल कर उसमें पारंगत आसानी से हुआ जा सकता है। जूडो कराटे व तकाइवान्डों आदि खेल विधा खेल में पारंगत व अच्छा प्रदर्शन और उसके निरंतर अभ्यास से राष्ट्रीय और अन्र्तराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर सर्वांगीण विकास कर सकते है। जूडो कराटे खेल भी एक सम्मानित खेल है।

Read More »

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में 10 फरवरी को

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु कपडे, सर्राफा, बर्तन आदि के बिक्रेता सम्पर्क करें 5 फरवरी को
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में 10 फरवरी को वृहद सामूहिक विवाह कार्यक्रम किया जाना है जिसमें वैवाहिक जोडों को वस्त्र, चांदी की पायल, बिछिया एवं बर्तन आदि दिये जाने की व्यवस्था है। उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए इससे संबंधित कपड़े, सर्राफा एवं बर्तन से संबंधित बिके्रता जो इस पुनीत कार्य के लिए इन वस्तुओं की आपूर्ति के इच्छुक हो वे 5 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी दरे सामग्री का नमूना प्रस्तुत कर सकते है।

Read More »