Sunday, June 30, 2024
Breaking News

सड़क सुरक्षा पर आयोजित किया गया ‘लोक संवाद’

कानपुर: जन सामना ब्यूरो। संभागीय परिवहन कार्यालय में गीता के आलोक में ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – 2024’ के अन्तर्गत ‘लोक संवाद’ का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। लोक संवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजेश सिंह, आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह व मुख्य अतिथि भारत चरित्र संस्थान के मुख्य वक्ता आर. के.गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि आर. के. गोस्वामी ने कहा, ‘‘गीता का सार अगर लोग समझ जाएं तो सड़क दुर्घटनाओं में भी स्वयं काफी कमी ला सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘गीता के उपदेशों को आईआईटी जैसे संस्थान ने अपने पाठ्यक्रम में जोडने का संकल्प लिया है जिससे साफ है कि लोग गीता के उपदेशों को लेकर काफी गम्भीर हैं और उसका मनन कर रहे हैं।’’
इस अवसर आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित करते हुये कहा कि विभाग हमेशा से लोगों को वाहन चलाने के प्रति जागरूक करता चला आ रहा है और सरकार भी दुर्घटनाओं को रोकने व उनमें कमी लाने के लिए कई कार्यशालाओं का आयोजन कर चुकी है।
सड़क सुरक्षा पखवाडा और वर्तमान में सड़क सुरक्षा माह भी चलाया जा रहा है जिसके अर्न्तगत वाहन चालकों को पत्रक देकर और मौखिक रूप से भी जागरूक करने का कार्य किया गया है।

Read More »

संविधान बचाने की शपथ ली

कानपुरः जन सामना संवाददाता। रतनलाल नगर स्थित महादेव नगर में अखिल भारतीय वाल्मीकि कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को संविधान को बचाने की शपथ ली।
संगठन के मीडिया प्रभारी जितेंद्र वाल्मीकि व कोर्डिनेटर विनोद खोटे ने बताया कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से दलित समाज के आरक्षण जैसे संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने का काम कर रही है। दलित और उपेक्षित समाज के साथ अन्य वर्गों के साथ भी अन्याय हो रहा है।
अखिल भारतीय वाल्मीकि कल्याण समिति के अध्यक्ष बउआ वाल्मीकि, महामंत्री सुनील वाल्मीकि व अन्य पदाधिकारियों ने संविधान बचाने की शपथत ली है।
अध्यक्ष बउआ वाल्मीकि ने कहा कि हमारा संगठन दलित मजदूर किसानों के साथ उपेक्षित वर्ग के कल्याण और उनके उत्थान के लिए लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की रीढ़ समझे जाने वाले सफाई कर्मियों की आर्थिक सामाजिक दशा बेहद चिंतनीय है।

Read More »

बिठूर महोत्सव व यातायात व्यवस्था सुधारने पर हुई चर्चा

कानपुर। मण्डलायुक्त अमित गुप्ता व पुलिस आयुक्त अखिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शहर में सुगम और सुचारू यातायात प्रबंधन हेतु मण्डलायुक्त सभागार में उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।
चिन्हित चौराहों व प्वाइन्टों में सुधारात्मक कार्यवाही कराये जाने हेतु लोकल गठित कमेटी द्वारा वहां पर क्या सुधार हेतु कार्यवाही करने की आवश्यकता है, उसका अध्ययन किया जाये तथा उस पर अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
प्राइवेट बसों की पार्किंग हेतु के0 डी0 ए0 व जिला प्रशसान द्वारा स्थान का चिन्हाकन कर लीज पर नगर निगम को उपलब्ध कराया जाये, जिस पर नगर निगम द्वारा पार्किंग विकसित की जाये तथा पार्किंग करने वालो से निर्धारित किराया वसूल किया जाये।
शहर में बनायी गयी पार्किंग का शतप्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कराया जाये। पार्किंग के आस-पास अभियान चलाकर अवैध पार्किंग करने वालों के विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
शहर में कोई अवैध ई-रिक्शा/टैम्पों टैक्सी स्टैण्ड संचालित न हो, कही पर भी अवैध वसूली न हो यह सुनिश्चित कराया जाये।
सभी चौराहो पर जेब्रा क्रासिंग व स्टाप लाइन विकसित की जाये और चौराहो पर लगे कैमरे जो क्रियाशील नहीं है उनको क्रियाशील कराया जाये तथा यातायात के नियमों का उल्लघन करने वालों का कैमरे से चालान किया जाये।

Read More »

हाफ मैराथन का आयोजन 10 फरवरी को

कानपुर। मण्डलायुक्त कार्यालय में बिठूर महोत्सव के अन्तर्गत गंगा हाफ मैराथन के आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु गंगा हाफ मैराथन के पम्पलेट का अनावरण मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, एम0 डी0 केस्को सैमुअल पॉल, पुलिस उपायुक्त यातायात आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ0 राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त मो0 आवेश, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंकिता शर्मा द्वारा किया गया।
बिठूर महोत्सव के आयोजनान्तर्गत गंगा हाफ मैराथन का आयोजन 10 फरवरी को स्थान सरसैया घाट चौराहा से प्रातः 06ः30 बजे से प्रारम्भ होकर ब्रम्हावर्त घाट बिठूर तक किया जाना प्रस्तावित है। उक्त हाफ मैराथन में प्रतिभाग करने हेतु वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 8 फरवरी, 2024 है तथा प्रतिभागी अपने-अपने चेस्ट नम्बर दिनांक 7 फरवरी से 9 फरवरी 2024 के मध्य कार्यालय उप निदेशक क्रीडा, ग्रीनपार्क कानपुर में अमित पाल, उप कीड़ाधिकारी मो0-9651311113 से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। हॉफ मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों (महिला/पुरुष) की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है। उक्त प्रतियोगिता महिला व पुरुष दोनों प्रतिभाग कर सकते हैं तथा पुरस्कार की राशि अलग-अलग निर्धारित है।

Read More »

बाल संप्रेक्षेण गृह में फांसी के फंदे पर लटककर बाल अपचारी ने दी जान

मथुराः संवाददाता। सोमवार को मथुरा बाल संप्रेक्षण गृह में एक बाल अपचारी फांसी के फंदे पर लटका मिला। बाल अपचारी की मौत की सूचना से बच्चा जेल में हडकंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना आलाधिकारियों की दी गई। डीएम, एसएसपी के अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण के जज सहित एक अन्य जज तथा जिला जेल के जेलर, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी आदि अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की छानबीन की। उन्होंने बाल सम्प्रेक्षण गृह पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी बच्चा जेल में निरूद्ध अन्य बाल अपचारियों से की। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मामले में मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश दिये हैं। मौत न्यायिक हिरासत में हुई है इस लिए न्यायिक जांच भी होगी। मृतक किशोर की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोप है कि बलदेव थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते किशोर नाबालिग को भगाकर ले गया था। स्वजन ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 10 दिन पूर्व पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह भेजा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रथम दृष्टया मान कर चल रहे हैं कि कोर्ट में प्रेमिका ने किशोर के खिलाफ बयान दे दिया। इससे दुखी होकर किशोर ने सुसाइट नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।

Read More »

भाजपाईयों ने केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार लाने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सोमवार को मोढ़ा कनेटा स्थित फिरोजाबाद-20 लोकसभा क्षेत्र में नवनिर्मित आधुनिक भाजपा केंद्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधि-विधान से हवन-पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा ने कहा कि यह कार्यालय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में नवीन ऊर्जा का संचार करेगा। पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल, उत्साह व समर्पण से फिर से केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार लाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आग्रह किया। बूथों पर प्रवास व शक्ति केंद्रों पर सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए आग्रह किया और बूथ जीता चुनाव जीता के मूलमंत्र पर कार्ययोजना पर अमल करने किये आह्वाहन किया।
इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, लोकसभा संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चुनावी शंखनाद हो चुका है।

Read More »

सरकारी अस्पताल में महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर महिला कांस्टेबल के साथ दो महिलाओं ने मारपीट कर दी। कांस्टेबल अस्पताल की सुरक्षा में लगी थी। लाइन से अलग हटकर खड़ी महिला को लाइन में आने की कहते ही महिला ने उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट का सीसीटीवी सामने आया है।
फिरोजाबाद के मेडीकल कॉलेज के जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर महिला कांस्टेबल मंजू देवी की ड्यूटी लगी थी। डाक्टर को दिखवाने के लिए मरीज पर्चा बनवाने की लाइन में लगे थे। महिलाओं की लाइन भी काफी लंबी थी। तभी वहां लाइन के सहारे एक महिला मोहर श्री आकर खड़ी हो गईं, जबकि उनके साथ आई दूसरी महिला पीछे की ओर खड़ी थी।
कांस्टेबल ने महिलाओं को लाइन में लगकर पर्चा बनवाने के लिए कहा।

Read More »

विकास भवन प्रांगण में मनाया गया जनपद का स्थापना दिवस

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विकास भवन में जिले का 35 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने 35 दीप प्रज्जवलन कर जनपद का स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार एवं सीडीओ दीक्षा जैन ने दीप प्रज्जवलन कर किया। विकास भवन प्रांगण में फूल पत्तियों से बनी रंगोली की अधिकारियों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि केमिकल से युक्त रंगों को छोड़कर प्रकृति प्रेम का अतुलनीय उदाहरण है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर जनपद को और अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद को सफलता के नए आयाम पर पहुंचाने के लिए कहा। कार्यक्रम के आयोजक व राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने सभी आभार प्रकट किया।

Read More »

जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी

फिरोजावादः जन सामना संवाददाता। जनपद स्थापना की 35 वीं वर्षगांठ पर फिरोजाबाद जनपद स्थापना एवं विकास समिति द्वारा आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओ ने जिले को समग्र रुप से विकसित करने की जरुरत पर बल दिया। साथ ही कहा कि महोत्सव की सफलता के लिए जन सहभागिता भी आवश्यक है।
पी. डी. इंटर कॉलेज में आयोजित दस दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव मे आयोजित संगोष्ठी में समिति के संरक्षक अनूप चंद जैन एडवोकेट ने कहा कि फिरोजाबाद महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण अंचलों की सभी समस्याओं पर भी चर्चा होना जरूरी है, जिससे उनका समाधान भी हो सके। महोत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, हमें जिले को विकसित बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर ने कहा कि हमें उन सभी आंदोलनकारीयो का आभारी होना चाहिए, जिनके योगदान से यह जनपद बना और तभी यह जनपद का महोत्सव भी मन रहा है, हमें उनके योगदान को हमेशा याद रखना होगा। संगोष्ठी के अध्यक्ष द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में जिले के लिए चले 10 वर्ष के संघर्ष मैं सभी वर्ग के सहयोग देने वाले आंदोलनकारियो का स्मरण किया गया।

Read More »

दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का शपथ गृहण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन फिरोजाबाद का शपथ ग्रहण समारोह सदर तहसील में किया गया। मुख्य अतिथि उप निरबंधक द्वितीय चेतेंद्र सिंह, वरिष्ठ अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष लाखन सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि मंडल संगठन मंत्री सोहन सिंह चाहार की मौजूदगी में नवयुक्त पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। जिसमें अध्यक्ष भूरी सिंह गोला, कोषाध्यक्ष मनोज भारतीय, सचिव आशीष कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. इस्लाम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इरफान अली, सह सचिव राजवीर सिंह वर्मा, ऑडिटर राम खिलाड़ी, प्रचार मंत्री महावीर सिंह, सह मीडिया प्रभारी कृष्णामोहन चक्रवर्ती, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार राठौर आदि ने अपने पद एवं गोपनीयता शपथ गृहण की।

Read More »