Tuesday, July 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार लाने का लिया संकल्प

भाजपाईयों ने केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार लाने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सोमवार को मोढ़ा कनेटा स्थित फिरोजाबाद-20 लोकसभा क्षेत्र में नवनिर्मित आधुनिक भाजपा केंद्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधि-विधान से हवन-पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा ने कहा कि यह कार्यालय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में नवीन ऊर्जा का संचार करेगा। पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल, उत्साह व समर्पण से फिर से केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार लाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आग्रह किया। बूथों पर प्रवास व शक्ति केंद्रों पर सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए आग्रह किया और बूथ जीता चुनाव जीता के मूलमंत्र पर कार्ययोजना पर अमल करने किये आह्वाहन किया।
इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, लोकसभा संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चुनावी शंखनाद हो चुका है। वृहद जन संपर्क और जीत की रणनीति को तय करने के लिए आधुनिक भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन से श्रीगणेश किया है।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, हरिओम यादव, ओम प्रकाश वर्मा, सुमन चतुर्वेदी, शिवमोहन श्रोतीय, सुनील शर्मा, राजीव गुप्ता चेयरमैन, शशीकला यादव, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, डॉ एसपी लहरी, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, सोनू सिंह, मुन्नी देवी, केके गांधी, राजकुमार छिब्बर, महेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, राजेश चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।