Monday, September 23, 2024
Breaking News

जातिवाद से दूर रह करें अपने मताधिकार का प्रयोग- ऊर्जा गुरू अरिहंत ऋषि

इंदौर, जन सामना ब्यूरो। इंदौर से प्रवास करते हुए देवास वासियों के बीच पहुंचे महामना आचार्य श्री कुशाग्र नंदी जी महाराज के आत्मीय शिष्य ऊर्जा गुरु अरिहंत ऋषि ने एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए जीवन में योग व ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग व ध्यान के माध्यम से उत्पन्न हुई भीतरी ऊर्जा के सही इस्तेमाल से हम कितने भी कठिन लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। राजनीतिक हलचल पर अक्सर टिप्पणी करने वाले ऊर्जा गुरु ने देवास प्रवास के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी जनता से सही दिशा में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। ऊर्जा गुरु इन दिनों उज्जैन को आदर्श पवित्र नगरी बनाने की मुहीम में भी जुटे हुए है। वह इंदौर से प्रवास करते हुए देवास और इसके पश्चात इसी आंदोलन को साकार रूप देने के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से उज्जैन पर जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई न किए जाने की स्थिति में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

Read More »

छत्‍तीसगढ़, बस्‍तर में 11 अप्रैल को मतदान

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में, केवल एक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बस्‍तर में 11 अप्रैल, 2019 को मतदान होगा। बस्‍तर निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है और यहां 13,77,946 मतदाता हैं, जिनमें 6,62,355 पुरूष मतदाता, 7,15,550 महिला मतदाता और 41 अन्‍य हैं। जिले में 1,878 मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए गए हैं।
बस्‍तर संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय निर्वाचन आयोग द्वारा तय किया गया है। कोंडागांव, चित्रकूट, बस्‍तर और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटे विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से सुबह 7 बजे से अपरान्‍ह तीन बजे तक मतदान होगा।

Read More »

2022 तक हर घर में होगा चूल्हा और किसान होगा खुशहालः राजनाथ सिंह

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उनकी सरकार ने जो कहा था सो किया है। 2022 आते-आते देश के सभी घरों में गैस सिलेंडर होगा। पक्के मकानों में लोग रह रहे होंगे। और तो और किसानों की आमदनी भी इस समय तक दो गुनी हो जाएगा। यह उद्गार कैलोरा चैराहे पर आयोजित दिलेर की सभा में राजनाथ सिंह ने व्यक्त किए। दिलेर की सभा में वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई। एन्टीसेटेलाइट मिशाइल को बड़ी उपलब्धि के रूप में बखाने हुए राजनाथ ने कहा कि मोदी जी ने 15 दिन में पाक से बदला लिया और इसके एवज में किसी निर्दोष पाकिस्तानी को नहीं सताया गया है। उन्होंने गठबंधन पर कटाक्ष किया कि महागठबंधन वाले या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने भगोड़ों पर पैसा लुटाया था। उन्होंने कांगे्रस के 72 हजार देने की बात पर चुटकी ली तो देश द्रोह खत्मकरने के वायदे पर आलोचना भी की। अपनी उपलब्धियां बताते हुए राजनाथ ने कहा कि हमारी  नीतियों और कार्यशैली पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है।

Read More »

महावीर जंयती शोभायात्रा 17 अप्रैल को

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कस्बा में 17 अप्रैल दिन बुधवार को जैन अनुयाइयों द्वारा भगवान महावीर जंयती मनाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इतवार को जैन समाज की हुई एक आवश्यक बैठक में यह जानकारी देते हुए बैठक की अध्यक्षता कर रहे राकेश जैन एवं संयोजक अंजय जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि 17 अप्रैल बुधवार को निकाले जाने वाली भगवान महावीर जयंती शोभायात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इसके अलावा बैठक में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान विभिन्न बातों पर विचार विर्मश भी किया गया। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के बाद 108 दीपकों की आरती एवं पालना झुलाई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Read More »

पोलियो बूथ का उद्धाटन कर पिलाई बच्चों को दवा

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। पोलियो उन्मूलन के तहत गांव खिटौली के प्राथमिक विद्यालय में डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार द्वारा पल्स पोलियो बूथ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। जिसमें डीएम ने पांच वर्ष से कम उम्र के दर्जनों बच्चो को पोलियो की खुराक भी पिलायी।
इतवार को पोलियो बूथ का उद्घाटन करते हुए डीएम ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के कम उम्र के किसी बच्चे का एक भी खुराक नहीं छूटना चाहिए। बूथ डे पर पोलियो की खुराक पीने से छूट जायेगे उनको जनपद के एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, शिक्षामित्र, स्वयं सेवक के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा विशेष रूप से चिह्नित कर घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाने का निर्देश दिये गये है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर ने बताया कि जनपद में करीब 2 लाख 83 हजार बच्चो को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Read More »

वीवीपैट अपलोडिग की प्रक्रिया देख सकते है लोकसभा उम्मीदवार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को शांन्तिपूर्ण, सकुशल तथा पारदर्शी ढ़ग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने एम0जी0 पाॅलीटेक्निक में ईवीएम, वीवीपैट के स्ट्रागरूम तथा प्रत्याशीवार वीवीपैट अपलोडिंग के कार्य का निरीक्षण किया।
डीएम ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के प्रत्याशीवार वीवीपैट के अपलोडिग की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होने वीवीपैट से पर्चियो को निकाल कर समस्त प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह वाली पर्ची को भी देखा। जिलाधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के समस्त प्रत्याशियों से वीवीपैट अपलोडिग की व्यवस्था को देखने का भी अनुरोध किया। जिससे किसी भी प्रकार की भ्रान्तियों से बचा जा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी ने एम0जी0 पाॅलीटेक्निक के वेयर हाउस एवं स्ट्रांग रूम में विधानसभावार रखे जाने वाले ईवीएम मशीन की व्यवस्था को देखा। उन्होने कहा कि ईवीएम मशीनों के रखे जाने के लिये समस्त औचारिकताए समय से पूर्ण कर ली जाये।

Read More »

बिचैलियों के माध्यम से गेहूं खरीद की शिकायत पर होगी एफआईआर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बिचैलियों के माध्यम से गेहूं खरीद की शिकायत मिलने पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की जायेगी। ये बाते जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारियों से गेहूं खरीद की बैठक के दौरान कही। उन्होने किसानों के उत्पीडन किसी किमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक केन्द्रों पर चैक लिस्ट के अनुसार आवश्यक सुविधाये उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। प्रत्येक केन्द्रो पर गेहूं खरीद पारदर्शी ढ़ग से की जाये। उन्होने इस वर्ष गेंहू खरीद में किसानों के रजिस्टेशन में नाम मात्र की बढोत्तरी होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही प्रत्येक किसानों का भुगतान आनलाइन आरटीजीएस के माध्यम से करने को कहा। जनपद में गेहूं खरीद 64 केन्द्रो पर 01 अपै्रल से 15 जून तक की जा रही है। उन्होने कहा कि किसी भी केन्द्र से किसानों को परेशान करने की शिकायत आने की लापरवाही क्षम्य नही होगी। पारदर्शिता बरतने के लिये प्रत्येक क्रय केन्द्र पर गेहूं खरीद हेतु किसानों के लिये टोकन की व्यवस्था की जाये।

Read More »

सड़क हादसों में तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कैसपुरा निवासी 45 वर्षीय चन्द्रभानसिंह पुत्र थानसिंह बाइक द्वारा कोटला की ओर आ रहे थे। उसी दौरान रामलखन धर्म काॅटे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए उसके भतीजे योगेन्द्र द्वारा सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना टूण्डला क्षेत्र हजरतपुर निवासी 28 वर्षीय दिनेश पुत्र वीरेन्द्र सिंह जनपद इटावा के जसवन्तनगर निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र मंशाराम आदि लोग भी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गये। जिनका भी उपचार सरकारी ट्रामा सेन्टर में किया गया।

Read More »

महिला ने किया विषाक्त सेवन अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ क्षेत्र के रविदास नगर सैलई में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के रविदास नगर सैलई निवासी वेदप्रकाश की 30 वर्षीय पत्नी दीपिका ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुचे। जहां उसके उपचार की कार्यवाही की गयी।

Read More »

छत से गिरकर किशोर घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के भगवान नगर में छत से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र भगवान नगर निवासी विधियाराम के 15 वर्षीय पुत्र केशव आज सुबह अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसी दौरान किसी तरह से पैर फिसलने पर वह छत से नीचे गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने घायल हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।

Read More »