Monday, September 23, 2024
Breaking News

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी, मौत

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव बिर्रा में शुक्रवार की देर रात एक युवक अज्ञात कारणोंवश फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव बिर्रा निवासी रामसनेही का पुत्र अशोक (35) मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम जब वह घर लौटा तो कुछ परेशान था। फिर भी वह खाना पीना खाकर अपने कमरे में चला गया, और अंदर से किबाड बंद कर सो गया। रात्रि में ही अपने गले में दुपट्टा जैसे किसी कपडे से गले में फांसी का फंदा बनाया और छत में लगे पखे के कुंदे से झूल गया। सुबह जब परिजनों को अशोक दिखाई नहीं दिया तो उसके कमरे मेें जाकर जंगले से देखा तो अशोक फांसी पर झूल रहा था। जिससे परिजनों में चीख पुकार और कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने पर परिजनों ने 100 डाइल कर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पर फोन कर के पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे पर झूल रहे युवक को नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Read More »

रन फाॅर वोट मैराथन दौड़ 8 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार पी.बी.ए.एस. इंटर कालेज में 8 अप्रैल को प्रातः 6 बजे ‘रन फाॅर वोट’ मैराथन दौड रैली का आयोजन किया जा रहा है जो बागला इण्टर कालेज से प्रारम्भ होकर अपने निर्धारित स्थल तक पहुंचेगी। उक्त रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बागला इंटर कालेज में कक्षा 9 से 12 तक के समस्त छात्र उक्त समयानुसार कालेज में उपस्थित हों। उक्त जानकारी बागला इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. राधेश्याम ने दी है।

Read More »

विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक करवाये सरकार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पं. नथाराम गौड़ लोक साहित्य संस्थान के कोषाध्यक्ष राहुल गौड़ ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री आदि को पत्र भेजकर मांग की है कि संस्थान को लोकसभा निर्वाचन में मतदाता जागरूकता अभियान में सरकारी स्तर पर लोकसभा क्षेत्र की गाइड लाइन उपलब्ध करवा कर मतदाता जागरूकता अभियान को क्रियान्वित करवायें।
राहुल गौड़ ने भेजे पत्र में कहा है कि संस्थान विगत वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र, देशहित, समाज हित, सांस्कृतिक, साहित्य के विकास, राष्ट्रीय एकता के हित, समाज सेवा तथा मतदाता जागरूकता अभियानों में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा है कि पं. नथाराम शर्मा गौड़ द्वारा स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रिय भागेदारी स्वांग विधा के माध्यम से सुनिश्चित की थी। वर्तमान में इनके वंशज उनके कार्यक्रमों को संस्थान के माध्यम से प्रायोजित कर रहे हैं।

Read More »

भागवत अमृत कलश है, इसकी एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए-सीपूजी महाराज

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आचार्य सीपूजी महाराज ने कहा कि भागवत कथा अमृत कलश है। इसकी एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत जिज्ञासा का विषय है। हम जीवन में हर क्षण जाने अनजाने में पाप कर जाते हैं। कलियुग में भक्ति ही एकमात्र उपाय है, जिससे दुर्लभ मनुष्य जीवन को मंजिल तक पहुंचा सकते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए जिस तरह जोश और होश की जरूरत होती है, उसी तरह भागवत श्रवण में भी जोश के साथ होश जरूरी है। भागवत भक्त और भगवान के एकाकार होने का सेतु है। इससे पहले बैंडबाजों और कीर्तन मंडली के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बालाजी सदन हनुमान गली से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में महिलाएं कलश धारण किए चल रहीं थीं। इसमें गंगा सरन वार्ष्णेय भागवत ग्रंथ को सर पर धारण किए चल रहे थे। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। हनुमान गली से कलश यात्रा मुख्य-मुख्य बाजार से होते हुए अपना वाली धर्मशाला गांधी चौक पहुंची।
इस मौके पर गंगासरण वार्ष्णेय, हरिमोहन वार्ष्णेय, विष्णु मोहन, रामकिशन, राधेश्याम, श्रीमोहन, अशोक, उमेश, अनुज वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, कन्हैया लाल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

Read More »

देश और समाज को मजबूत करना है तो मोदी जी को लाना होगाः आशा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज हर हाथ में नेटवर्क है। जिससे लोगों की दूरियां कम हुई हैं। नौकरी जैसी सोच से निकाल खुद बिजनेस और व्यापार की पहल करने का जो आधार रखा गया उसके लिए भी श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ही जाता है। व्यापार के लिए आधार कार्ड पर ही मुद्रा ऋण व प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत बैंकों से ऋण उपलब्ध करा कर हजारों लाखों लोगों को रोजगार मुहैया कराया है। अब देश का विकास अब अनवरत चलता रहे तो हमको भाजपा को वोट करना होगा जिससे मोदी जी के हाथ मजबूत होगे। यह उद्गार हिन्दूजागरण मंत्र वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती आशा ठाकूर ने व्यक्त किए। वह भाजपा के लिए कई क्षेत्रों और बाजारों में भ्रमण कर अपनी टीम के साथ वोट मांग रही थीं और सरकार की नीतियों और व्यवस्थाओं संबंध में बता रही थीं। उन्होंने जलेसर रोड से अपना चुनाव अभियान शुरू किया और चामड़ गेट, चूना डंडा, डिब्बा गली, पटेमा गली, बिछुआ गली, नयागंज बजार, दिल्लीवाला चैक, गली जय राधे, गली द्वारिकाधीश, चैक सर्राफा, लोहट बाजार, सादाबाद गेट तिराहा, रूई की मंडी, नजिहाई बाजार, घंटाघर, ब्रजवाला कूआ आदि क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर श्रीमती आशा ठाकुर के साथा भाजपा जिला मंत्री अंजू दीक्षित, नीतू कश्यप, आरती सिंह, भूरी चैधरी, रामप्यारी, राधा यादव, जमुना देवी, कीर्ति, विजय श्री, ऊषा देवी, नीलम, गीता देवी, ममता, राजकुमार आदि मौजूद थे।

Read More »

उधारी के रूपयों को लेकर मारपीट, एक घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला टीला चन्द्रवार गेट पर उधारी के रूपये माॅगने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला टीला चन्द्रवार गेट निवासी 46 वर्षीय शिवकुमार शर्मा पुत्र रामस्वरूप को आज सुबह पडोस के ही शिशुपाल ने उस समय मारपीट कर घायल कर दिया। जब शिवकुमार ने उधारी के रूपयों की माॅग की थी। मारपीट में घायल शिवकुमार ने बताया कि शिशुपाल ने चूडी छपाई के लिए 15 हजार रूपये लिए थे। काम न करने पर रूपयों की माॅग की तो मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

Read More »

संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के अम्बे नगर में एक महिला संदिग्ध हालत में आग से झुलस गयी। जिसको उसके चाचा द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अम्बे नगर निवासी दिनेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी कविता अपने घर पर विगत रात्रि में खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक संदिग्घ हालत में कपडों में आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गयी। जिसको उसके चाचा राजू द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही कई लोग घायल हो गये। घायलों को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार कराया गया।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर मार्ग पर विगत रात्रि में दो बाइको की आपसी भिड़त में धर्य नगर निवासी 45 वर्षीय प्रभूदयाल पुत्र जेल सिंह की मौत हो गयी। जबकि ठार नत्थू निवासी 24 वर्षीय विजय शेखर पुत्र रामदयाल, उसकी पत्नी 20 वर्षीय रविना गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उक्त बाइक सवार अपने-अपने घर से बाजार की ओर किसी काम के लिए निकले थे। उक्त घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही अन्य सड़क हादसों में शिकोहाबाद के रेलवे स्टेशन रोड निवासी 30 वर्षीय अरविन्द कुमार पुत्र एवरन सिंह, एटा चैराहा निवासी 15 वर्षीय शिवम् पुत्र बलवीर सिंह बाइक द्वारा मथुरा से अपनी बुआ के घर होकर बाइक द्वारा घर लोट रहे थे। उसी दौरान टूण्डला क्षेत्र उसायनी के समीप सिफ्ट कार की टक्कर लगने से उक्त दोनो लोग घायल हो गये। जिनको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। नारखी के कपावली निवासी 30 वर्षीय अमित पुत्र आनन्द बिहारी भी सड़क हादसें में घायल हो गया।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र मालगोदाम के समीप आज तडके रेलवे लाइनपार कर रही एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतका के शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जनपद औरेया के गांव टिकाऊ निवासी आशीष कुमार की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति विगत कुछ दिन पूर्व अपने मायके लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर आयी हुई थी। रात्रि में घर पर सो रही थी अचानक वह घर से निकल गयी, जिसकी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुची जीआरपी नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया।

Read More »

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के नगला सिकन्दर में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना नारखी के गांव नगला सिकन्दर निवासी 28 वर्षीय परवीन पुत्र धीरू सिंह ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते स्वयं को अपने घर पर अकेला देख फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »