Saturday, May 11, 2024
Breaking News

रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता की गई प्रदान

नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी की प्रतिष्ठित महत्तर सदस्यता आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई। खराब स्वास्थ्य होने के कारण यह सदस्यता उनके मसूरी स्थित घर पर साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक और साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर उनके पुत्र भी उपस्थित थे। 19 मई 1934 को कसौली, हिमाचल प्रदेश में जन्मे रस्किन बॉन्ड पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से लेखन की दुनिया में सक्रिय हैं तथा उन्होने साहित्य की विभिन्न विधाओं में लिखा है। उनकी आरंभिक कथा कृतियों में कहानी संग्रह तथा उपन्यास के साथ-साथ कुछ आत्मकथात्मक कृतियां भी शामिल हैं। बाद में श्री बॉन्ड ने कथेतर,रोमांस तथा बाल पुस्तकों की रचना भी की। उनकी प्रिय विधाएं निबंध तथा कहानी हैं। रस्किन बॉन्ड की प्रमुख कृतियों में – वैग्रन्टस इन द वैली, वन्स अपॉन ए मानसून टाइम, एंग्री रिवर, स्ट्रेंजर्स इन द नाइट, ऑल रोड्स लीड टू गंगा, टेल्स ऑफ़ फ़ोस्टरगंज, लेपर्ड ऑन द माउंटेन तथा टू मच ट्रबल शामिल हैं। 1978 की हिंदी फ़िल्म जुनून में श्री रस्किन के ऐतिहासिक उपन्यास ए फ्लाइट ऑफ़ पिजन्स (1857 के भारतीय विद्रोह) पर आधारित है।

Read More »

केजरीवाल के दावे पर अमित शाह ने कहा-75 साल की उम्र के बाद भी मोदी अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करेंगे

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस दावे को खारिज कर दिया कि वह नरेंद्र मोदी के बाद प्रधान मंत्री बनेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि नेतृत्व उत्तराधिकार के संबंध में “भाजपा में कोई भ्रम नहीं है”। शाह की यह टिप्पणी लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दलों, खासकर आम आदमी पार्टी (आप) के बीच तीखी नोकझोंक के बीच आई है। मोदी के तीसरे कार्यकाल के बीच पद छोड़ने की केजरीवाल की टिप्पणी से “ ब्राण्ड मोदी” के कुनवे की परेशानी बढ़ गई है और वह बचाव में आ गया है।
शाह ने बीजेपी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में यह कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं बल्कि वह भविष्य में भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे।’ उन्होंने केजरीवाल के दावे पर टिप्पणी करते हुए कहा, “बीजेपी के संविधान में ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है।” गृह मंत्री की टिप्पणियां केजरीवाल के उस बयान के जवाब में आई जिसमे उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव जीतने पर भाजपा की योजना मोदी की जगह शाह को लाने की है।

Read More »

मदर्स डे

“इसको कहा था कि ऑफिस से छुट्टी ले ले लेकिन मेरी सुनती कहां है?” रेवती गुस्से में बड़बड़ा रही थी। “छह बजे लड़के वाले आ जाएंगे इसे देखने और अभी तो इसका तैयार होना भी बाकी है और कम से कम एक नाश्ता तो अपने हाथ का बना कर रखें क्या सब बाजार का ही खिलाएंगे?” रेवती अपने पति शंकर की ओर देखते हुए बोली।
शंकर:- “कहा तो था मैंने कि जल्दी घर आ जाना, रुको! मैं फोन करता हूं उसे। आजकल ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा रहता है कहीं फस गई होगी।”
शंकर:- “हेलो! बेटा कहां हो? घर आने में कितनी देर है? तुम्हें पता है सब फिर भी लेट कर रही हो? चलो जल्दी घर आ जाओ।”
मुस्कान:- “जी पापा! बस निकल ही रही थी, आज काम भी जरा ज्यादा था बस आधे घंटे में आ रही हूं।”
शंकर:- “हां! ठीक है ।”
(शंकर रेवती से):- “आ रही है आधे घंटे में”
रेवती:- “भगवान करे सब ठीक से निपट जाए। आज छुट्टी ले लेती तो अच्छा होता। खैर।”
करीब पौने घंटे में मुस्कान घर आई।
मुस्कान:- “सॉरी – सॉरी जरा लेट हो गई। बस! अभी दस मिनट में रेडी हो जाती हूं।” रेवती के चेहरे पर नाराजगी के भाव थे।
मुस्कान:- “मम्मी ढोकले का गोल रेडी है ना अभी बना देती हूं।”
मुस्कान:- “अरे मम्मी! क्यों गुस्सा कर रही हो सब कुछ समय पर हो जाएगा। उन्हें आने में अभी एक घंटा बाकी है तब तक सब हो जाएगा।” रेवती बिना कुछ बोले किचन में चली जाती है। करीब आधे घंटे बाद मुस्कान पटियाला सलवार कमीज पहन कर बाहर आती है। कानों में झुमके, आंखों में काजल, गले में पतली चेन, हाथों में कड़े डालकर बहुत प्यारी लग रही थी। वो सादगी में भी बहुत अच्छी दिख रही थी।
रेवती:- “अरे! लिपस्टिक क्यों नहीं लगाई और वह पेंडेंट सेट रखा था वो पहनना था बेटा! इतना सिंपल कोई तैयार होता है क्या?”

Read More »

विकास को रफ्तार देने के लिए भाजपा को चुनें: अंजली मौर्या

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के रायबरेली जिले से लोक सभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के नगर समेत दर्जनों गांवों में नुक्कड़ सभाएं की और जनसमूह को संबोधित किया। आयोजित नुक्कड़ सभाओं में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में पूर्व प्रत्याशी विधानसभा ऊंचाहार एवं भाजपा नेत्री अंजली मौर्या भी मौजूद रहीं। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड जगतपुर, दीनशाहगौरा , ऊँचाहार एवं रोहनिया के ग्रामसभा बेनीकामा, टिकठा मुसल्लेपुर, बेहिखोर, जलालपुर धई ,जमुनापुर, ऊँचाहार, उमरन, इटौरा बुजुर्ग में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई। इस दौरान अंजली मौर्या ने बताया कि विधानसभा ऊंचाहार व रोहनियाँ क्षेत्र के दर्जनों गांवों की नुक्कड़ सभाओं में लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के साथ उनका भी रहना हुआ और उन्होंने जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जिताने की अपील भी की। भाजपा नेत्री अंजली मौर्या ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास को रफ्तार देने के लिए आप सब भाजपा को चुनें।

Read More »

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस महासचिव ने ऊंचाहार से बनाई दूरी ?

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी तेजी से संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं, इसके साथ ही विपक्षियों द्वारा उनकी बिगाड़ी गई छवि को भी उन्होंने अब काफी हद तक सुधार ली है। अवगत हो कि उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी सीट कहीं जाने वाली रायबरेली लोकसभा की सीट से पूर्व के चुनावों में सोनिया गांधी चार बार लगातार भारी मतों से जीतती रही हैं। परंतु जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सोनिया गांधी अब राज्यसभा सदस्य चुनी जा चुकी है, इसके बाद उन्होंने रायबरेली की इस लोकसभा सीट को अपने बेटे व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जनसेवा के उद्देश्य से दे दी है। अपनी मां की कर्मभूमि को राहुल गांधी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विगत 3 मई को यहां से नामांकन भी दाखिल कर दिया है , परंतु ज्यादा देर वह रायबरेली की धरती पर टिक नहीं सके और अपने प्रतिनिधियों के भरोसे इस सीट का चुनाव छोड़कर दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए निकल गए।
यही एक बात जिले की जनता के मन में बार-बार खटक जाती है कि आखिर रायबरेली की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाला गांधी परिवार दिखाने के लिए नजदीक आने की कोशिश करता है, परंतु दूर जाने में भी उसे देर नहीं लगती। जनता के मन में अब भी सवाल है कि क्या देश के एक बड़े नेता के रूप में उभर रहे राहुल गांधी को यहां की सीट दी जाए या नहीं.? यदि वह जिले की लोकसभा सीट पर कामयाबी हासिल कर भी लेते हैं तो क्या वह जिले की जनता का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे.?
क्योंकि जिले स्तर पर कांग्रेस पार्टी में कार्य कर रहे कुछ नेता और प्रभारी जनता की उम्मीद पर खरे नहीं उतर रहे हैं, उनका चेहरा देखते ही जनता का आत्मविश्वास ढह जाता है और वह पलट कर भी उन नेताओं को देखना पसंद नहीं करते।

Read More »

सामूहिक विवाह में 34 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे

फिरोजाबादः संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा कोटला रोड बालकृष्ण गुप्ता की बगीची में शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया। जिसमें 34 जोड़े दांपत्य जीवन में बध गए।
विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर शादी समारोह में आए वर कन्याओं के रिश्तेदारों के लिए समिति द्वारा खान-पान की व्यवस्था की गई। समिति के पदाधिकारियों द्वारा विवाह समारोह में शामिल जोड़ों को दान दहेज देकर बिदा किया। समारोह के संरक्षक प्रदीप बाबू गुप्ता,अध्यक्ष डॉ राधेश्याम कुशवाह एवं उनकी समिति के पदाधिकारियों व समिति के संस्थापक ने कार्यक्रम में आये लोगों से अपील करते हुए कहा अगर कोई परिवार अपनी बेटी की शादी धूमधाम से नहीं कर पा रहा हो तो ऐसे परिवारों को समिति के पदाधिकारियों से मिलाने का सहयोग करें।

Read More »

कर्पूरी ठाकुर लोक कल्याण समिति ने छह जोड़ों की शादी कराई

फिरोजाबादः संवाददाता। जननायक कर्पूरी ठाकुर लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में अखतीज के अवसर पर सुमंगलम गार्डन कोटला रोड में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें समिति द्वारा छङ जोड़ों का हिंदू रीतिरिवाज के साथ अग्नि के साथ फेरे डलवा कर विवाह कराया। समारोह के संरक्षक व अध्यक्ष गुरु योगेश कुमार ठेकेदार,सचिव रोहित दयाल नंदवंशी, बंटी ठाकुर, कोषाध्यक्ष रामरतन सिंह वकील,गिरीश चंद्र एडवोकेट, हिरदेश कुमार प्रधानाचार्य,सतीश बाबा,नवीन,एवं समिति के पदाधिकारियों के निर्देशन में शादी समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि गौरव नंद,विशिष्ट अतिथि रघुराज सिंह सविता रहे।

Read More »

परशुराम के जन्मदिन पर जगह-जगह भंडारे का हुआ आयोजन

फिरोजाबादः संवाददाता। जिले भर में जगह-जगह भगवान परशुराम का जन्मदिन शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने जगह-जगह भंडारे करने के साथ ही हवन यज्ञ भी किया। इस कार्यक्रम में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर के भाग लिया।
शुक्रवार को सनातन ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव सोहन मार्केट स्थित कार्यालय पं. रजनीश उपाध्याय के सानिध्य में हवन-पूजन के साथ मनाया गया। सबसे पहले भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया। जिसमें ब्राह्मण समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर एससी सनातन गांधी ने कहा की धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतरित होते हैं। आज सभी ब्राह्मण बंधु अलग-अलग जगहों व भगवान परशुराम का प्राक्टोत्सव मना रहे है। महिला शहर अध्यक्ष गुंजन दीक्षित ने कहा कि महर्षि परशुराम, नीतकार चाणक्य, महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जैस महापुरूषों की गरिमामयी कृतियों से अपनी-अपनी संतानो को संस्कारित करना होगा। शहर अध्यक्ष निशांत गर्ग ने कहा कि ब्राह्मण का असंगठित होने के कारण आज हमें शासन, प्रशासन में घोर उपेक्षित होने का अनुभव होने लगा है। हमें संगठित होने की जरूरत है।

Read More »

कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला हुई सम्पन्न

फिरोजाबादः संवाददाता। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए चाइल्ड फंड इंडिया पेस संस्था के सौजन्य से विभव नगर स्थित कार्यालय पर कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें युवाओं को भविष्य में हर क्षेत्र में बेहतर करने के लिए टिप्स दिए गए।
मुख्य वक्ता सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि प्रत्येक युवा को यह लक्ष्य निर्धारित करना है कि उसे किस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना है, जिस क्षेत्र में उसे जाना है। उसी स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण लेना होगा। संस्था की कार्यक्रम कोर्डिनेटर अनुपम शर्मा ने कहा कि जिसने सही दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया है, उसी का बेहतर भविष्य बना है।

Read More »

विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का आरोप

♦ गंभीर हालत में झुलसी विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया
शिकोहाबादः संवाददाता। विवाहिता ने ससुरालियों पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा कर जिंदा जलाने और मारपीट करने के साथ ही अतिरिक्त दहेज के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल विवाहिता को परिजनों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बुढ़रई निवासी भान सिंह ने लगभग दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री प्रिया का विवाह थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव हाथवंत में साहिल नाम के युवक के साथ किया था। बृहस्पतिवार की रात विवाहिता को परिजनों ने पुलिस की मदद से रात नो बजे के करीब जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां विवाहिता ने पति समेत हाथवंत के प्रधान एवं सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चिकित्सालय में भर्ती विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद उसके पति व ससुरालीजन लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सास, हाथवंत प्रधान मोरध्वज एवं पति समेत अन्य ने उसके साथ मारपीट की है।

Read More »