Tuesday, June 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » परशुराम के जन्मदिन पर जगह-जगह भंडारे का हुआ आयोजन

परशुराम के जन्मदिन पर जगह-जगह भंडारे का हुआ आयोजन

फिरोजाबादः संवाददाता। जिले भर में जगह-जगह भगवान परशुराम का जन्मदिन शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने जगह-जगह भंडारे करने के साथ ही हवन यज्ञ भी किया। इस कार्यक्रम में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर के भाग लिया।
शुक्रवार को सनातन ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव सोहन मार्केट स्थित कार्यालय पं. रजनीश उपाध्याय के सानिध्य में हवन-पूजन के साथ मनाया गया। सबसे पहले भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया। जिसमें ब्राह्मण समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर एससी सनातन गांधी ने कहा की धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतरित होते हैं। आज सभी ब्राह्मण बंधु अलग-अलग जगहों व भगवान परशुराम का प्राक्टोत्सव मना रहे है। महिला शहर अध्यक्ष गुंजन दीक्षित ने कहा कि महर्षि परशुराम, नीतकार चाणक्य, महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जैस महापुरूषों की गरिमामयी कृतियों से अपनी-अपनी संतानो को संस्कारित करना होगा। शहर अध्यक्ष निशांत गर्ग ने कहा कि ब्राह्मण का असंगठित होने के कारण आज हमें शासन, प्रशासन में घोर उपेक्षित होने का अनुभव होने लगा है। हमें संगठित होने की जरूरत है। इस दौरान संजय शर्मा, अनिल उपाध्याय, अरविंद शर्मा, मयंक भारद्वाज, पारस शर्मा, इंदू शर्मा, विष्णु पाराशर, सत्यम शर्मा, अनुपमा शर्मा, खुशी शर्मा, गिरजेश रावत, अलका शमार्, विनीता पाठक, शिवम शर्मा, डॉ ग्याप्रसा भारद्वाज, विवेक पाठक, सौरभ विरथरिया, प्रवीन शर्मा, गापोल भारद्वाज, देवव्रत पांडे, आशा शर्मा, आंकाक्षा विरथरिया, गोपाल उपाध्याय, कौशल किशोर उपाध्याय, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे। वहीं जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम का श्रंगार कर हवन-पूजन किया गया। उसके उपरांत आरती कर, भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, मुख्य संरक्षक रविंद्र लाल तिवारी, शोभायात्रा संयोजक दिनेश वशिष्ठ, नगर अध्यक्ष पवन उपाध्याय, उमाकांत पचौरी, कौशल किशोर उपाध्याय, केशव पचौरी, पार्षद सुनील मिश्रा, मनोज भटेले, पार्षद हरिओम वर्मा, केशव पचौरी, राजेश शर्मा, अनुराग रावत, कृष्णकांत वशिष्ठ, मोहित शर्मा, हर्षित भारद्वाज, अर्चित शर्मा, मुकुल शर्मा, विजय शुक्ला, विशाल शर्मा, संदीप पचौरी, दीपू शर्मा, अमित उपाध्याय सहित सैकडों की संख्या में भगवान परशुराम के भक्तगण उपस्थित रहे। हवन पंडित राकेश राजोरिया द्वारा संपन्न करसया गया।