Monday, September 23, 2024
Breaking News

डाक विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली प्रभात फेरी

मथुरा। भारत सरकार द्वारा चलाये गए अभियान हर घर तिरंगा 2.0 के तहत मथुरा मुख्य डाक घर के स्टाफ द्वारा एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी मथुरा मुख्य डाकघर से शुरू होकर राजीव भवन तथा सिविल लाइंस से होते हुए मुख्य डाकघर पर संपन्न हुई। प्रवर डाक अधीक्षक मथुरा राम सागर शर्मा, प्रवर डाक पाल रंजीत अग्रवाल, सहायक अधीक्षक शरद कुमार वर्मा कार्यालय सहायक देश दीपक सिंह, अक्षय यादव, प्रखर रस्तोगी, धर्मेंद्र कुमार, प्रशांत दुबे, पुनीत पाठक एवं मुख्य डाकघर के सभी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रभात फेरी के माध्यम से स्थानीय लोगों को अपने अपने घर पर इस वर्ष 13 से 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

Read More »

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय एवं परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय एवं परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति के समक्ष निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय एवं परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना के संबंध में 03 प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। विचार-विमर्श के उपरान्त समिति ने 01 निजी विश्वविद्यालय-राधा गोविंद विश्वविद्यालय-चंदौसी (संभल) एवं 02 परिसर दूरस्थ केंद्र-जी०एल०ए० विश्वविद्यालय परिसर दूरस्थ केंद्र-ग्रेटर नोएडा तथा आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर दूरस्थ केंद्र-ग्रेटर नोएडा को आशय पत्र जारी करने की संस्तुति की।

Read More »

महिलाओं को दी डिजिटल लेन देन जानकारी

मथुरा। छाता की ग्राम पंचायत धीमरी में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक मिशन अनुराग दिगंबर के नेतृत्व में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को शासन द्वारा नियुक्त की गई बीसी सखी द्वारा बैंकिंग लेनदेन के बारे में जानकारी दी गयी। बताया कि किसी भी महिला को अपने किसी भी बैंक के खाते में वित्तीय लेनदेन के लिए अब बैंक नहीं जाना पड़ेगा। अनुराग दिगंबर ने ऑनलाइन लेनदेन के फायदे एवं सुरक्षा के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया। इसके साथ ही सभी बीमा योजनाओं और समूह लोन में आवश्यक बातों का ध्यान रखने के बारे में बताया।

Read More »

अंग्रेजों के जमाने के रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण की सुगबुआहट

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण की भनक लगते हैं संबंधित दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता बेचैन हो उठे हैं। मथुरा सिविल लाइन इलाके में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय 1915 में तत्कालीन कलेक्टर डैंपियर द्वारा बनवाया गया था। पांच अगस्त को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण के संबंध में निर्णय लिया गया था। जिसकी भनक लगने के बाद गुरुवार को दस्तावेज लेखक व अधिवक्ताओं ने वर्तमान रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू करा दिया। मथुरा सिविल लाइन क्षेत्र में कचहरी के पास स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर हड़ताल की गई।

Read More »

भाकियू टिकैत ने शुक्रवार को किया ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। किसानों के नाम पर राजनीति खूब हो रही है। किसानों के हित की दुहाई देकर किसान संगठन खूब हो हल्ला हो रहा है। इस बीच किसान राजनीति के नाम पर तमाम नए संगठन उग आए हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पकड किसानों पर मजबूत रही है। वर्तमान में जनपद में किसान राजनीति के नाम पर संगठन को चला रहे किसान नेताओं की किसानों पर कितनी पकड़ है, यह बहुत हद तक शुक्रवार को प्रस्तावित तिरंगा ट्रैक्टर रैली में साबित होगा। किसानों के अगुआ होने का दावा ठोकते रहे तमाम किसान संगठन महत्वपूर्ण अवसरों पर उंगलियों पर गिनने लायक किसान ही एकत्रित कर पाते हैं।

Read More »

मणिपुर से पहुंचे लोगों ने राज्य में शांति के लिए राधा रानी से की प्रार्थना

मथुरा। मणिपुर हिंसा से देश दुखी है। मणिपुर से ब्रज पहुंचे लोगों ने राज्य में शांति और खुशहाली वापस लाने के लिए राधा रानी से मिन्नत की। गोवर्धन मणिपुर में लगातार हत्या आगजनी से आहत तमाम लोग राधारानी की शरण में राधाकुंड पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना कर राधारानी से प्रार्थना की। गुरुवार को मणिपुर के ऐरावत महाराज के निर्देशन में लोग राधा कुंड पहुंचे। राधा कुंड में स्नान किया और मणिपुर में शांति स्थापना को राधा रानी की पूजा अर्चना की। ऐरावत महाराज ने बताया कि मणिपुर में हिंसा फैली है लोग हमला हो रहे हैं। घर जल रहे हैं, हत्या हो रही हैं। आगजनी हो रही है।

Read More »

फिरोजाबाद के व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय व्यापारी अधिवेशन का आयोजन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब रफी मार्ग नई दिaल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मुकुंद मिश्रा राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह केंद्रीय मंत्री रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में फिरोजाबाद महानगर के व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन दिया है। जिसमें कहा है कि नगर निगम फिरोजाबाद की संपत्ति शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, सुभाष मार्केट, जिला अस्पताल के सामने मार्केट के किराएदार दुकानदार का नाम ट्रांसफर नामांतरण की प्रक्रिया विगत 10 वर्ष से रुकी हुई है। जिसको लेकर व्यापारियों ने नगर निगम महापौर कामिनी राठौर को ज्ञापन देकर मांग की थी।

Read More »

डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत नहीं होने पर शाखा प्रबंधकों पर जताई नाराजगी

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता मेें गुरूवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति बैंकर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक मंे जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक बैंक शाखाआंे की प्रगति की एक-एक कर सभी योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत योजना का वास्तविक लक्ष्य 252 के सापेक्ष 73 आवेदन बैंकों को प्रस्तुत किए गए। जिसमें से केवल 20 ही स्वीकृत हुए।

Read More »

महिला कल्याण विभाग ने नवजात बालिकाओ का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। महिला कल्याण विभाग एवं जनआधार कल्याण समिति के समन्वय द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत किड्स कॉर्नर हैप्पी इंटर कॉलेज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, महिला कल्याण विभाग, सखी सेंटर, बाल विकास परियोजना विभाग सहित विद्यालय व संस्था सदस्यों ने केक काटकार कन्या जन्मोत्सव मनाया। साथ ही सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं, विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Read More »

देश को विश्वगुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को करेें मजबूतः दीपक चौहान

फिरोजाबाद। मिशन मोदी अगेन पीएम की एक बैठक अशोक रिसोर्ट ककरऊ चौराहे पर सम्पन्न हुई। बैटक में 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाये और जिले के हर घर में एक मोदी बनायें। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 घंटे में 20 घंटे काम करते है। उसी प्रकार सभी लोग एक घंटे के लिए मोदी बन जाये और हर घर एक मोदी बनाने का काम करें। देश को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूत करने का काम करें।

Read More »