Monday, June 24, 2024
Breaking News

प्रत्याशियों के जनसंपर्क में आई तेजी

सपा, बसपा और भाजपा उम्मीदवार मांग रहे समर्थन 
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिले की पांचोें विधानसभा सीटों पर चुनावी घमासान तेज होता जा रहा है। हालांकि कई विधानसभा सीटों पर अभी पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों की तस्वीर साफ नहीं हुई है। जिसमें फिरोजाबाद सदर से कांग्रेस प्रत्याशी पर संशय बरकरार है। वहीं अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों की आवाजाही गली मौहल्लों में तेज हो गई है। शनिवार को जहां सदर विधायक मनीष असीजा ने जहां नगर के बिहारी नगर, जैन नगर और कौशल्या नगर आदि क्षेत्र में दस्तक दे आम जन से समर्थन मांगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष ने लोगों के बीच विकास और कानून व्यवस्था के मुददे पर समर्थन मांगा। जन संपर्क के दौरान असीजा के साथ भाजपा नेताओं जिनमें किशोर अग्रवाल बंटी, पिकी चक, भगवान दास शंखवार, सुनील शर्मा, सौरभ गर्ग, निंकुज शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Read More »

ईवीएम से जुड़े सवालों के जवाब तलाश रहे कार्मिक

2017.01.14 02 ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर पालिका के रामचंद पालीवाल हाॅल में चल रहे ईवीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ईवीएम संचालन की बारीकियां समझाईं गईं। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने कार्मिकों के सवालों के जबाब दिए। जिले में चुनावी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। 

Read More »

ईवीएम मशीनों का प्रथम रेन्डामाइजेशन की कार्यवाही सम्पन्न

2017.01.14 01 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार रविकांत सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के एनआईसी कार्यालय में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सामान्य विधानसभा 2017 के प्रयोग हेतु इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनो का रेन्डमाइजेशन कार्यालय जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हितेश शंकर पाण्डेय की देख रेख में आयोजित हुई। 

Read More »

अनाथ बच्चों को दिए कपड़े

2017.01.13 09 ravijansaamnaकानपुर, धर्मेन्द्र कुमार रावत। बर्रा-6 स्थित मानव विकास समिति और राष्ट्रीय महिला दल के सदस्यों द्वारा लोहड़ी और मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर अनाथालय में जाकर बच्चों के साथ त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को कपड़े और गिफ्ट प्रदान किए गए। बताते चलें कि बाल दिवस के अवसर पर भी इसी तरह बच्चों के साथ त्यौहार मनाया जा चुका है। मानव विकास समिति के अध्यक्ष रूबल श्रीवास्तव ने बच्चों के लिए हर महीने निःशुल्क होम्योपैथिक दवा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आरएमडी की कमांडर सरिता श्रीवास्तव, नीलम, एमवीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य स्वरूप भटनागर, प्रिंस मल्होत्रा, रोहन कुमार, ऋषभ वर्मा, अमन एवं विनीत पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करने को शुक्रवार सुबह पतारा बी0आर0सी0 कार्यालय से खण्डशिक्षा अधिकारी नीरज उमराव के नेतृत्व मे मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी ‘‘पहले मतदान फिर जल पान, हर महिला को अधिकार वोट डालने को हो तैयार‘‘ के नारों के साथ मतदाताओं को प्रेरित किया गया। पतारा स्वास्थ्य केन्द्र, बाबा बैजनाथ धाम मन्दिर तिलसड़ा रोड से भ्रमण कर रैली बी0आर0सी0 कार्यालय आकर समाप्त हो गयी। रैली मे मुख्य रूप से उदयवीर सिंह भदौरिया, समीर मिश्रा, मीरा प्रजापति, माला, आरती, रश्मी, अर्चना, नरेन्द्र सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Read More »

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। आाज अपराह्न कानपुर से बाइक द्वारा अपने गाँव गजनेर लौट रहे अमित (28) पुत्र रामकिशन की मोटर साइकिल मे धर्मपुर बम्बे के नजदीक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला, पीछे आ रहे पारिवारिकजन घायल अमित को लादकर घाटमपुर अस्पताल ले गये। घायल की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

Read More »

फर्नीचर हाउस में चोरी

2017.01.13 08 ravijansaamnaघाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। बीतीरात अज्ञात चोरों द्वारा फर्नीचर हाउस का पिछला दरवाजा खोलकर करीब तीस हजार रूपये का सामान व नगदी चोरी कर ली गयी। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। 

Read More »

आश्रम में मनाया साक्षी महाराज का जन्मदिन

2017.01.13 07 ravijansaamnaउन्नाव, जन सामना संवाददाता। गुरुवार 12 जनवरी को उन्नाव लोकसभा क्षेत्र के सांसद साक्षी महाराज का जंन्मदिन लखनऊ हाईवे किनारे स्थित अपने आश्रम में मनाया। साक्षी महाराज ने अपना जन्मदिवस दिव्यांग (मूक-बधिर) विद्यालय से आये छोटे बच्चों के साथ सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। उनके जन्मदिवस पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। संजय कटियार, अखिलेश अवस्थी, उन्नाव के पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, प्रियंका सिंह, अरविंद राजपूत एवं अशोक कटियार आदि मौजूद रहे।

Read More »

2 डिग्री तापमान में कपड़ा बैंक ने पहुॅंचाई गरीबों को राहत

2017.01.13 06 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। दो डिग्री तापमान वाली कड़ाके की ठण्ठ में ठिठुरते गरीबों को कपड़ा बैंक राहत के लिए दौड़ लगा रही है।पब्लिक वेलफेयर एसोसिएशन की कपड़ा बैंक ने निर्धन-गरीबों को ठण्ठ से राहत के लिए गंगा बैराज इलाके में गर्म कपड़ों का वितरण किया। संस्था के सदस्य अखिलेश कटियार, डाॅक्टर सत्येन्द्र कटियार, पंकज कुमार सिंह, विपिन पटेल, डाॅक्टर हीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

22 हजार का इनामी बदमाश साथी सहित गिरफ्तार

2017.01.13 05 ravijansaamnaपकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने दिया पुरस्कार 
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन द्वारा जनपद स्तर पर इनामी बदमाशों व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

Read More »