Saturday, September 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑडिटोरियम में लगाए जाएंगे दिवंगत कालजयी कलाकारों के पोट्रेट

ऑडिटोरियम में लगाए जाएंगे दिवंगत कालजयी कलाकारों के पोट्रेट

मथुरा। डेंपियर नगर में विकसित किया जा रहा पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का सांसद हेमा मालिनी ने निरीक्षण किया। पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम ड्रीम गर्ल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र एवं सीईओ श्याम बहादुर सिंह को मंच सज्जा को लेकर कुछ जरूरी सुझाव भी दिये। डेंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम को लेकर सांसद बेहद गंभीर हैं। ऑडिटोरियम का पुनर्निर्माण सांसद हेमा मालिनी की पहल पर ही किया जा रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद को इस निर्माण के लिए सांसद हेमा मालिनी द्वारा मंचीय निर्माण के लिए तकनीकी मदद भी कराई है। सांसद के ड्रीम प्रोजेक्ट में यहां ब्रज नृत्य अकादमी स्थापित करना भी शामिल है। उन्होंने कहा था कि उनका सपना है कि वह मथुरा में नृत्य अकादमी स्थापित कराएंगी। ताकि बच्चियों को नृत्य की विभिन्न कलाएं सिखाई जा सकें। ब्रज की नृत्य कला को बढ़ावा दिया जा सके। रविवार को पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान हेमा मालिनी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम को लेकर तकनीकी जानकारी दी। यहां की व्यवस्थाएं बताई। इस पर सांसद ने मंच सज्जा एवं मंच व्यवस्था में सुधार सहित कुछ दिवंगत कालजयी कलाकारों के पोट्रेट लगाने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।