Tuesday, October 1, 2024

लक्खी मेले को सरकारी दर्जा दिलाने को करेंगे पहल-डीएम

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आगरा के बटेश्वर मेले की तरह हाथरस के 107 वर्ष पुराने मेले को ऐतिहासिक महोत्सव के साथ राजकीय दर्जा दिलाने की पहल होगी। इसके लिए जनपद से प्रस्ताव तैयार कराकर संस्कृति विभाग को भेजा जाएगा।
यह उद्गार मेला श्री दाऊजी महाराज के 107वें महोत्सव के समापन समारोह में जिलाधिकारी व मेला रिसीवर डॉ. रमाशंकर मौर्य ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 20 दिवसीय मेले में तमाम रंगारंग, सांस्कृतिक व मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रमों का आनंद जनता को देखने को मिला। आमजन के सहयोग से मेला शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में सफल हुए हैं। इसके लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कार्यक्रम संयोजक, समन्वयक, मीडिया व भाजपा पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

Read More »

भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नियुक्ति अवैध-चन्द्रवीर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौ. चन्द्रवीर सिंह ने भाजयुमो शहराध्यक्ष की नियुक्ति को अवैधानिक बताया है और पार्टी संगठन की बिना सहमति के की गई नियुक्ति गलत है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौ. चन्द्रवीर सिंह का कहना है कि अभी भाजयुमो की जिला कमेटी घोषित नहीं हुई है और उससे पहले किसी मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने मण्डल अध्यक्षों से भाजयुमो मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु पैनल मांगे थे लेकिन उन्हें अभी तक पैनल नहीं दिये गये हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी के नियम व संगठन पदाधिकारियों से सहमति लिये बिना किसी प्रकार की कोई भी नियुक्ति नहीं की जा सकती है और भाजयुमो हाथरस मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति अवैधानिक है।

Read More »

बाल्मीकि शोभायात्रा अध्यक्ष का स्वागत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बाल्मीकि समाज मौहल्ला मधुगढी में बाल्मीकि आश्रम पर महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा के अध्यक्ष प्रेमबिहारी चटर्जी बाल्मीकि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा को निकाले जाने के लिए तन, मन, धन से सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। अध्यक्षता छैलबिहारी ने की तथा संचालन बौबी चैहान ने किया।
बैठक में बबलू हंसमुख, लालाबाबू फौजी, श्रीकुमार राज, सुनील शास्त्री, अर्जुन बाल्मीकि, संजय कप्तान, रोविन सिंह, सौरभ बाल्मीकि, घनश्याम, रिंकू चैधरी, विनीत कुमार, कमल किशोर, घनश्यामदास, दौलतराम, मुकेश, लखन, बंशी, शेखर, पिंटू चैहान, ललित कुमार, बलजीत बाल्मीकि, विवेक कुमार, लखन चटर्जी, रोहित कुमार, रत्नेश चटर्जी, राकेश, अमरदीप, अमर खुराना, विजय कुमार चैहान, मनोज कल्यान, मुकेश बाल्मीकि, बच्चन बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, जितेन्द्र बाल्मीकि, दीपक, दिलीप बाल्मीकि, राजेश बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Read More »

मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर सफाई कर्मी गदगद

अधिशाषी अधिकारी और पालिका स्टाफ ने किया सम्मानित
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत स्वच्छ भारत मिशन नगरीय में स्वच्छता कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान देने के लिए शासन स्तर से प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम से एक सफाई कर्मचारी का नाम मांगा था। नगर पालिका से इसी क्रम में रामचंद्र वाल्मीकि का नाम भेजा गया था। जिसे दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

जिला अस्पताल में चला सफाई अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में सफाई अभियान के तहतः आज सीएमएस महिला शक्ति के पदाधिकारियों ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर कई चिकित्सकों के साथ अस्पताल मैनेजर भी मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में मरीजों के आस-पास क्षेत्र में सफाई का ध्यान रखने के लिए तीमारदारों को अस्पताल प्रशासन का सहयोग करना चाहिये। उक्त बात अस्पताल सीएमएस डा0 आर0 के पाण्डे द्वारा सफाई अभियान के दौरान कहा। वही महिला शक्ति की कल्पना राजौरिया, ने कहा कि जैसे हम अपने परिवार में साफ-सफाई की ध्यान रखते है। उसी तरह मरीजों के साथ आये तीमारदारों को अस्पताल की सफाई में ध्यान देना चाहिये कूडे का निश्चित स्थान पर रखे कूडेदान में ही डाले, मरीज के आसपास सफाई का ध्यान रखे। सफाई अभियान के दौरान सीएमएस, डा0 आर0के0 पाण्डे, डा0 राहुज जैन, वर्तिक जैन, मन्जू सिंह, अनुपम, डा. जयवीर सिंह, मन्सुर अहमद मैनेजर के साथ मिथलेश वरिष्ठ आदि लोग थे।

Read More »

संदिग्ध हालत में ग्लास गोदाम में लगी भयंकर आग

लाखों का हुआ नुकसान-बमुश्किल गया बुझाया
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के रेहना स्थित गुप्ता ग्लास डेकोरेशन फैक्ट्री में आज सुबह संदिग्ध हालत में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। पुलिस शोर्ट सक्र्रिट की आशंका जाहिर कर रही है।
थाना उत्तर के गाॅधी नगर निवासी सुनील गुप्त पुत्र हरेन्द्र गुप्ता जो कि फिलहाल में बौम्बे में रह रहे है। जिनकी गुप्ता ग्लास आईडिया ग्लास डेकोरेशन का गोदाम रैहना रोड पर है। जिसको उनका मैनेजर देख रेख कर रहा है। शुक्रवार की सुबह गोदाम में काम करने आये वर्करों ने देखा की गोदाम से आग की लपटें निकल रही है। जिसकी जानकारी मैनेजर के साथ अन्य लोगो को दी। गोदाम खोलने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग की लपटें इतनी भंयकर भी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने से पूर्व लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस शाॅर्ट सर्किट होने की आशंका जाहिर कर रही है।

Read More »

विषाक्त सेवन से युवक अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र नगला विश्नू में विषाक्त सेवन से एक व्यक्ति अचेत हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र नगला विश्नू निवासी 30 वर्षीय रमेश पुत्र सुखराम ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको परिजनों ने आनन -फानन में विगत रात्रि में ही उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।

Read More »

पुलिस ने पांच लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने पांच लोगों को शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोती नगर निवासी कालीचरन पुत्र रामजीत उसके भाई बब्लू में किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी। दोनो लोगो थाने आये पुलिस के समझाने पर बात नही बनी तो दोनो लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेज दिया, वही शांन्ति नगर निवासी भोला पुत्र कालीचरन को भी शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। थाना दक्षिण पुलिस ने भी हिमायूपुर निवासी 26 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र आशाराम , 21 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र आशाराम को शान्ति भंग में जेल भेजा।

Read More »

नहर में युवक का शव मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र नहर में एक शव मिलने से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आयी।
थाना सिरसागंज क्षेत्र स्थित नहर में आज सुबह लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो ने पडा देखा जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

अज्ञात शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कम्प नही हुई शिनाख्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने से हडकम्प मच गया। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताते चले कि विगत काफी दिनों से जीआरपी क्षेत्र फिरोजाबाद मुरली नगर से लेकर प्रेमेश्वर नाथ महादेव मन्दिर रेलवे पुल तक आय दिन किसी ने किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो रही है। लेकिन कुछ अज्ञात लोगो की शिनाख्त हो जाती है। कुछ लोगो का पता ही नही चलता कि उनका क्या हुआ। इसी क्रम में शुक्रवार को भी अलग-अलग स्थानों पर जीआरपी के जवानों ने लगभग 30-25 वर्ष की आयु के दो लोगो के शवों को रेलवे ट्रेक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »