मंगल बाजार से ले गये तीन युवक
तीन पर लगाया सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप
पुलिस घटना की जांच में जुटी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी स्थित सब्जी मण्डी के समीप विगत दो दिन से गायब महिला अर्ध अचेत हालत में पुलिस को मिली। महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं महिला बार-बार बयानों को बदल रही है। जिससे पुलिस काफी परेशान नजर आयी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसका डाक्टरी परीक्षण कराया। वही घटना की छानबीन में जुटी हुई है।