Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अर्ध अचेत हालत में मिली महिला

अर्ध अचेत हालत में मिली महिला

मंगल बाजार से ले गये तीन युवक

तीन पर लगाया सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप
पुलिस घटना की जांच में जुटी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी स्थित सब्जी मण्डी के समीप विगत दो दिन से गायब महिला अर्ध अचेत हालत में पुलिस को मिली। महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं महिला बार-बार बयानों को बदल रही है। जिससे पुलिस काफी परेशान नजर आयी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसका डाक्टरी परीक्षण कराया। वही घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि थाना उत्तर क्षेत्र ककरऊ कोठी स्थित सब्जी मण्डी के समीप एक महिला अर्ध अचेत हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची महिला उ0नि0 एकता सिंह, उ0नि0 अमोल कुमार शर्मा ने महिला को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहां पीड़ित महिला ने अपना नाम लक्ष्मी उर्फ करिश्मा, उर्फ रश्मी पत्नी दीपक उर्फ दीपू निवासी टापाकला थाना उत्तर बताया। महिला की माने तो उसने दीपू को छोड़ दिया है। वह किसी अन्य युवक के साथ रह रही है। मंगलवार की दोपहर टैम्पों चालक तीन लडकों के साथ घर बसाने के लिए बातों में आकर मंगल बाजार करके लड़कों के साथ गयी। वहां से वह टैम्पों में कही ले गये। उसके बाद उक्त लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अचेत हालत में उसको ककरऊ कोठी के समीप आज छोड़ दिया। कुछ समय बाद ही वह अपने बयान को बदलते हुए उन लड़कों के साथ स्वंय जाने की बात कहने लगी। महिला पुलिस ने काफी पूछताछ करने के बाद भी बार-बार वह अपने बयानों को बदल रही है। थाना प्रभारी उत्तर शशि कान्त शर्मा ने अर्ध अचेत महिला को उपचार के लिए भर्ती कराते हुए उसका डाक्टरी परीक्षण भी कराया। पीड़ित महिला ने टैम्पों चालक भोलू, गोलू व एक अन्य का नाम बताया है। जो कि बरगदपुर क्षेत्र के बताये गये। पुलिस फिलहाल उपचार कराते हुए टैम्पों चालक लड़को व परिजनों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला व उसके परिजनों की तहरीर आने पर अभियोग दर्ज करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।