Wednesday, June 26, 2024
Breaking News

आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। राष्ट्रीय आपातकाल को लगे आज 49 वर्ष पूरे हो गए और अभी भी भाजपा इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। मंगलवार को भाजपा द्वारा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में गिर्राज महाराज कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में आपातकाल के दौरान प्रताड़ना सहने वाले सेनानियों को आमंत्रित कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के मथुरा जनपद प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने कहा कि विपक्षी दल द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने और उसे बार-बार नुकसान पहुंचाने के लंबे इतिहास में यह सबसे बड़ा उदाहरण है। आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है।

Read More »

मथुरा जं. स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन का किया निरीक्षण

मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम के अंतर्गत, आज बाद दृ मथुरा जं. स्टेशनों के मध्य लगभग 5.60 किलोमीटर नवनिर्मित तीसरी लाइन का संरक्षा परीक्षण पूर्वाेत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल समेत मंडल व निर्माण संगठन के अधिकारी उपस्थिति रहे। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा सर्वप्रथम मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से बाद दृ मथुरा जं. स्टेशनों के मध्य नव निर्मित अप तीसरी लाइन 5.60 किलोमीटर का संरक्षा से सम्बंधित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया।

Read More »

विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। जिले के अंदर वर्तमान समय में विद्युत आपूर्ति की विकराल समस्या हो गई है, जिसके फलस्वरुप आम जन, किसान, व्यापारी, छात्र आदि वर्ग के सामने संकट पैदा हो गया है। जिला प्रवक्ता महताब आलम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह मौसम धान की रोपाई का है और इस समय ठीक तरीके से विद्युत आपूर्ति न रहने के कारण किसान अपने खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है और धान की नर्सरी सूख रही है। विद्युत आपूर्ति की इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रायबरेली पंकज तिवारी ने आज डीएम हर्षिता माथुर को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि रायबरेली जिले में व्याप्त बिजली कटौती की समस्या से आम जनमानस और किसान को अविलम्ब निजात दिलाई जाये। बिजली की ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या दूर की जाये।

Read More »

लोकतंत्र सेनानियों का शॉल उड़ाकर किया सम्मान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन जी.डी. गोइन्का पब्लिक स्कूल में किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र रक्षक, सेनानियों का शॉल एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लोकतंत्र की हत्या, इस मानसिकता के विरुद्ध लोकतंत्र की पुर्नस्थापना के महायज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी देशभक्तों को नमन करता हूँ। 25 जून 1975 को आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्तामोह में रातो-रात हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन, आपातकाल थोपा व निर्दयता में विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया। 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर, प्रेस पर ताले जड़ दिए।

Read More »

फिरोजाबाद में तेजी से गिर रहा जलस्तर, वर्षा जल संचयन पर दें ध्यान: सीडीओ

फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने जनपद के जल संरक्षण व भू-जल संवर्द्धन के लिए मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में सभी सम्बन्धित ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कैच द रैन की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण के लिऐ चिंताशील है और इस दिशा में भूजल पर निरर्भता कम करने व भूजल पुर्नभरण हेतु वर्षा जल संरक्षण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद के विकास खण्ड फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद, नारखी एवं हाथवन्त अतिदोहित श्रेणी में विकास खण्ड अराँव क्रिटिकल व विकास खण्ड एका, जसराना एवं मदनपुर सेमी क्रिटिकल श्रेणी में है। जनपद में पिछले कई वर्षों से भूजल गहराता जा रहा है। उन्होने बताया कि जल संरक्षण हेतु डीएम के निर्देशन में जिले में विगत वर्ष 2022-23 के दौरान जल संरक्षण व भूजल संवर्धन के लिए 521 तालाबों का मनरेगा योजना के तहत जीर्णोद्वार, 224 तालाबों को मनरेगा योजना के माध्यम से अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया।

Read More »

नगर निगम बोर्ड की बैठक में सदन की गरिमा हुई तार-तार, आपस में भिड़े पार्षद

फिरोजाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक जीवाराम हॉल में महापौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में सदन की गरिमा तार-तार हुईं। संविधान हाथ में लेकर पार्षदों ने हंगामा किया। इस हंगामे में महिला पार्षद भी पीछे नहीं रही। सदन में हंगामा करने वाले पार्षदों के खिलाफ बोर्ड अधिकारी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
मंगलवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक जीवाराम हॉल में 11 बजे शुरू हुई। सत्ता एवं विपक्ष के अधिकांश पार्षद सदन में मौजूद रहे। सदन की बैठक की शुरूआत में ही एजेंडा में शामिल अधिकांश प्रस्तावों को बोर्ड ने सहमति व्यक्त करते हुए पास करा दिए। लेकिन इसके बाद जैसे ही सत्ता व विपक्षी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं के बारे में बोलना शुरू किया।

Read More »

100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक हॉस्पिटल का निर्माण का हुआ भूमि पूजन

फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल के निर्माण का विधायक मनीष असीजा ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुऐ विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवा का विस्तार केंद्र एवं उत्तर प्रदेश भाजपा की डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में सोमवार को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया हैं। 100 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट खोलने के लिए 44.50 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को प्रस्ताव दिया था।

Read More »

जगदम्बा सरस्वती का मनाया गया स्मृति दिवस

फिरोजाबाद। प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय कैला देवी सेंटर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था कि प्रथम संचालिका जगदम्बा सरस्वती मम्मा के स्मृति दिवस पर उनके चित्र पर सेंटर संचालिका सरिता दीदी, कर निर्धारण अधिकारी नीरज पांडेय, सीए राकेश गोयल, डॉ अरविन्द कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मम्मा को याद किया। इस अवसर पर सेंटर संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि मम्मा सर्व गुणों और मानवीय मूल्यों की विशेषताओं से सम्पन्न थीं। मम्मा का चित्त बिल्कुल शांत था। मम्मा ने हर बच्चे की कमियों को स्वयं में समाया, उनकी गलती कभी फैलायी नहीं। वास्तव में यही सच्चा स्नेह है। मम्मा ने कभी किसी को मौखिक शिक्षा नहीं दी, बल्कि अपने प्रैक्टीकल जीवन से प्रेरणा दी। इसी से दूसरे के जीवन में परिवर्तन आ जाता था।

Read More »

मृतक आकाश के परिजनों से मिला भाजपा महानगर का प्रतिनिधि मंडल

फिरोजाबाद। भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक आकाश जाटव के परिजनों से मिला और हर संभव मद्द का भरोसा दिलाया। भाजपा का प्रतिनिधि मंडल सदर विधायक मनीष असीजा एवं पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट के नेतृत्व में नगला पचिया में जाकर मृतक आकाश जाटव के परिजनों ने से मिला। साथ ही हर संभव मद्द करने एवं घटना की न्यायिक जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, डॉ राकेश गौतम, केडी जाटव, सोबरन सिंह जाटव, सोबरन दिवाकर, डॉ अमित गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सुशील मिश्रा, वीरेंद्र सुमन, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, अनिल भारद्वाज, रविंद्र शर्मा, पार्षद देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

गांव चलो अभियान के तहत लगाया रक्तदाता जागरूकता शिविर

हाथरस। रक्तदाता फाउंडेशन की टीम रक्तदान के लिए प्रेरित व जागृत करने हेतु गांव चलो अभियान का रक्तदाता फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सौरभ जैन रानू के नेतृत्व में गांव कछपुरा में पप्पू सिंह कुशवाहा एवं जितेंद्र सिंह कुशवाहा के निवास पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रक्तदाता फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर सुरेश अग्रवाल ने की। संचालन फेम के युवा जिलाध्यक्ष जितिन तरेटिया ने किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि एक मां जननी के रूप में शिशु को जन्म देती है, जिसका पालन पोषण परमात्मा के माध्यम से होता है। किंतु विपदा की घड़ी में जब रक्त की आवश्यकता होती है तो रक्तदाता रक्तदान करके परमात्मा का देवदूत बनकर सहायता करता है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होती, बल्कि इसके अनेक लाभ हैं। जैसे कि हार्ट अटैक ना होना, विभिन्न बीमारियों का रक्तदान करने से समय पूर्व ज्ञान होना, खून का फिल्टर होना, अस्थमा आदि से छुटकारा अनेकों अनेक लाभ होते हैं। रक्तदान जीवनदान महादान है। रक्त अमूल्य है, रक्तदाता बहुमूल्य है, रक्तदान करने से रक्तदाता को अत्यंत प्रशंसा एवं स्वाभिमान प्राप्त होता है।

Read More »