Monday, September 23, 2024
Breaking News

29 नवंबर से 26 दिसंबर तक होगा उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प महोत्सव

करीब एक महीने तक लखनऊ में चलेगा साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, मनोरंजन,शिल्प, स्वाद एवं संस्कार का महासंगम

उत्तर प्रदेश के जनपदों के उत्पादों के साथ देश-विदेश के प्रमुख हस्तशिल्प कारीगर करेंगे कौशल का प्रदर्शन

लखनऊ। मां गायत्री जन सेवा संस्थान’ एवं ‘भारतीय जनता स्वराज सेना सामाजिक संगठन’ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प महोत्सव 2021का आयोजन लखनऊ में आशियाना के सेक्टर जे स्थित कथा मैदान में 29 नवम्बर से 26 दिसंबर 2021 के बीच किया जाएगा। दर्शकों, ग्राहकों एवं पर्यटकों को संस्कृति महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, सिनेमा-संगीत, शिल्प, स्वाद एवं संस्कार का महासंगम देखने को मिलेगा। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। अरुण प्रताप सिंह ने आगे बताया की महोत्स्व में यूपी सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित उत्तर प्रदेश सरकार की योजना एक जिला एक उत्पाद के तहत सभी 75 जनपदों के विशिष्ट उत्पादों के स्टॉल भी लगवाए जा रहे हैं।

Read More »

अविवादित वरासत के प्रकरणों को क़त्तई लंबित न रखें- डीएम

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कर- करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । बैठक के दौरान स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन वसूली कम रहने पर गहरी नाराजगी जताते हुए वसूली में तेजी लाने के निर्देश है। नगर पालिका/नगर पंचायतों में विक्रय की गई संपत्तियों की सूची प्राप्त कर देय स्टांप शुल्क का सत्यापन कराने के निर्देश दिया। स्टांप चोरी पकड़े जाने पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। विभिन्न मदों की विवाद रहित लंबित प्रकरणों में वसूली शीघ्रता के साथ कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। अमीन वाइज राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम पाई गई। नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी तहसीलदार को वसूली में वृद्धि लाने के निर्देश दिए।

Read More »

बीडीसी सदस्यों ने अपने अधिकारों के लिए भरी हुंकार,किया प्रदर्शन

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के आवाहन पर शुक्रवार को ऊंचाहार के बीडीसी सदस्यों ने जबरदस्त एकता का प्रदर्शन करते हुए अपने अधिकारों के लिए न सिर्फ हुंकार भरी अपितु उग्र प्रदर्शन करके एक ज्ञापन भी सौंपा है। बीडीसी सदस्यों ने शुक्रवार को अपने संगठन के आवाहन पर ब्लाक मुख्यालय में एकत्र हुए।सदस्यों का नेतृत्व अभिलाष चन्द्र कौशल ने किया।बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्यों ने अपने स्वाभिमान और सम्मान के लिए पूर्व में प्रेषित आठ सूत्रीय मांग के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से मांग स्वीकार करने का अनुरोध किया। सदस्यों का यह भी कहना था कि क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुरूप कार्य नहीं हो रहे है।

Read More »

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न

कानपुर। गुरूवार को बाकरगंज में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के तत्वावधान में सामाजिक संपर्क अभियान के अन्तर्गत एक अति अवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र कनौजिया व प्रदेश महामंत्री राम लखन रावत, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राहुल बच्चा सोनकर, क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर की उपस्थिति में संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष का पाथेय प्राप्त हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का जो सपना था वो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी ने उनका सपना पूरा करने का काम किया।

Read More »

पृथ्वी का भविष्य

हमारे पुराणों और ग्रंथों में पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर जो भी प्रलय हुए हैं उसके बारे में विस्तार से लिखा हुआ हैं। और सभी प्रलय के समय भगवान विष्णु ने आकर कुछ लोगों को बचाया और फिर पृथ्वी पर जन जीवन चलायमान हुआ। ऐसे प्रलयों के बाद भी उत्क्रांतिया हुई लोग नए नए अविष्कार करते गए और जीवन में सहूलियतों के साथ प्रगति भी होती गई। एक समय में आदमी को जीवनयापन के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन अब मशीनें आने से शारीरिक श्रम कम हो गया हैं लेकिन मानसिक व्यथाएं बढ़ती जा रही हैं।

Read More »

जिला पंचायत अध्यक्षा रंजना चौधरी द्वारा चलाया जा रहा भाजपा का सदस्यता अभियान

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। जिला पंचायत अध्यक्षा रंजना चौधरी ने रायबरेली जनपद के गांवों में जाकर भाजपा द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।ग्राम सभा के पंचायत भवनों में कैंप लगाकर आयोजित की गई सदस्यता अभियान।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा रंजना चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में बाइक व स्कूटी की टक्कर,तीन घायल

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर सवैया हसन गांव के निकट बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गये।सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।गुरुवार की दोपहर बाद असलहापुर गांव निवासी शिखा भारती 18 वर्ष पुत्र अशोक कुमार जो कि क्षेत्र के एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा है।स्कूल से घर वापस लौट रही थी तभी सवैया हसन गांव के निकट सामने से आ रही बाइक से स्कूटी की भिड़ंत हो गई।

Read More »

विधिक साक्षरता शिविर में बच्चों को दी गई उनके मौलिक अधिकार की जानकारी

फिरोजाबाद। जिला जज संजीव फौजदार एवं नोडल अधिकारी आजाद सिंह के निर्देशन में गुरूवार को बलवंत सिंह इंटर कॉलेज ग्राम जमालपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिन्हा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र एवं छात्राओं को उनके मौलिक अधिकार एवं कानून की जानकारी दी।

Read More »

बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को डेंगू से बचाव के बताए उपाय

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब द्वारा डेंगू रोग से बचाव के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से डेंगू के बचाव के उपाय बताए।जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मलेरिया, डेंगू, वायरल बुखार, पेचिस आदि संचारी रोगों के विषय में जागरूक किया। उन्होंने ने बताया कि संचारी रोग में वर्तमान समय में डेंगू बुखार अत्यधिक घातक है। डेंगू बुखार एक प्रकार का संचारी रोग है, जिसके मुख्य लक्षण अत्यधिक तीव्र बुखार आना, अत्यधिक शरीर एवं सिर दर्द होना है। यह बीमारी वयस्कों की तुलना में बच्चों में अधिक फैलती है।

Read More »

14 नवम्बर को बुलंदशहर में कांग्रेस को आयोजित होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

फिरोजाबाद। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिला कार्यालय घर संसार पर संपन्न हुई। बैठक में 14 नवम्बर को बुलंदशहर में कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा हुई।बैठक में प्रदेश महासचिव व प्रभारी अनिल यादव एवं प्रदेश सचिव प्रभारी आशुतोष ने बताया कि आगामी 14 नवंबर को बुलंदशहर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जिसको उत्तर प्रदेश की प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी। जिसमें जिला कमेटी, ब्लॉक कमेटी, महानगर कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, ग्राम पंचायत कमेटी, बाढ़ कमेटी एवं फ्रंटल संगठनों की सभी कमेटियों के लोग भाग लेंगे।

Read More »