Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला पंचायत अध्यक्षा रंजना चौधरी द्वारा चलाया जा रहा भाजपा का सदस्यता अभियान

जिला पंचायत अध्यक्षा रंजना चौधरी द्वारा चलाया जा रहा भाजपा का सदस्यता अभियान

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। जिला पंचायत अध्यक्षा रंजना चौधरी ने रायबरेली जनपद के गांवों में जाकर भाजपा द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।ग्राम सभा के पंचायत भवनों में कैंप लगाकर आयोजित की गई सदस्यता अभियान।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा रंजना चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।जब रीढ मजबूत होगी तभी संगठन मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्य अभियान में जगह-जगह कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।रंजना चौधरी ने कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी है।भाजपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है।उन्होंने अपनी टीम के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताकर उनको पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। इसी सदस्यता अभियान के क्रम में आज विधानसभा सलोन के ख्वाजा पुर ग्राम सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी के द्वारा कैंप लगाया गया जिसमें काफी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।