Monday, September 23, 2024
Breaking News

चलो कुछ लम्हों को ताजा कर लेते हैं

चलो कुछ लम्हों को ताजा कर लेते हैं
बीती हुई शाम को गज़ल कर लेते हैं
ये माना कि नजर फेर कर वो इत्मीनान कर लेते हैं
मगर चोर नजर से दिल को बेचैन कर लेते हैं
बहुत लाजिम है तेरे “मैं” का साथ होना
मगर हम भी जरा सा गुमान रख लेते हैं
क्या ही मसला कि रूबरू ना हुये
फासलों से ताआल्लुक तो नहीं खत्म कर लेते है…
वजूद खोकर हमने किया एहतराम तेरा
गाफिल रहकर खुद से एतबार तुझ पर कर लेते हैं
प्रियंका वरमा माहेश्वरी, गुजरात

Read More »

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ रावण का पुतला दहन

फिरोजाबाद। मंगलवार को आईवी इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में रावण का पुतला दहल किया गया।आईवी इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की वेशभूषा मे काफी आकर्षण लग रहे थे। बच्चों में रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा था। स्कूल की डायरेक्टर श्रीदेवी के द्वारा रावण दहन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या नंदिनी यादव ने दशहरा उत्सव के बारे में बच्चों को बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत पाने के लिए भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसीलिए दशहरा उत्सव मनाया जाता है।

Read More »

मतदाता जागरूकता विषय पर आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अपने विचार रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरे। कार्यक्रम की संयोजक और सेवा पथ जनकल्याण समिति की प्रदेश सचिव सीमा गुप्ता ने छात्राओं को पोस्टर प्रतियोगिता का विषय व ध्येय समझाया। ब्राण्ड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया ने छात्राओं को जानकारी दी कि एक नवम्बर से मतदाता परिचय पत्र बनवाये जा सकते हैं और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाया जा सकता है। एक जनवरी 2022 को जो भी छात्राएं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही हैं वे ऑनलाइन वोटर अवेरनेस एप्प से भी आवेदन कर सकती हैं।

Read More »

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

फिरोजाबाद। लखीमपुरखीरी में किसानों की हत्या की न्याय पूर्वक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा जिस तरीके से केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने मानवता को तार-तार करते हुए किसानों की हत्या की है। वह निंदनीय है। हत्यारे के पिता केंद्र सरकार में राज्यमंत्री के पद पर आसीन हैं।ऐसे में किसी भी एजेंसी के द्वारा निष्पक्ष जांच की संभावना नहीं की जा सकती। अतः केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना पद छोड़ देना चाहिए।

Read More »

पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य केन्द्रों की दुर्दशा पर किया रोष प्रकट

टूंडला। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता मोहनदेव शंखवार ने स्वास्थ्य केन्द्रों की दुर्दशा पर रोष प्रकट करते हुए जिलाधिकारी से इस ओर ध्यान दिए जाने की मांग की है। पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार ने एलई, गढ़ी थानी, ठार गंगाराम, बजहेरा, पीपरिया, भीकनपुर, नगला राजपत, गदलपुरा, रसूलाबाद के साथ टूंडला नगर क्षेत्र का दौरा किया।

Read More »

रामगढ़ पुलिस ने एक किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा

फिरोजाबाद। थाना रामगढ पुलिस ने एक सटोरिया व नाजायज मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला कुख्यात बदमाश को एक किलो 200 ग्राम नाजायज चरस समेत गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

Read More »

विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर में बालिकाओ को किया जागरूक

फिरोजाबाद। जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव फौजदार के निर्देशन में मंगलवार को रामा कन्या इंटर कॉलेज जलेसर रोड पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बालिकाओं हेतु विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Read More »

अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल में तोडा दम

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जिला अस्पताल मे भर्ती एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने थाना उत्तर को सूचना दी कि जिला अस्पताल में भर्ती 57 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी है।

Read More »

फांसी लगाकर व्यक्ति ने दी जान

फिरोजाबाद।  मक्खनपुर क्षेत्र के विल्टीगढ़ में एक व्यक्ति ने फॉसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का शौकिन था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ निवासी 58 वर्षीय शिवसिंह पुत्र धनपाल सिंह ने विगत रात्रि में अपने को घर में अकेला देख शराब के नशे में फांसी के फंदे पर झूल गया।

Read More »

नगर निगम के खिलाफ वार्ड नं. 47 में जनसमस्याओं को लेकर धरना जारी

फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 47 में जन समस्याओं को लेकर विगत काफी दिनों कांग्रेस शहर अध्यक्ष लाला राईन गांधी के नेतृत्व क्षेत्रिय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन मंगलवार तक धरना प्रदर्शन में नगर निगम का कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी नहीं पहुंचने पर क्षेत्रिय लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।

Read More »