Monday, September 23, 2024
Breaking News

कोविड-19 के बचाव को जन जागरूकता अभियान 

हमीरपुर। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन सड़क सुरक्षा व कोविड-19 के बचाव सम्बन्धी जन जागरूगकता अभियान का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट परिसर, हमीरपुर में नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद के कर कमलों द्वारा सर्व प्रथम सड़क सुरक्षा सम्बन्धित शपथ दिलायी गयी एवं जागरूकता सम्बन्धी दो रथों (सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सुसज्जित वाहनों) को हरी झण्डी दिखाकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ रवाना कर किया गया। जो जनपद के शहर एवं विभिन्न ब्लांक थाना, तहसील, कस्बो/गांव में निरन्तर भम्रणशील रहकर सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी का प्रचार-प्रसार स्वः चालित युक्ति से करेंगे।

Read More »

तीन दिवसीय रोजगार मेला 23 अक्टूबर से

हमीरपुर। परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर कुमार सिंह ने समस्त नगर वासियों को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के युवाओं को उनकी योग्यता को सेवायोजित करने हेतु महत्वाकांक्षी योजना मिशन रोजगार प्रारम्भ की गई है। दीनदयाल अन्त्योदय किसी रोजगार को प्रारम्भ करने हेतु अथवा रोजगार की वित्तीय सहयता देकर रोजगार बढ़ाने हेतु अधिकतम 2.00 लाख ऋण बैंक द्वारा दिलाया जायेगा।

Read More »

राज्य आईसीटी पुरूस्कार 2020 के दूसरी बार विजेता चुने गए अकबर अली

हमीरपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी एवं आईसीटी आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य स्तर पर प्रदेश के 47 शिक्षकों को राज्य आईसीटी पुरस्कार 2020 से शासन स्तर पर चयनित कर सम्मानित किया गया। जनपद हमीरपुर से अकबर अली सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरौली कम्पोजिट विकासखंड सुमेरपुर जनपद हमीरपुर को लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शासन ने सम्मानित करने का निर्णय लिया तथा इनको विजेता घोषित किया।

Read More »

बाढ़ प्रभावित गांव का उप जिलाधिकारी ने किया दौरा

महाराजगंज/ रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। लगातार बारिश होने से जनपद में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं साथ ही ग्रामीण इलाकों में फसलों के जलमग्‍न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। वहीं आज उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सुखलिया मजरे पुरासी गाँव का दौरा किया।यह गाँव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है।बाढ़ के चलते इस गाँव की मुख्य सड़क से लोगों का और साथ ही छोटे मारो का संपर्क टूट गया है।जैसे-जैसे वर्षा हो रही है और पानी बढ़ रहा है वैसे ही ग्रामीण डर भी रहे हैं।बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष सुखलिया मजरे पुरासी गांव बरसात के दिनों में बाढ़ की चपेट मे आ जाता है।

Read More »

पीड़ित को त्वरित न्याय अपराधियों पर होगी शीघ्र कार्रवाई- नारायण कुशवाहा

महाराजगंज/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बीते कई प्रभारियों के निलम्बन व स्थानान्तरण के बाद कोतवाली महाराजगंज को एक न्यायप्रिय प्रभारी मिलने की आस थी।तो वहीं जनता भी एक न्यायप्रिय कार्यशैली वाले कोतवाली प्रभारी के आने की उम्मीद में थी।जो कि पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उपनिरीक्षक नारायण कुशवाहा को पदोन्नति करके पूरी कर दी है और साथ ही कोतवाली महाराजगंज का चार्ज सौंप दिया है।बस अब कोतवाली प्रभारी बने उपनिरीक्षक को भी खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत व प्रबन्धन पर विशेष जोर देना होगा।

Read More »

शौचालय का पैसा खाते में न भेजने पर सचिवों को लगी फटकार

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सामुदायिक शौचालयो, पंचायत भवन इत्यादि के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की, इस बैठक में पंचायत सचिव आदि ने प्रतिभाग किया। बैठक में बताया गया कि कुछ सचिवों द्वारा शौचालय का पैसा लाभार्थियों के खाते में नही भेज रहे है, जिससे कि कुछ शौचालय अभी बने नही है, इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सविचों को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन दिन के अन्दर अगर किसी भी लाभार्थी के खाते में पैसा नही भेजा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अमूल डेयरी में वाणिज्य उत्सव का आयोजन

कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा अमूल डेयरी में वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा जनपद में निर्यात उद्योगो को बढ़ावा देना है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पहले इस जनपद को बिकरू काण्ड, बेहमई काण्ड और चम्बलों के नाम से पहचाना जाता था परन्तु आज जनपद में विकास निर्यात संवर्धन के बारे में बात कर रहा है यही यहां का विकास है।

Read More »

सड़क सुरक्षा वाहन को हरी झण्डी दिखा कर किया गया रवाना

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा के दूसरे सप्ताह में एक जागरूकता वाहन को जनपद में रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अकबरपुर रनियॉ विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, एआरटीओ सहित सभी अधिकारियों ने एक जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद में प्रचार प्रसार करने के लिए रवाना किया। यह प्रचार वाहन 30 सितम्बर तक पूरे जनपद में सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों से जागरूक करेगा।

Read More »

27 को वैक्सीनेशन का होगा महाअभियान, 53000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे की उपस्थित में वैक्सीनेशन, गोल्डन कार्ड इत्यादि जनकल्याणकारी योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लगातार की जा रही है, इसीक्रम में शुक्रवार को भी इसका आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी को डा0 महेन्द्र जतारया ने बताया कि जनपद में 27 सितम्बर को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जायेगा जिसमें 53000 लोगों को वैक्सीन लगाये जाने का लक्ष्य है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Read More »

समस्त ब्लाकों में “गरीब कल्याण दिवस” प्रातः 09ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे

गरीब कल्याण दिवस” कार्यक्रम में गरीबों के कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से किया जायेगा लाभान्वित
कानपुर देहात। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अवगत कराया है कि 25 सितम्बर शनिवार को जनपद के समस्त विकास खण्डों में गरीबो के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने हेतु “गरीब कल्याण दिवस” के रुप में मनाया जायेगा। “गरीब कल्याण दिवस” में प्रातः 09ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जायेगा।

Read More »