Sunday, September 22, 2024
Breaking News

पुत्री की पिटाई करने पर पिता गिरफ्तार

हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के ग्राम खरगू में एक पिता द्वारा अपनी मासूम बच्ची की पिटाई करने के मामले में आरोपी पिता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आज दोपहर 1.30 बजे थाना मुरसान पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम खरगू में एक व्यक्ति अपनी बच्ची की पिटाई कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना मुरसान पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम खरगू में पप्पू पुत्र तोताराम का परिवार रहता है। परिवार में पप्पू की पत्नी श्रीमती अनीता एवं उसकी 12 वर्ष की बच्ची रहती है।

Read More »

अपहृत लड़की की तबियत बिगड़ने से भड़के परिजन,हंगामा

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र निवासी एक लड़की को एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के बाद लड़की को थाना पुलिस द्वारा बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु वन स्टॉप सेंटर पर रखे जाने के दौरान बीती रात्रि को लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ जाने की सूचना पाकर लड़की के परिजन अस्पताल आ गए और लोगों में आक्रोश

Read More »

मैक्स ने वृद्ध को रौंदा, मौत

हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गॉव विधैपुर के रहने वाले 70 वर्षीय विजेंद्र चौधरी पुत्र महेंद्र चौधरी थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव तामसी गए थे और वह तामसी सहपऊ से अपने गॉव जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते मे मढ़ाका गांव के पास उनकी मोपेड़ में मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।

Read More »

2 वांछित गिरफ्तार

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर ग्राम सभा की बंजर भूमि का बैनामा करने के अभियोग में वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार फरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर ग्राम सभा की बंजर भूमि का बैनामा करने के मुकदमे में वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेन्द्र व महेन्द्र पुत्रगण विपतीराम निवासी ग्राम रुहेरी हैं।

Read More »

गुरू पर्व गुरू पूर्णिमा पर गुरूजनों के पूजन को उमड़ी आस्था, बही धर्म की बयार

हाथरस। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आज भूरापीर गली नं. 4 स्थित श्री रामकथा की प्रख्यात प्रवक्ता आचार्या शकुन्तला शर्मा के आवास पर भी गुरू पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड उमडी और भक्तों ने रोली, चावल आदि से पूजन कर जहां आशीर्वाद लिया वहीं उन्होंने सभी को प्रसादी दी। इस मौके पर आचार्या शकुन्तला शर्मा ने कहा कि हर मनुष्य को गुरू के माध्यम से ही ज्ञान प्राप्त हो सकता है और गुरू ही शिष्यों को ईश्वर से आत्मसात करा सकता है।

Read More »

निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां में जुटी कांग्रेस

हाथरस। निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सेवादल के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने किया।जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी से आव्हान किया की सभी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जो कांग्रेसी चुनाव लड़ना चाहते हैं वे आवेदन करें और जो नहीं लड़ना चाहते वह अपने वार्ड में इस प्रकार मेहनत करें कि चुनाव उन्हें ही लड़ना है। सभी से सुझाव लिए गए, जिसके तहत तय किया गया कि चयन समिति के साथ-साथ प्रत्येक नगर पालिका और न्याय पंचायतों पर प्रभारी बनाए जाएंगे। एक वरिष्ठ कांग्रेसियों की परामर्श दात्री समिति का गठन किया गया।

Read More »

बिजली कनेक्शन लगवाने की मांग

हाथरस। शहर की कुशवाहा कॉलोनी में बिना बिजली कनेक्शन के रह रहे 25 परिवार के लोगों ने राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या से विद्युत कनेक्शन लगवाए जाने की गुहार लगाई गई है। आरोप लगाया है कि विद्युत जेई कनैक्शन नहीं दे रहा है और सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है।राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के नगर अध्यक्ष सन्दीप तिवारी ने गरीब परिवार के विद्युत कनेक्शन में भ्रष्टाचार व लापरवाही को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शिकायत की है एवं संगठन जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा ने कार्यवाही की मांग की है। यह मामला वाटर वर्क्स वर्मा कॉलोनी का है।

Read More »

जन संख्या नियंत्रण कानून जल्दी से लागू हो:भावना ठाकर ‘भावु’

प्रतिवर्ष 10 जुलाई जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर सबको याद आता है कि देश में बढ़ रही जन संख्या की वजह से दिन ब दिन महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उसी तरह इस साल भी आजकल जन संख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा देश में गर्माया हुआ है। क्यूँकि जनसंख्या के मामले में भारत 1.35 अरब की आबादी के साथ विश्व में दूसरे पायदान पर है। अगर जल्दी कोई फैसला नहीं लिया गया तो कुछ समय में भारत इस मामले में पहले पायदान पर होगा।सरकार को इस मामले में दखल देने की जरूरत ही न पड़ती, अगर हर दंपत्ति देशहित में और सुखी परिवार की ख़ातिर स्वैच्छिक रुप से हम दो हमारे दो स्लोगन को अपनाते। बड़े परिवार देश की आबादी बढ़ाने के साथ परिवार के कमाने वाले मुखिया पर भी बोझ ड़ालते है। परिवार छोटा होगा तो जरूरतें कम हो जाएगी जो चीज़ें चार बच्चों को मुश्किल से मिलती है वो दो बच्चों को आसानी से हासिल होगी।

Read More »

‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान तिरंगे के साथ न केवल व्यक्तिगत जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी है दर्शाता: जिलाधिकारी

कानपुर देहात। राष्ट्र की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए और देशवासियों के अन्दर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण कायम करने हेतु सरकार ने ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान का शुभारंभ प्रदेश के सभी जनपदों में किया है, इस कार्यक्रम से न केवल हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का भान होगा अपितु देश के प्रति मर-मिटने की एक बुलंद चाहत भी जागृत होगी, सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के बारे में केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविन्द मोहन ने बताया कि यह अभियान अपने तिरंगे के आन, बान व शान को समर्पित होगा, यह हर एक देशवासी को देश के निर्माण में उसके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता व जज्बे को दिखाने का एक मौका होगा, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि का सहयोग लिया जायेगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में भी करीब 4 करोड़ तिरंगे हर घर पर 11 से 17 अगस्त के बीच में फहराए जाएगेे।

Read More »

15984बालिकाओं को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ

कानपुर देहात। सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना‘ संचालित है, इस योजना में आवेदन करने हेतु निम्न प्राविधान है जो इस प्रकार है- लाभार्थी का परिवार उ0प्र0 की स्थायी निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, विद्युत, टेलीफोन का बिल मान्य है, आवेदिका एवं उसके परिवार की वार्षिक आय समस्त श्रोतो से रू0 3.00 लाख से अधिक न हो, किसी भी परिवार की केवल दो ही बच्चीयों को योजना का लाभ मिलेगा, लाभार्थी के परिवार का आकार (साइज)-परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों।

Read More »