Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपहृत लड़की की तबियत बिगड़ने से भड़के परिजन,हंगामा

अपहृत लड़की की तबियत बिगड़ने से भड़के परिजन,हंगामा

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र निवासी एक लड़की को एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के बाद लड़की को थाना पुलिस द्वारा बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु वन स्टॉप सेंटर पर रखे जाने के दौरान बीती रात्रि को लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ जाने की सूचना पाकर लड़की के परिजन अस्पताल आ गए और लोगों में आक्रोश पनप गया और परिजनों व लोगों ने हाय तौबा व हंगामा करते हुए ओवरब्रिज पर जाम लगाने की कोशिश की गई और मौके पर कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी किशोरी को एक युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट थाना हाथरस गेट पर दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने उक्त किशोरी को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया के तहत वन स्टॉप सेंटर पर उसे देखरेख में रखा गया था। लेकिन लड़की की बीती रात्रि को अचानक तबीयत खराब हो जाने पर उसे उपचार हेतु अस्पताल लाया गया और लड़की की तबियत खराब होने की सूचना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए जमकर हाय तौबा की। वहीं ओवरब्रिज पर जाम लगाने की भी कोशिश की। लेकिन मौके पर कोतवाली व थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा उक्त लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटा दिया और लड़की को उपचार हेतु तत्काल अलीगढ़ रेफर कर भिजवाया गया।
उक्त संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार का कहना है कि गत 9 जुलाई को करीब 1 बजे थाना हाथरस गेट पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कही ले गया है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचकर घटना के सम्बन्ध मे जानकारी की गई। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अपहृता लडकी को 11 जुलाई को सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसे आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु वन स्टाप सेन्टर पर रखा गया था तथा 12/13 जुलाई की रात्रि में उक्त लडकी की अचानक तबीयत खराब हो जाने की सूचना वन स्टाप सेन्टर से थाना हाथरस गेट पुलिस को दी गई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हाथरस गेट पुलिस द्वारा उक्त लडकी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने अपहृता को बेहतर उपचार हेतु अलीगढ रैफर कर दिया। वर्तमान मे वह वरुण ट्रामा सेन्टर अस्पताल मे उपचाररत है। पुलिस एवं डाक्टरों की टीम मौजूद है। उक्त घटना के सम्बन्ध मे स्वार्थी एवं अराजक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि उक्त लडकी की मृत्यु हो गई है जो पूर्णतया असत्य एवं निराधार है। सम्पूर्ण प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।