Friday, July 5, 2024
Breaking News

गाजे-बाजे के साथ निकली प्रभु श्रीराम की रथयात्रा

♦ शहर की राहें जयश्रीराम के नारे से हुई गुजायमान
♦ देर शाम मंदिरों में सजाई गई दीपमालिका, आकर्षण दूधिया रोशनी से जगमागाएं मंदिर परिसर
♦ एलईडी स्क्रीन पर शहर में जगह-जगह देखा गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य, दिव्य एवं अलोकिक मंदिर निर्माण और भगवान के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से सुहागनगरी राममय हो गई। सुबह से ही मंदिरों में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। जिसमें रामभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहर में कई स्थानों पर एलईडी लगाकर अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया। वहीं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे आकर्षण फूलों से सजाया गया। देर शाम का मंदिरों एवं घरों में दीपमालिका सजाई गई। वहीं आतिशबाजी कर दीपावली मनाई गई।
जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति, राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर समिति एवं भारतीय संस्कृति विकास संयुक्त तत्वाधान में घंटाघर स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर भगवान सीताराम का श्रंगार, शंखनाद व सुंदर कांड का आयोजन किया गया। जिसमें रामभक्त भजनों पर झूमते दिखाई दिए। शाम छह बजे कैला देवी मंदिर पर 11 हजार दीपको भव्य दीपमालिका सजाई गई। जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्तों ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया।

Read More »

महिला शक्ति ने 21 सौ दीपकों से अटल पार्क में सजाई दीपमालिका

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न होने की खुशी में जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा अटल पार्क में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम मनाया। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने 21 सौ दीपको से अटल पार्क में जयश्रीराम लिखकर, चारो तरफ दीपमालिका सजाई। जो कि आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि साढ़े पाँच सौ वर्ष बाद हिंदू सनातनयों की तपस्या के बाद आज यह अवसर आया है। आज 22 जनवरी को रामलला अपना वनवास काटकर अपने महल में प्रतिष्ठित हुए है। इसी खुशी में आज अटल पार्क में दीपोत्सव मनाया गया है। प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानी वाला ने कहा कि 21 सों दीपक की दीपमालिका से प्रकाशोत्सव किया है। ग्रुप के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन कर श्रीराम के जयकारे लगाएं।

Read More »

सर्व मनोकामना हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सुहाग नगर कॉलोनी के सर्व मनोकामना हनुमान मंदिर में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड और 2151 दीपो की राम ज्योति के साथ राम दीपावली मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठोर ने पहुंचकर संगीतमय सुंदरकांड और भजन का धर्म लाभ उठाया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान रमाकांत उपाध्याय, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, डॉ डीके गुप्ता, महंत अशोक कुमार दुबे, दीपक गुप्ता कालू, राकेश शर्मा, सुनील मिश्रा पार्षद, अश्वनी शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सतीश शर्मा, कमल गुप्ता, विकास लहरी सहित काफी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

Read More »

मेडीकल कॉलेज के अस्पताल में जन्मे सीता-राम, मनाया गया जश्न

♦ श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन पैदा हुए बच्चों के नाम माता-पिता ने रखे सीता-राम
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं ने सोमवार को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन जब बच्चों को जन्म दिया तो माता पिताओं ने उनके नाम राम और सीता रख दिए। अस्पताल में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न का माहौल रहा। भगवान श्रीराम के भजनों पर चिकित्सक और मरीजों के परिजन खुशी से नाचते गाते नजर आए।
अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान हों उसी दिन उनके बच्चों का जन्म हो। ऐसी तमन्ना रखने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी अस्पताल में विशेष डाक्टरों की टीम लगाई गई थी। जिला अस्पताल सुबह से ही राम के भजनों से गूंजने लगा था। गर्भवती महिलाएं भी राम का भजन कर रहीं थीं। जैसे ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई।

Read More »

राधाकृष्ण मंदिर में प्रभु श्रीराम की गई महाआरती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय जैन मंच (हिंद ग्रुप) व उसकी सहयोगी संस्था राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच एवं चंदप्रभु मित्र मंडल ने संयुक्त रूप से अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित राम दरबार पर भगवान श्री राम के भजनों व कविताओं के साथ दीपमालिक सहित भव्य आरती की। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंद प्रवीण जैन ने मंगलाचरण पढ़कर किया। वहीं सृष्टि जैन, खुशी जैन, खुशबू जैन, अंजू जैन ने राम के भजन गाएं।

Read More »

रॉयल सिटी स्कूल में सुंदर कांड व छप्पन भोग का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। अयोध्या में प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में भजन संध्या, संगीतमय सुंदर कांड एवं दीपमालिका का आयोजन किया गया। जिसमें महिला-पुरूषों एवं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सोमवार को रॉयल सिटी स्कूल में प्रभु श्रीराम का छप्पन भोग लगाया गया। वहीं संगीतमय सुंदर पांठ का आयोजन किया गया। जिसमें रामभक्त प्रभु श्रीराम के भजनों पर झूमते नजर आए। पूरा प्रांगण राममय हो गया। हर कोई प्रभु श्रीराम की भक्ति में सरोवर हुआ दिखाई दिया।

Read More »

फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग में एलईडी पर देखा प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का संजीव प्रसारण फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग में देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त के खास 84 सेकंडों को विद्यालय में सजीव प्रसारण देख रहे समस्त प्रवासित अभ्यर्थियों व उपस्थित प्रशासनिक कार्यालय के अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन में प्रभु श्री राम की अमृतवेला को कैद किया। श्री राम के जयकारों से विद्यालय परिसर श्री राममय हो गया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष ने प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत उपस्थित सभी आगंतुकों को मिठाई वितरण कराई। समस्त आगंतुकों को आज दीपावली मनाने हेतु प्रोत्साहित कर बधाई संदेश दिया।

Read More »

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से नगर हुआ राममय

♦ श्रीराम के जयघोषों से गूंजा पूरा नगर, राम भक्त खुशी से झूमते नजर आए
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य, दिव्य एवं अलोकिक मंदिर निर्माण और भगवान के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा नगर राममय हो गया। सुबह से ही मंदिरों, घरों में पूजा अर्चना की गई। भजन, कीर्तन और रामधुन गाई गई। दोपहर बाद नगर में आधा दर्जन शोभायात्रा निकाली गईं। जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। नगर में सोमवार को पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। वहीं शाम को घरों में दीप जला कर राम की प्राण प्रतिष्ठा को दीपोत्सव के रूप में मनाया और एक दूसरे को भगवान श्रीराम के नये भवन में आने की शुभकामनाएं दीं।
सोमवार को बालाजी मंदिर पर सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Read More »

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का सामान खाक

शिकोहाबाद : जन सामना संवाददाता।। नसीरपुर के गांव छटनपुर में समर के स्टार्टर में शॉट सर्किट हो जाने से घर में आग लग गई। जिससे मकान में रखा घरेलू सामान जल गया, वहीं मकान की छत में दरार आ गई। आग की सूचना पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंची,और उन्होंने आग पर काबू पाया। आग में घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव छटनपुर में विजय पुत्र वीर सिंह के घर समर लगी है। सोमवार दोपहर समर के स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट हो जाने से घर में आग लग गई। जिससे रसोई में रखा फ्रिज, बेड, सोफा, वाशिंग मशीन सहित घर में रखा अन्य सामान भी जल कर राख हो गया। आग से मकान की छत में भी दरार आ गई। आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ हैं।

Read More »

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे; 12 घायल

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त माइल स्टोन 57.300 पर हई। जिसमें एक पिकप वाहन घने कोहरे के चलते आगे जा रहे वाहन में घुस गया। जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत नगला राधे मोड़ पर हुई। इसमें भात का न्योता देकर लौट रहे भतैयों से भरी वैन घने कोहरे के कारण रास्ता दिखाई न पड़ने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वैन में सवार नौ लोग घायल हो गए।
पहली घटना नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 57.300 पर एक्सप्रेस वे पर हुई। जिसमें लखनऊ से राजस्थान जा रही एक पिकअप गाड़ी घना कोहरा होने के कारण आगे जा रहे एक वाहन में घुस गई। जिसमें पिकअप में सवार महेश 28 उसका भाई मोहित 30 और ब्रजेश कुमार निवासी रामगढ़ अलवर राजस्थान घायल हो गए।

Read More »