Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने 21 सौ दीपकों से अटल पार्क में सजाई दीपमालिका

महिला शक्ति ने 21 सौ दीपकों से अटल पार्क में सजाई दीपमालिका

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न होने की खुशी में जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा अटल पार्क में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम मनाया। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने 21 सौ दीपको से अटल पार्क में जयश्रीराम लिखकर, चारो तरफ दीपमालिका सजाई। जो कि आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि साढ़े पाँच सौ वर्ष बाद हिंदू सनातनयों की तपस्या के बाद आज यह अवसर आया है। आज 22 जनवरी को रामलला अपना वनवास काटकर अपने महल में प्रतिष्ठित हुए है। इसी खुशी में आज अटल पार्क में दीपोत्सव मनाया गया है। प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानी वाला ने कहा कि 21 सों दीपक की दीपमालिका से प्रकाशोत्सव किया है। ग्रुप के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन कर श्रीराम के जयकारे लगाएं। वित्त निर्देशिका रीना गर्ग ने सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान यूनिट डायरेक्टर सौम्या चौहान, वर्तिका जैन, तनु, सीनू, रेनू अरोरा, निहारिका आदि महिला शक्ति की पदाधिकारी मौजूद रही।