Sunday, September 22, 2024
Breaking News

भारतीय शिक्षण मण्डल द्वारा संगोष्ठी 5 अक्टूबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भारतीय शिक्षण मण्डल देश का प्रमुख शैक्षिण संगठन है। भारतीय शिक्षण मण्डल द्वारा आगामी 5 अक्टूबर 2015 को अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण दिवस के अवसर पर कानपुर देहात विकास भवन माती में संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शंकरानन्द जी मुख्य वक्ता होगें। संगोष्ठी प्रातः 10 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी कार्यक्रम के सयोजक डा0 राजेभक्त ने दी है।

Read More »

जियो मामी बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वलिटी अवार्ड 2018 के तीसरे संस्करण के लिए नौ फिल्में चुनी गई

मुम्बई, जन सामना ब्यूरो। जियो मामी 20वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल विद स्टार के लिए ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वलिटी अवार्ड 2018 के तीसरे संस्करण के लिए नौ फिल्में चुनी गई
स्टीरियोटाइप को तोडते हुए, इस साल का थीम है ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वलिटी अवार्ड 2018 इस साल के जिओ मामी 20 वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल विद स्टार में जियो मामी 20वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल विद स्टार के लिए ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वालिटी अवॉर्ड 2018 के तीसरे संस्करण के लिए नौ फिल्में चुनी गई है।
इस साल ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वालिटी अवॉर्ड के लिए चुनी गई फिल्में विभिन्न भारतीय भाषाओं में ऐसी पावरफुल ड्रामा हैं, जो मौजूदा समय पर सामाजिक टिप्पणी को आकर्षक बनाते हैं। इस साल, ऑक्सफैम इंडिया फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों को ऐसी फिल्में बनाने की चुनौती दे रहा है जो फिल्मों में मेल और फीमेल पात्रों के रूढ़िवादी चित्रण को तोड़ दे, इस साल के पुरस्कार के लिए थीम है, ’सिनेमा बियोंड स्टीरियोटाइप’ 2017 में रीमा दास की असमिया फिल्म ’विलेज रॉकस्टार’ ने मामी में ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वालिटी अवॉर्ड जीता और बाद में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त भी किया। अब यह ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बन गई है।

Read More »

आस्ट्रेलिया एवं कनाडा के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की मेधावी छात्रा श्रेयसी चौहान ने उच्च शिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया एवं कनाडा के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। श्रेयसी ने आस्ट्रेलिया की द यूनिवर्सिटी आॅफ क्वीसलैंड एवं डेकिन यूनिवर्सिटी एवं कनाडा की यूनिवर्सिटी आॅफ ब्रिटिश कोलम्बिया में अपनी मेहनत, लगन व शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने सर्वाधिक संख्या में विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में चुने जाने की रिकार्ड बनाया है। अभी तक सी.एम.एस. के 61 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, हाँगकाँग आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र सैट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं पड़ोसी राज्यों के छात्रों को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। सी.एम.एस. ने छात्रों को सैट (एस.ए.टी.) परीक्षा व एडवान्स प्लेसमेन्ट (एपी) की सुविधा उपलब्ध कराई है अन्यथा इस परीक्षा को देने के लिए प्रदेश के छात्रों को दिल्ली जाना पड़ता था। सी.एम.एस. के सैट सेन्टर के माध्यम से विगत वर्षों में लखनऊ व प्रदेश के सैकड़ों छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा के साथ विदेश में उच्चशिक्षा की स्वीकृतियाँ प्राप्त हुई है।

Read More »

‘राधे मोहन राय की साहित्य साधना’ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न

पंचकुला हरियाणा, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा। बोहल शोध मंजूषा के सम्पादक व गुगनराम एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट नरेश कुमार सिहाग द्वारा लिखित पुस्तक ‘राधे मोहन राय की साहित्य साधना’ का भव्य विमोचन पंचकुला में प्रो. राधे मोहन राय जी, पंजाब के पूर्व राज्यपाल ले. जरनल बी. के. एस. छिब्बर, पूर्व जज प्रीतम पाल, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौहान एवं बी. डी. कालिया हमदम के करकमलों से किया गया।
‘राधे मोहन राय की साहित्य साधना’ नामक यह पुस्तक डॉ. नरेश सिहाग की नवमी कृति है। डॉ. सिहाग एक प्रतिष्ठित लेखक तो हैं ही, साथ ही साथ एक सच्चे समाज सेवक भी हैं। सामाजिक क्रिया-कलापों में सिहाग जी हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और निस्वार्थभाव से अपनी सेवाएं देते रहते हैं। डॉ. सिहाग जी अपनी संस्था गुगनराम एजुकेशनल सोसाइटी के माध्यम से शिक्षा के प्रति समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। जिनमें शिक्षा प्रेमियों को विशेष लाभ प्राप्त होता है। नरेश सिहाग जी ने अपने प्रेरणा स्रोत प्रो. राधे मोहन राय के जीवन और उनके लेखन पर पुस्तक लिखकर और उसका प्रकाशन कराकर शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

Read More »

वरिष्ठ पत्रकार शम्भू पंवार को प्रबुद्वजन सम्मान से नवाजा गया

सामाजिक समरसता महासंगम ओर प्रबुद्धजन समान समारोह
जयपुर, जन सामना ब्यूरो। राजस्थान के प्रमुख सामाजिक संगठन ’भाविका जन कल्याण संस्थान’ जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय सामाजिक समरसता महासंगम एवं प्रबुद्धजन सम्मान समारोह राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा में आयोजित किया गया।
समारोह के अतिथि राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, राज्य अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष बीएल जाटावत (आईएएस), गोपाल के सावत पूर्व राज्य मंत्री ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं ग्लोबल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित राष्ट्रीय हिंदी पत्रिका ’ट्रू मीडिया’ (दिल्ली) के राजस्थान हेड वरिष्ठ पत्रकार शम्भू पंवार को स्वच्छ और निर्भीक पत्रकारिता के लिए प्रबुद्ध जन सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य प्रतिभाओं को भी प्रबुद्धजन सम्मान से नवाजा गया। समारोह के प्रारंभ में भाविका जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सीताराम नारनोलिया, गोपाल कंडा वरिया, योगेश नागर ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का संचालन बी.डी. कुमावत ने किया।

Read More »

27 वें आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार समारोह में हेमलता त्रिपाठी सम्मानित

मुंबई, जन सामना ब्यूरो। आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एन.एफ.डी.सी) के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू तारांगण, वर्ली में आयोजित 27 वें राजभाषा समारोह में संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष सांसद डॉ सत्यनारायण जटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि हिंदी की सेवा इबादत है। हिंदी से हिंदुस्तान को समझें और दूसरों को समझाएं। मां-भारती का यशोगान गाएं। उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी संस्थान में हिंदी के काम में जो व्यवधान है उसका समाधान निकालें. जब इसरो में काम हो सकता है तो दूसरों में भी क्यों नहीं हो सकता ? खुसरो की हिंदी को सभी आगे बढ़ाएं। इस मौके पर लखनऊ की जानी मानी कवयित्री, पत्रकार और लेखिका हेमलता त्रिपाठी को आशीर्वाद युवा लेखन पत्रकारिता प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More »

24 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली जायेगी

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। मंगलवार दोपहर स्थान मुख्यालय 16 न्याय मार्ग इलाहाबाद में सामाजिक संस्था अखिल भारतीय श्री बाल्मीकि नवयुवक संघ पदाधिकारियो एंव सदस्यों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सुनील राजदान राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ संचालन हरिकृष्ण बाल्मीकि ने किया। बैठक में आगामी 24 अक्टूबर को परमपिता परमेश्वर भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह भव्यता के साथ शोभा यात्रा निकालने पर सहमती बनी। जयंती कार्यक्रम का संयोजक नीरज बाल्मीकि प्रदेश महामंत्री को बनाया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से नन्द लाल बाल्मीकि, संत लाल बाल्मीकि, जगदीश प्रसाद, कैलाश चंचल, प्रदीप, विनोद सरपंच, सोम चन्द्रा, पुनुंलाल बाल्मीकि, विनोद चन्द्रा, संतोष टी टी, किशन लाल आनंद आदि प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

Read More »

निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए कानून में संशोधन हेतु विशाल जनसभा का आयोजन

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन द्वारा मंगलवार को निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए कानून में संशोधन करने हेतु विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री ने बताया की वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों पर अंकुश लगाने के लिए जो कानून बनाया है वह जनता को सिर्फ भ्रमित करने वाला है उसमे कोई ऐसे ठोस कदम नहीं उठाए गए है। जिससे अभिभावकों को सीधा फायदा मिल सके एक तरफ तो पुराने विद्यार्थियों के फीस बढ़ोत्तरी के तरीके में नकेल कसी है। वही दूसरी तरफ नए प्रवेश वाले विद्यार्थियों को लेकर उनको मनमानी करने की पूरी छूट दे दी गयी है। सरकार द्वारा बनाया गया कानून भ्रामक है वर्तमान कानून में सरकार ने जनता को सिर्फ गुमराह किया है।

Read More »

नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश शुक्ल ने स्वच्छता रैली को झंडी दिखा रवाना किया

कस्बे में देश भक्ति गीतों के बीच दिया गया स्वच्छता अभियान का संदेश
शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 149वीं जयंती पर स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए नन्हे मुन्ने बच्चों ने शिवली कस्बे में एक मिशाल पेश की। स्वच्छता चेतना नामक विशाल स्वच्छता रैली का आयोजन नगर पंचायत शिवली में किया गया जिसके मुख्य अतिथि चेयरमैन अवधेश शुक्ल, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद रामकृष्ण मिश्र व शिवली कोतवाल महेन्द्र प्रताप ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। शिवली कस्बे में स्थित प्राचीन जागेश्वर धाम से कानपुर नगर आनंदपुरम के स्कूल बीएसएस एजुकेशन सेंटर के स्कूली बच्चों के द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता चेतना नामक विशाल स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। नगर पंचायत शिवली अध्यक्ष अवधेश शुक्ला मुन्नू की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Read More »

महिला उत्पीड़न प्रकरणों की सुनवाई 5 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर द्वारा 5 अक्टूबर 2018 को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश महिला आयोग में लंबित महिला उत्पीड़न के मामलों की स्थलीय जन सुनवाई हेतु समीक्षा की जयेगी तथा साथ ही जनपद की महिलाए अपने उत्पीडन संबंधी प्रार्थनापत्र सदस्यों को सौंप कर अपनी समस्याओं के बारे में व्यापक रूप से विचार विमर्श कर सकती है।

Read More »