Sunday, July 7, 2024
Breaking News

श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने तुलसी प्रसाद अयोध्या भेजा

मथुराः जन सामना संवाददाता। श्री कृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे दिनेश शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की तरफ से अयोध्या में होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बनने वाले प्रसाद के लिए आज तुलसी प्रसाद की दूसरी खेप अयोध्या भेजी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मंत्री विनीता शर्मा द्वारा तुलसी के पत्ते इकट्ठे किए गए और जगह-जगह से इकट्ठे करने के बाद में उनको अयोध्या भेजा जा रहा है। पहली खेप 100 किलो तुलसी की अयोध्या पहुंच चुकी है, दूसरी खेप में 111 किलो तुलसी पत्तों की गुरुवार को जा रही है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्वनी शर्मा ने कहा कि अयोध्या भंडारा प्रसाद में जितनी भी तुलसी लगेगी उसको श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास की तरफ से जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव कन्हैयालाल ने कहा कि अब हिंदू जाग चुका है, अपने मंदिर के लिए हिंदू कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने कहा कि सभी कार्य अयोध्या में सनातन धर्म के अनुसार हो रहे हैं और इसमें बड़े-बड़े महापुरुषों का योगदान भी है।
राष्ट्रीय मंत्री पी डी चौधरी ने कहा कि श्री कृष्ण भूमि संघर्ष न्यास भगवान श्री कृष्ण मंदिर की लड़ाई लड़ रहा है और सबूत के आधार पर न्यायालय के सहयोग से हम यह लड़ाई जरूर जीतेंगे।

Read More »

राज्य हज कमेटी के कोर्डिनेटर बनाये गये ओसामा अजीज़

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा के अधीन संचालित राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष ने चमन गंज निवासी समाजसेवी ओसामा अज़ीज़ खान को हज कमेटी का कोर्डिनेटर नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश भारत का अधिक जनसंख्या वाला नगर है। जहां बड़ी संख्या में लोग हज के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में सरकार की मंशा है कि हज पर जाने वाले हर जायरीन को जिला, तहसील, कस्बे व गांव-गांव तक हज से सम्बन्धित समस्त सूचनाएं एवं जानकारी व आवेदन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Read More »

कृत्रिम गर्भाधान पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

मथुरा: जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 17 जनवरी, 2024 को हुआ। इस कार्यक्रम में उड़ीसा से आये हुए 20 पशु चिकित्सक अधिकारियों (13 पुरुष एवं 7 महिला) को बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किये गये।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार, सहायक उप महानिदेशक, नई दिल्ली रहे। जिन्होंने उड़ीसा से आये हुए 20 पशु चिकित्सकों को कृत्रिम गर्भाधान से होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला एवं भारत सरकार के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Read More »

आग से होने वाली घटनाओं को रोकने में यात्रियों को सजग रहने तथा उसमें सहयोग की अपील की

मथुराः जन सामना ब्यूरो। उत्तर मध्य रेलवे में आग से बचाव के उपायों और प्रयासों पर ध्यान देने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों की मिशन मोड में गहन जांच की जा रही है। इसमें कोचों में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सेंसर की भी जांच; आग के किसी भी संभावित मामले में की जाने प्रतिक्रिया के संबंध में कर्मचारियों के ज्ञान का परीक्षण; गाड़ियों में कूड़ेदान के पास या अन्य जगहों पर कचरा जमा होने से रोकना; ट्रेन में किसी भी ज्वलनशील वस्तु को ले जाने वाले पर कड़ी नजर रखना और कोचों में वायरिंग की जांच करना आदि पहलू शामिल हैं।
इसके अलावा, वांछित स्थानों पर अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता, उनकी समाप्ति तिथि और उनके उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन की भी व्यापक जाँच और समीक्षा की जा रही है।
आग से सम्बन्धी घटनाओं की रोकथाम हेतु उत्तर मध्य रेलवे ने अनूठी पहल की है। उत्तर मध्य रेलवे में यात्रा के दौरान यात्री ट्रेन के अंदर किसी को धूम्रपान करते हुए, ज्वलनशील पदार्थ ले जाते हुए, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स पर इलेक्ट्रिकल केटल या अन्य कोई अन्य उपकरण चलाते हुए देखें तो घटनाक्रम की जानकारी फोटो खींचकर, वीडियो बनाकर या कॉल करके मोबाइल नं. 9794835916 पर प्रदान कर सकते हैं।

Read More »

धान खरीद में जहां भी समस्या आए तुरंत फोन करके सूचित करें किसानः जिलाधिकारी

चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याएं त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान किसानों ने धान खरीद में बिचौलियों की बढ़ती भूमिका से होने वाले नुकसान,नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता न होने, उर्वरकों की कमी एवं नहरों की सिल्ट सफाई न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित बिंदवार समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए कृषकों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित गति से समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
किसानों द्वारा धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की बढ़ती भूमिका के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

Read More »

आगे जा रहे वाहन में घुसी एंबुलेंस, चालक गंभीर

शिकोहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार को नगला खंगर क्षेत्र अंर्तगत घने कोहरे के चलते माइल स्टोन 60 के समीप एक एंबुलेंस आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। जिसमें एंबुलेंस चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल एंबुलेंस चालक को उपचार के लिए सैंफई हॉस्पिटल भेज दिया। लखनऊ से आगरा आ रही एंबुलेंस नगला खंगर क्षेत्र अंर्तगत बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब माइल स्टोन 60 के समीप आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस को कुलदीप पुत्र सुबे सिह निवासी 85 पण्डवाला कला साउथ दिल्ली चला रहा था। घना कोहरे के कारण आगे जा रहे वाहन चालक को नहीं दिखा और एंबुलेंस उसमें पीछे से घुस गई। जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और चालक कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More »

अयोध्या में कांग्रेस का ध्वज छींनने और मारपीट की घटना पर भड़के कांग्रेसी

फिरोजाबाद। 15 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए कांग्रेस नेता के साथ अभद्रता और मारपीट करने के बाद कांग्रेस का झंडा छींनकर उसका अपमान किए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए राम नाम की धुन गाई। कांग्रेसियों ने कहा कि भगवान राम ही उन्हें सद्बुद्धि देंगे। धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि 15 जनवरी को पार्टी के अध्यक्ष अजय लाल लल्लू, राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे अपने साथियों के साथ अयोध्या में रामलला, हनुमान गढ़ी के दर्शन करने गए थे। जहां उन्होंने सरयू में स्नान भी किया। वहीं, पार्टी के 75 वर्षीय ध्वजावाहक अनोखेलाल तिवारी के हाथ से भाजपाइयों ने कांग्रेस का झंडा छींनकर उसका अपमान किया। यही नहीं मारपीट करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए।

Read More »

अवध में आए हैं श्रीराम, खुशी से पागल हैं चारों धाम

फिरोजाबाद। अयोध्या में रामलला के आने की खुशी से पूरा देश झूम रहा है। लोगों की जुबान पर जयश्रीराम और सीताराम का नाम बार बार आ रहा है। ऐसे में भगवान श्रीराम के जीवन से बच्चों, युवाओं और महिलाओं को अवगत कराने के उद्देश्य से एक शाम राम के नाम पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से आए कवियों ने भगवान राम पर आधारित काव्य पाठ किए। शहर के मोडा कनेटा स्थित नर्सिंग कॉलेज में एक शाम श्रीराम के नाम कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जाने माने कविओ ने प्रभु राम से ओत प्रोत रचनाओं का बखान किया। कवि सम्मेलन में कवि यशपाल यश, लटूरी सिंह लट्ठी समेत जाने माने विख्यात कवि शामिल हुए और भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को सुनाया। लटूरी सिंह लट्ठ ने कहा कि सोशल मीडिया पर बात चल रही है हमारे शंकराचार्य भगवान श्रीराम के मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वह भगवान राम को नहीं मानते। उनका जीवन भगवान राम का गुणगान करने में ही निकल रहा है।

Read More »

माता जानकी का सुहाग आशीर्वाद लेकर अयोध्या रवाना हुआ रथ

फिरोजाबाद। मां जानकी का सुहाग आशीर्वाद लेकर बुधवार को एक रथ श्री राधाकृष्ण मंदिर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इसमें महिलाओं को प्रसाद के रूप में वितरण के लिए 10 हजार कांच के कंगन रखे गए हैं। यह रथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचेगा। जहां यह कंगन राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सौंपे जाएंगे। शहर के प्रमुख चूड़ी कारोबारी आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे माता सीता का डोला सदर बाजार राधाकृष्ण मंदिर, शिवाजी मार्ग, डाकखाना होते हुए बड़े हनुमान मंदिर पर पहुंचा। जहां जगह जगह डोले पर पुष्पवर्षा की गई। यहां से माता सीता का डोला अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा। संयोजक आनंद अग्रवाल ने बताया कि राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें अनुमति मिल गई है।

Read More »

कार सेवकों के बलिदान से संभव हो सका मंदिर निर्माणः दिनेश शर्मा

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की संपूर्ण ब्रज में भ्रमण कर रही राम भक्त कार सेवक सम्मान यात्रा बुधवार को वृंदावन स्थित भगवत मंदिर पहुंची। यहां नगर के कार सेवकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य नित्यानंद महाराज ने की। कार्यक्रम संयोजक एवं हिंदूवादी नेता पं दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान राम के मंदिर में विराजमान होने का ऐतिहासिक क्षण कार सेवकों के बलिदान एवं प्रयासों से संभव हो सका है। हमें गर्व है कि कार सेवकों का सम्मान कर रहे हैं। हमें अपने आप में गौरव की अनुभूति हो रही है। धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष पं सौरभ गौड़, संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि समस्त हिंदुओं के हृदय में विराजमान भगवान राम हजारों राम भक्तों के बलिदान के बाद अपनी जन्मभूमि पर 500 वर्ष बाद विराजमान हो रहे हैं फिर भी कुछ धर्माचार्य असंतुष्ट नजर आ रहे हैं जो गलत है।

Read More »