Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्य हज कमेटी के कोर्डिनेटर बनाये गये ओसामा अजीज़

राज्य हज कमेटी के कोर्डिनेटर बनाये गये ओसामा अजीज़

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा के अधीन संचालित राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष ने चमन गंज निवासी समाजसेवी ओसामा अज़ीज़ खान को हज कमेटी का कोर्डिनेटर नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश भारत का अधिक जनसंख्या वाला नगर है। जहां बड़ी संख्या में लोग हज के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में सरकार की मंशा है कि हज पर जाने वाले हर जायरीन को जिला, तहसील, कस्बे व गांव-गांव तक हज से सम्बन्धित समस्त सूचनाएं एवं जानकारी व आवेदन की सुविधा उपलब्ध हो सके। राज्य सरकार इसी उद्देश्य के लिए कोर्डिनेटर नामित करती है ताकि हज यात्रियों को प्रत्येक स्तर पर मार्गदर्शन एवं यात्रा में सहयोग मिल सके। -JS DESK.