Friday, September 20, 2024
Breaking News

वार्षिक परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सलोन, रायबरेली। खंड शिक्षा अधिकारी सलोन के नेतृत्व में वार्षिक परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का आयोजन सलोन स्थित मिनी स्टेडियम में किया गया। सलोन ब्लाक की न्याय पंचायत स्तर पर विजयी छात्र-छात्राओं ने इस बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर बालिका दौड़ में प्रिया जोशी शहबाजपुर प्रथम रही, नैंसी सलोन द्वितीय तथा जान्हवी पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक 50 मीटर दौड़ में हिमांशु ममुनी प्रथम, आकाश मखदुमपुर द्वितीय, अरशद ममुनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी० बालिका वर्ग दौड़ में प्रिया जोशी शहबाजपुर प्रथम सुरेखा मखदुमपुर द्वितीय जान्हवी पकसरावां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा 100 मी० दौड़ बालक वर्ग में अभिषेक ममुनी प्रथम, मयंक पकसरावां द्वितीय, हिमांशु, ममुनी तृतीय स्थन प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग 200 मी दौड़ में पल्लवी पीरा नगर प्रथम प्रिया शहबाजपुर, द्वितीय ज्योति पकसरावां, तृतीय तथा बालक 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद शकलैन पकसरावां प्रथम, अभिषेक ममुनी द्वितीय, नितिन पीरा नगर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More »

अच्छे कर्मों से ही हमारा अच्छा भविष्य बनता है: धर्मवीर प्रजापति

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु कारागार में नवनिर्मित बाल उद्यान का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला बंदियों के साथ निवासित 11 बच्चों को खिलौने एवं बिस्कुट, टाफी, चाकलेट व फल इत्यादि वितरित किया। महिला बैरक के निरीक्षण के समय कारागार मंत्री ने महिला बंदियों द्वारा बनायी गयी सामग्री जैसे- चुनरी, आसन, दीपक, मोमबत्ती इत्यादि की प्रशंसा की।
श्री प्रजापति ने जिला कारागार का निरीक्षण किया तथा बंदियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बंदियों से वार्तालाप किया एवं उनके द्वारा निर्मित जूट बैग की प्रशंसा की। बंदी संवाद कार्यक्रम में उपस्थित बंदियों को सम्बोधित करते हुए उनके द्वारा कारागार में रह रहे बंदियों को अपराध के कारण होने वाली परेशानियों को रेखाकिंत करके यह समझाने की चेष्ठा की गयी कि युवा अवस्था सम्भावनाओं की उम्र होती है, जिससे परिवार, प्रदेश एवं देश को अत्यधिक उम्मीदें होती है।

Read More »

धूमधाम से निकाली गई महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

बागपत। जनपद के बड़ौत नगर में महाराजा अग्रसेन जी की 41 वीं शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई।
शोभायात्रा महाराजा नगर के अग्रसेन भवन से प्रारम्भ होकर नया बाजार, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, महाराजा अग्रसेन चौक से होती हुई पंचवटी मन्दिर के समीप वैष्णव धर्मशाला पर सम्पन्न हुई। रंग-बिरंगी झूमर लाईटों और शोभायात्रा में चल रही आकर्षक झांकियों ने हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। शोभायात्रा के आयोजक अग्रवाल महासंघ बड़ौत के कार्यकर्त्ता ढ़ोल-बाजों पर जमकर झूमे। शोभा यात्रा में अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग, अग्रसेन समाज कल्याण ट्रस्ट बड़ौत के अध्यक्ष सुनील मित्तल, हंसराज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर मनोज बिश्नोई, सचिन गुप्ता, नीरज जैन, सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना गुप्ता, बागपत अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कपिल गुप्ता उर्फ कन्हैया, मनोज गोयल, विवेक गोयल आदि उपस्थित थे।

Read More »

मां भगवती के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी के जयकारों से गूंजे मंदिर

बागपत। जनपद में नवरात्र के छठे दिन मंदिरों में मां भगवती के छठे स्वरुप देवी कात्यायनी की विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की गई।
इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर देवी कात्यायनी की जय-जयकार के उद्घघोषों से गूंज उठा। इस मौके पर प्रमुख समाज सेविका मनोरमा श्रोती ने देवी कात्यायनी की पूजा- अर्चना की और उनसे घर परिवार व देश समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नवरात्र को लेकर मंदिरों को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया है, जिसकी रौनक देखते ही बनती है। सुबह से लेकर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जनपद के बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, अमीनगर सराय, रटौल, छपरौली, बालैनी आदि कस्बों के बाजार मां की चुनरी व व्रत के सामानों से सजे हुए हैं। जगह-जगह देवी के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। पूजा-अर्चना के बाद मंदिरों में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
-विश्व बंधु शास्त्री

Read More »

मध्य प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर बिफरे अखिलेश यादव, कहा हम “इंडिया एलायंस” में बने रहने पर सोचेंगे

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज कांग्रेस पर अन्य दलों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया और संकेत दिया कि अगर उन्हें पता होता कि इंडिया एलायंस राज्य स्तर पर काम नहीं करता है, तो वे इस एलायंस से नहीं जुड़ते। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाने पर पुनर्विचार करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर सहयोगी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की 18 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं। इस घटनाक्रम से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा विरोधी वोटों के विभाजित होने और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के हाथों में जाने की उम्मीद है। श्री यादव ने संवाददाताओं से कहा, हमने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (कमलनाथ, जो अब पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं) से बात की। उन्होंने पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। श्री यादव ने कहा, हमने उन्हें बताया कि हमारे विधायक पहले कहां जीते थे, उन्हें बताया कि हम पहले कहां नंबर 2 पर थे।

Read More »

नॉन को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में हॉट कुक्ड मील आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तैयार कराया जायेः मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हॉट कुक्ड मील योजना संबंधी राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हॉट कुक्ड मील योजना के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 03-06 वर्ष के बच्चों के लिए गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में पी0एम0 पोषण के अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित किचन में रसोईये द्वारा हॉट कुक्ड फूड तैयार कर बच्चों को उपलब्ध कराया जाये। 200 मीटर की परिधि में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों को समीपस्थ प्राथमिक विद्यालय से सम्बद्ध किया जाए। तैयार कुक्ड मील को आंगनबाड़ी केन्द्र तक पहुंचाने व बच्चों को वितरित व परोसने का दायित्व आंगनवाड़ी सहायिकाओं को दिया जाये। 200 मीटर की परिधि में 2 विद्यालय होने पर नजदीक स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाये।

Read More »

25 हजार का इनामी तमंचा सहित गिरफ्तार

शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी को तमंचा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। यह विगत कई वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए वाहन चेकिंग की जा रही थी। उनके नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक तेजवीर सिंह, उप निरीक्षक विक्रांत तोमर व अन्य स्टाफ चेकिंग में व्यस्त था। तभी मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात साढ़े आठ बजे के करीब नगला जवाहर वाली पुलिया से डाहिनी पुलिया की तरफ से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

सिविल डिप्लोमा इंजीनियरर्स संघ के इं. विशंभर सिंह बने अध्यक्ष

शिकोहाबाद। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की जनपदीय इकाई फिरोजाबाद का वार्षिक चुनाव अधिशाषी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड मुख्यालय शिकोहाबाद के प्रांगण में आयोजित किया गया। अध्यक्षता इं. विशंभर सिंह ने की। मुख्य अतिथि इं. गिरीश कौशिक, सुशील चंद्र, राजब हादुर सिंह, हिमांशु कुमार, जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में चुनाव संपन्न कराया गया। संचालन अवधेश कमार एवं अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में विशंभर सिंह अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार उपाध्यक्ष, अमित कुमार सिचव, प्रशांत गौड़ वित्त सचिव, पवन कुमार प्रचार सचिव और सोनवीर सिंह लेखा सम्प्रेक्षक पद पर चुने गये। कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी के रूप में नामित इं. राजबहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आगरा मंडल आगरा, इं. विशंभर सिंह द्वारा सभी सदस्यों तथा प्रांतीय पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संघ के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित कमेटी का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।

Read More »

लंका दहन की लीला को देखने उमड़ा जन सैलाब

फिरोजाबाद। तदर्थ श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के द्वारा रामलीला मैदान में रामलीला मंचन कराया जा रहा है। गुरूवार को रामलीला में सीता की खोज, अशोक वाटिका में हनुमान द्वारा स्वर्ण मुद्रिका डालना, अक्षय कुमार वध, हनुमान रावण संवाद, लंका दहन लीला का मंचन हुआ। रामलीला मैदान में जैसे ही भगवान राम और लक्ष्मण का डोला पहुंचता है। वैसे ही पंडित गुड्डू मिश्रा के निर्देशन मे आचार्य वेद प्रकाश शास्त्री द्वारा लीला का मंचन शुरू कर दिया जाता है। राम ने लक्ष्मण से कहा कि सुग्रीव से जाकर कहो की सीता की खोज में अपनी सेना भेजे, तब लक्ष्मण राम की आज्ञा से सुग्रीव के पास जाते है। सुग्रीव सीता की खोज में वानरों सहित हनुमान को भेजते है। चारों दिशाओं में वानर जानकी की खोज करने लगे। हनुमान, युवराज अंगद एवं जांबवंत सहित सेना का समुद्र की ओर प्रस्थान करते है। वहा जटायु के भाई संपाती हनुमान को सीता का पता बताते है। जांबवंत हनुमान को उनकी शक्ति का स्मरण कराते है।हनुमान जी को जैसे ही अपनी शक्ति का स्मरण होता है, वैसे ही समुद्र लांघ कर लंकर की ओर प्रस्थान कर जाते है। लंका में हनुमान की भेंट विभीषण से होती है। विभीषण हनुमान को सीता पता बताते है। सीता से हनुमान की भेंट होती है और हनुमान सीता को राम की मुद्रिका भेंट करते है। सीता से आज्ञा लेकर अशोक वाटिका में फल खाने चले जाते है।

Read More »

जब आप में हैं शक्ति सारी, तो क्यों बनें बेचारीः कल्पना राजौरिया

फिरोजाबाद। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नगला मोती नगर क्षेत्र में बालिकाओं हेतु आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को अपनी आत्म रक्षा करने के गुण सिखायें गये। नोडल अधिकारी कल्पना राजौरिया द्वारा प्रशिक्षित मेहरून निशा व हुमेरा द्वारा विद्यालय की छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। बालिकाओं को आत्म रक्षा से संबंधित जानकारी दी गयी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बालिका शिक्षा विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। बाल संसद एवं मीना मंच का गठन किया गया है। साथ ही महिला और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए हेल्पलाइन नंबरों और सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Read More »