Saturday, May 17, 2025
Breaking News

जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक, विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा 

कानपुर देहात| जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण के अन्तर्गत जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी को डा0 जतारया ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत कोविड संवेदीकरण, ज्वर पीड़ित व्यक्तियों, कोविड तथा क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के चिन्हीकरण तथा सूचीवद्ध किये जाने हेतु विशेष अभियान दिनांक 7 सितम्बर से 16 सितम्बर तक संचालित किया जायेगा। इसमें पल्स पोलियों अभियान की तर्ज पर विगत वर्ष प्रदेश में संचालित अभियान के समान ही इस वर्ष भी यह अभियान कार्य योजना बनाकर जनपद के समस्त आवासों का गृह भ्रमण सुनिश्चित किया जायेगा। इस अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री डोर-टू-डोर घरों का भ्रमण कर चिन्हांकन करेंगी।

Read More »

भाजपाइयों ने सम्मान समारोह में उड़ाई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां

कानपुर दक्षिण। कानपुर दक्षिण की महिला जिला अध्यक्ष वीना आर्या द्वारा एक गेस्ट हाउस में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिस दौरान गेस्ट हाउस में सैकड़ों की तदाद में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुये थे। जिनके द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। जहॉ पर किसी ने भी मास्क न ही सेनेटाईजर का इस्तेमाल किया था। और उचित दूरी के तो क्या कहने नरेन्द्र कश्यप और वीना आर्या को देखा जा सकता है।

Read More »

श्याम सिंह पंवार को प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) का सदस्य पुनः नामित किया गया

नई दिल्ली, जन सामना। आज शुक्रवार को राजधानी के लोदी रोड स्थित भारतीय प्रेस परिषद के सभागार में अध्यक्ष मानीय न्यायमूर्ति श्री सी के प्रसाद ने जन सामना के स्वामी श्याम सिंह पंवार को प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) का सदस्य पुनः नामित होने की प्रक्रिया पूर्ण की। बताते चलें कि भारतीय प्रेस परिषद् (पीसीआई) के पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है। जिसमें कानपुर महानगर से छोटे अखबार की श्रेणी से जन सामना के स्वामी श्याम सिंह पंवार को नामित किया गया हैं।

Read More »

सपा लोंहिया वाहिनी की बैठक में बूथ को मजबूत करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय दबरई पर आयोजित हुई। बैठक का आयोजन राममनोहर लोहिया की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राकेश दीक्षित ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मजबूती के साथ बूथ को मजबूत करने का आवाहान किया। वहीं भाजपा सरकार एवं प्रशासन की बदहाल व्यवस्था के कारण जनपद में डेंगू बुखार द्वारा बच्चों की हुई मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण कर इस दुखद और कठिन क्षण में सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इससे पूर्व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर द्वारा पदाधिकारी सहित मुख्य अतिथियों का फूलमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

Read More »

डीएम ने मेडिकल टीम एवं प्रशासनिक अघिकारियों के साथ की बैठक

जनपद में डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरते जाने पर चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किये जाने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। जनपद में डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उददेश्य से जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ से आयी पांच सदस्यीय टीम एवं सभी एसडीएम, वीडीओ, खण्ड शिक्षाधिकारी, एमओआईसी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत, सीडीपीओ सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए गम्भीरता से मंथन किया गया साथ ही कार्ययोजना बनाकर तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार जैसी आपदा के समय मेें अपने कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरते जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैलई डा. गिरीश श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सौरभ प्रकाश व पब्लिक हैल्थ एक्सपर्ट डा. रूचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।

Read More »

चाणक्य फाउंडेशन ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपा

मेडिकल कॉलेज में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग
फिरोजाबाद। चाणक्य फाउंडेसन के साथ कई सामाजिक संगठनों ने स्वशाषी मेडिकल कॉलेज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ दस बिंदुओं पर आधारित एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा है। जिसमें मेडीकल कॉलेज में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है।चाणक्य फाउंडेशन के प्रदेश सचिव अखिलेश शर्मा ने कहा कि स्वशाषी मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अम्बार लगा हुआ। मेडीकल कॉलेज प्रंबंध तंत्र द्वारा दोनों प्रमुख दरवाजे बंद करके गरीब मरीजो को भटकाया जाता है। पार्किंग के नाम ठेकेदार द्वारा मरीजो के तीमारदारों के साथ लूट और मारपीट करते है। मेडीकल कॉलेज में डेंगू के मरीजों को जम्बो पैके चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। साफ-सफाई व्यवस्था भी काफी खराब है। इमरजेंसी में स्टाफ की कमी को पूरा कराया जाएं। आदि मांगों लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा है। जिसमें पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। अगर इन व्यवस्थाओं को ठीक नही किया गया तो कई समाज सेवी संगठन मिलकर आंदोलन करेंगे।

Read More »

डीएम ने नगर आयुक्त संग घनी आबादी क्षेत्रों में चलाया व्यापक जन जागरूकता अभियान

कूलर, पॉटस व पुराने बर्तनों मे जमा पानी को करवाया खाली, जरूरतमंदों को दी मच्छरदानी व ऑडोमास
फिरोजाबाद। जनपद में डेंगू मलेरिया वायरल बुखार व उससे पीडित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने एवं जल्द नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से गुरूवार को जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, राजस्व व वालिंटीयर्स की टीम के साथ हिमाऊपुर, भीम नगर, देब नगर, करबला की पुलिया, झलकारी नगर, बजरंग नगर, आनंद नगर आदि प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होने घर-घर जाकर कूलर, पॉटस व पुराने बर्तन आदि में जमा पानी को खडे़ होकर खाली कराया और उसमें एण्टीलार्वा का छिडकाव कराया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने घनी आबादी क्षेत्र में लोंगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह अपने घरों में कूलर, पॉटस व पुराने बर्तनों में जमा पानी को तत्काल खाली करें।

Read More »

डेंगू पीड़ित मरीजों की मद्द को आगे आए कांग्रेसी

कांग्रेसियों ने तीसरे दिन भी जिला अस्पताल में किया ब्लड डोनेट
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश रक्तदान शिविर के तीसरे दिन कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में गुरूवार को रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लढ बैंक में किया गया। जिसमें लगभग आधा दर्जन कांग्रेसियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। जिसमें शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष दुबेदी, नरेश कुमार, सुनील पांडे, गजेन्द्र सिंह बघेल, करन गोपाल बघेल आदि लोगो ने ड़ेंगू पीड़ित मरीजों की मद्द के लिए रक्तदान किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वकार खालिक, जिला प्रबक्ता मनोज भटेले, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरूल हूदा लाला राइन गांधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

जिलाधिकारी ने टिड्डी दल के नियंत्रण व बीज उत्पादन हेतु ट्रैक्टर एवं माउन्टेड स्प्रेयर किया भेंट

कानपुर देहात| जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में टिड्डी दल के नियंत्रण एवं राजकीय कृषि पक्षेल बारा कानपुर देहात का बीज उत्पादन हेतु के लिए कृषि निदेशालय लखनऊ से 60 एचपी का सोनालिका ट्रैक्टर एवं माउन्टेड स्प्रेयर कृषि विभाग कानपुर देहात को प्राप्त हुआ था| जिसे जनपद के बारा गांव निवासी पक्षेल अधीक्षक अरविन्द सिंह गौर को आज चाभी प्रदान किया गया। वहीं कृषि अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष 2020 जून माह में प्रदेश में टिड़डी दल का प्रयोग हुआ था जिससे खरीफ फसलों का भी नुकसान हुआ था, टिड्डी दल एक साथ लाखों की संख्या में आगमन करते है, जिस क्षेत्र में इनका आक्रमा होता है वहां की हरियाली चट कर विरान कर देते है। इस कीट व्यस्क टिड्डिया हवा की दिशा में एक दिन में 100 से 150 किमी0 की दूरी तय कर लेती है। टिड्डी दल प्रायः सूर्यास्त के समय किसी न किसी पेड़ पौधों पर सूर्योदय होने तक आश्रय लेते है।

Read More »

अपर सचिव पंचायतीराज विभाग ने बील्हापुर के ग्राम प्रधान से की वार्ता 

कानपुर देहात| अपर सचिव पंचायतीराज विभाग मनोज कुमार सिंह ने वर्चुटल मीटिंग के माध्यम से प्रदेश के प्रधानों के साथ सीधा संवाद किया। पंचायत के माध्यम से संचालित योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए और क्या प्रयास शासन द्वारा किया जाये, साथ ही उन्हें पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं जैसे सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन इत्यादि के बेहतरी के लिए शासन का सहयोग मिल रहा है कि नही इसके लिए एक विस्तृत वार्ता प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानों से की गयी। इसीक्रम में कानपुर देहात जनपद से भी अपर सचिव पंचायतीराज विभाग मनोज कुमार सिंह ने बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुर्श्रत खान से वार्ता की। मुर्श्रत खान ने बताया कि पंचायत भवन अत्यन्त जर्जर अवस्था में है, जिसके निर्माण हेतु हम प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा करते है। कार्यक्रम में प्रगतिभाग कर रहीं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पण्डेय ने इस बात का विश्वास उपस्थित ग्राम प्रधानों को दिलाया कि उन्हें हर तरह की प्रशासनिक मदद पंचायत संस्थाओं को मजबूत करने में की जायेंगी, क्योंकि किसी भी जनपद के विकास का मूल्यांकन पंचायत संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं की मजबूती से ही लगाया जाता है।

Read More »