फिरोजाबाद। नगर निगम मेयर नूतन राठौर ने मेहताब नगर में अम्बे मैरिज होम के पास हवन-पूजन कर नलकूप निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वे वित्त की धनराशि लगभग 32 लाख 50 हजार रूपए से कराया जायेगा। महापौर ने बताया कि विगत काफी दिनों से मेहताब नगर में पेयजल की समस्या थी। जिसके निराकरण हेतु आगणना तैयार कराने के बाद आज नलकूप कार्य का शुभारम्भ किया गया है। इससे क्षेत्र में पेयजल किल्लत दूर हो सकेगी। इस दौरान महाप्रबंधक (जल) रामबाबू राजपूत, अधिशासी अभियन्ता (जल) तारकेश्वर पाण्डेय, सहायक अभियन्ता (जल) शिवराम वर्मा, उप-सभापति योगेश शंखवार व किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष राधाकृष्ण (राधे-राधे), पार्षदगण संतोषी देवी राठौर, संतोष राठौर, विद्याराम शंखवार, गेंदालाल राठौर के अलावा क्षेत्रिय महिला-पुरूष मौजूद रहे।
छात्राओं को प्रतिज्ञा पत्र वितरित
हाथरस। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के निर्देशन पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने कॉलेजों पर जाकर छात्र और छात्राओं को प्रतिज्ञा पत्र वितरित किए।एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में यदि छात्रों के विकास के लिए कोई सोच रहा है तो वह केवल और केवल कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी सोच रही हैं।
Read More »किशोर-किशोरियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान कर रहा साथिया एप
यौन, प्रजनन एवं मानसिक स्वास्थ्य आदि के बारे में मिल रही जानकारी
हाथरस। किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों के बीच किशोर-किशोरियों (10-19 आयु वर्ग) के मन में तमाम तरह की जिज्ञासाओं और शंकाओं को लेकर अंर्तद्वंद चलता रहता है। उम्र के इस मोड़ पर संकोच और शर्म के चलते वह अपनी मुश्किलों को दूसरों से नहीं कह पाते हैं, ऐसे में कई बार वह गलत रास्तों पर भी चल पड़ते हैं।
Read More »संसद में सांसद ने उठाया हा.जं. रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा
हाथरस। हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में संसदीय क्षेत्र के रेलवे से जुड़े यात्री गाड़ियों की गंभीर समस्याओं को सदन में उठाया। सांसद ने सदन में कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र हाथरस के रेलवे स्टेशन हाथरस जंक्शन पर कालका मेल तथा महानंदा एक्सप्रेस वे गाड़ियों का ठहराव होता था। जिसको कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। जिससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Read More »कबाड़ा गोदाम में लगी भयंकर आग,अफरा-तफरी
हाथरस। शहर की पत्थर वाली रोड़ स्थित कबाड़े के गोदाम में बीती अर्द्ध रात्रि को भीषण आग लग गई। आग की खबर के बाद समूचे क्षेत्र में हड़कमप मच गया। फायर विग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग इतनी जबरदस्त थी कि लोग भयभीत होकर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ते रहे। बताते हैं कोतवाली सदर क्षेत्र की मधुगढ़ी निवासी बंटू कुरेशी की पत्थर वाली रोड पर प्लास्टिक कबाड़े का गोदाम है।
Read More »आजादी के सही मायनों को समझना अमृत महोत्सव-एसपी
हाथरस। आजादी के सही मायनों को समझना ही अमृत महोत्सव है। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, मैनपुरी के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जागरूकता व प्रचार अभियान कार्यक्रम जनपद के रामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज, चवाड़ गेट में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
Read More »कार से शराब की तस्करी करते दो पकड़े
हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री तथा तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा 3 पेटी अवैध शराब तथा कार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
Read More »बेटियों के साथ साथ बेटों को भी संस्कारवान बनाएं – निर्मला दीक्षित
हाथरस। जनपद में निर्मला दीक्षित मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन सदर तहसील हाथरस सभागार कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में सदस्या की अध्यक्षता में महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई में कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए जिसमें से 2 प्रार्थना पत्र महिला उत्पीड़न, 3 जमीन , 2 आवास, तथा 1-1 विद्युत विभाग, राशन विभाग, शौचालय व पेंशन से संबंधित रहे।
Read More »पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हुई कांग्रेस में शामिल
सिकंदराराऊ। हसायन कस्बा में मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली एवं जिला सचिव संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यता कैंप लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित केशव देव शर्मा, पंडित ऋषि कुमार कौशिक एवं हरिशंकर वर्मा मौजूद रहे । कैंप में 234 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कांग्रेस पार्टी गांव गांव, नगर नगर सदस्यता अभियान चला रही है और प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण कर रही है। प्रत्येक कैंप में प्रतिदिन सैकड़ों लोग कांग्रेस के सदस्य बन रहे हैं ।आम जनमानस विशेष रूप से महिला वर्ग प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रभावित है।
अधिवक्ता के खिलाफ झूठी रिपोर्ट खारिज न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
सिकंदराराऊ। सिविल बार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को बार कक्ष में आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता नंदकिशोर शर्मा ने की। बैठक में बार के सदस्य अंकित यादव के साथ गत 3 दिसंबर को हुई घटना में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी न होने और अंकित यादव एवं उनके परिवार के विरुद्ध झूठी व मनगढ़ंत तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। उक्त झूठी रिपोर्ट को खारिज कराने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय पुलिस 3 दिन के अंदर झूठी रिपोर्ट निरस्त करके पूर्व में अंकित यादव द्वारा कराई गई रिपोर्ट पर प्रभावी कार्रवाई करें अन्यथा 10 दिसंबर से सिविल बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।