Saturday, September 21, 2024
Breaking News

पंचर खडी कार में जा घुसी तेज रफ्तार दूसरी कार, दो की मौत

मथुरा। बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। मृतक और घायलों की पहचान कर ली गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी थी। हादसा महावन क्षेत्र में माइल स्टोन संख्या 118 पर खेडिया गांव के समीप सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। आगरा से नोएडा जा रही कार पंक्चर हो गई थी। कार सवार लोग उतरकर बाहर खड़े हो गए और चालक टायर बदलने लगा। हाईवे पर पीछे की तरफ से आई एक तेज रफ्तार इग्निस कार ने किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए पंचार खडी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कालका, दिल्ली निवासी 70 वर्षीय योगेंद्र और श्रीनिवासपुरी दिल्ली निवासी 30 वर्षीय पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More »

सड़क पर ट्रैफिक नहीं, भ्रष्टाचार का बोझ छीन रहा लोगों की जिंदगी

मथुरा। सड़क पर चलना, सरहद पर लड़ने से कम जोखिम भरा नहीं रह गया है। यही वजह है कि जब कोई युवक वाहन लेकर सड़क पर निकलता है तो उसकी मां को उतनी ही चिंता रहती जितनी कि युद्ध के समय सरहद पर पड़ रहे जवान की मां चिंतत होती है।
सड़क खून से लाल हो रही हैं। जिम्मेदार भ्रष्ट सरकारी महकमों ने सड़क पर मरना हमारी नियति बना दिया है। जिन अधिकारियों पर कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है वही कानून की धज्जियां उड़ाते रहे हैं। जिम्मेदार महकमों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। एआरटीओ मथुरा ने वर्षों से उन दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया है जिनका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। मोटरसाइकिल पर ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। मोटरसाइकिल पर ही दूध और खोवा की कैंन ढोई जा रही हैं।

Read More »

जिम से नहीं, योग से पूरी जिंदगी रह सकते हैं निरोगः किशन सिंह

मथुरा। केएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर घर हर आंगन योग के रूप में मनाया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन किशन चौधरी ने इस दौरान केएम मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को योग के फायदे एवं उन्हें अपने माता-पिता के सपनों को साकार, उनकी आज्ञा परत्मामा स्वरूप मानने का ज्ञान देते हुए योग दिवस की शुभकामनाएं दी तथा रोजाना योग के लिए कुछ समय निकालने का सुझाव दिया। इस दौरान हर घर आंगन योग कार्यक्रम के समापन अवसर पर योग गुरु बीएस गोस्वामी का सम्मान केएम चेयरमैन किशन चौधरी एवं आरएसएस के विभाग प्रचारक अरुण ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम मेडिकल एंड हास्पिटल के चेयरमैन किशन चौधरी ने भी सभी के साथ योगाभ्यास किया।

Read More »

रचनाकारों ने कविताओं की प्रस्तुति देकर बांधा समा

मथुरा। गोवर्धन में लोकतंत्र सेनानी एवं ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार देवकी नंदन कुम्हेरिया की तीसरी पुण्यतिथि पर ब्रज साहित्य परिषद न्याय के संयोजक राधा-कृष्ण कुम्हेरिया की अध्यक्षता में पररामायणी आश्रम निकट साक्षी गोपाल मन्दिर बड़ा बाजार गोवर्धन में काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आये कई बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, विभिन्न भाषाओं के जाने माने कवियों और कला, संस्कृति प्रेमियों ने भाग लिया। रचनाकारों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कर देश भक्ति और वीर रस की कविताओं की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। ब्रजभाषा काव्य रचना में हास्य व्यंग्य के स्थापित रचनाकार लोकतंत्र सेनानी देवकी नंदन कुम्हेरिया के जीवन शैली पर प्रकाश डाला। चित्र छवि पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Read More »

21 हजार लोगों ने सामूहिक योग कर दिया निरोग रहने का संदेश

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत स्थित जनता वैदिक कालेज के खेल मैदान में आज 9 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 हजार लोगों ने योगाभ्यास कर जनपद में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद के सभी विभागों के समन्वय से आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आम जनमानस ने शामिल होकर कीर्तिमान बनाया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी, सह मुख्य अतिथि केपी मलिक व जम्मू कश्मीर सरकार में रहे पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र राणा, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी एम एल व्यास द्वारा सामूहिक रूप से योग किया गया।

Read More »

ट्रकों की ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिये अभियान 1 से 15 जुलाई तक

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम के कार्यों की समीक्षा तथा परिवहन विभाग में ट्रकों की ओवरलोडिंग की रोकथाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि दिनांक 01 जुलाई, 2023 से 15 जुलाई, 2023 तक ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाया जाये। ओवरलोडिंग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए। मानसून के पूर्व मुख्यतः खनन क्षेत्र के जनपदों में गठित टास्क फोर्स को पूर्णतः क्रियाशील कराते हुए निरंतर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाए।
उन्होंने टोल प्लाजा से ओवरलोडेड वाहन गुजरने पर उनका चालान कराने का सुझाव दिया। 4-5 बार से ज्यादा चालान होने पर उनका पंजीकरण निरस्त किया जाए।

Read More »

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ मनाया गया योग दिवस

ख्लेरिहट। ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में जैंतिया इस्टर्न कॉलेज के हॉल में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षण के साथ ही नशा मुक्त भारत के संकल्प को भी दोहराया गया।
कॉलेज के प्रिंसिपल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डॉ अवधेश कुमार अवध एवं दो अन्य विशिष्ट अतिथि के साथ शिक्षक गण एवं सैकड़ों बच्चों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डॉ अवध ने योग द्वारा चित्त वृत्ति निरोध पर बल देने का आह्वान किया और इसे अनुशासन से जोड़ते हुए बताया कि हर हाल में तन और मन को स्वस्थ रखें। हमें खुद स्वस्थ रहने और दूसरों को स्वस्थ रखने का प्रयास करना है। इससे नशा की समस्या स्वयं समाप्त हो जाएगी।

Read More »

अनुशासित जीवन जीने का विज्ञान है योग – पोस्टमास्टर जनरल

वाराणसी। 9वां ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ डाक विभाग द्वारा विभिन्न मंडलों और डाकघरों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कैण्ट प्रधान डाकघर परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने इसका शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमित योगाभ्यास करने और इसे अपनी नियमित जीवन शैली में जोड़ने पर जोर दिया।
पोस्टमास्टर जनरलइकृष्ण कुमार यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि योग वस्तुतः अनुशासित जीवन जीने का विज्ञान है। ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के माध्यम से भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य और विलक्षण धरोहर को वैश्विक स्तर पर अपनाया गया है। आज के भौतिकवादी युग में योग न केवल निरोग रहने का साधन है, बल्कि मानवता के संरक्षण का प्रबल अवलंबन भी है। यह हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक सभी पहलुओं पर काम करता है।

Read More »

सरस्वती विद्या मन्दिर में योग दिवस मनाया गया

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी के आवासीय परिसर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों, पुरातन छात्रों प्रबंध समिति के अधिकारियों, सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों ने समवेत होकर योग, व्यायाम एवं प्राणायाम किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने संबोधन में कहा कि आज के समय में योग के महत्व से कोई अपरिचित नहीं है, प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने कहा कि योग एवं प्राणायाम से आधि और व्याधि दोनों प्रकार के रोगों का शमन होता है। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष आर. पी. बाथम तथा वरिष्ठ सदस्य गया प्रसाद गुप्ता ने भी योग किया।

Read More »

सटीपी प्लांट की फाइल लेकर नहीं पहुंचने पर जिलाधिकारी ने ली अधिशासी अधिकारी की क्लास

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज 24.24 करोड़ रुपए की धनराशि से निर्मित 14 एम०एल०डी० एसटीपी प्लांट परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से एसटीपी प्लांट में जमीन के संबंध में जानकारी ली जिसकी वे जानकारी नहीं दे पाए, इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और उन्हें कार्यशैली में सुधार करने के निर्देश दिए।
बागपत में नगर बागपत के 04 प्रमुख नाले क्रमशः आफिसर्स कॉलोनी के पास, सालीग्राम मन्दिर के पास, एकता कॉलोनी के पास व मिर्धानपुरा मोहल्ला में, जिनका कुल स्राव 8.6 एम०एल०डी० था, जोकि यमुना नदी को प्रदूषित कर रहे थे। इनका प्रदूषण स्तर बी०ओ०डी०-306मिग्रा० / ली० सी०ओ०डी०-600 मिग्रा० / ली०, तथा टी०एस०एस०-463 मिग्रा0/ ली०, था।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के माध्यम से नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत उक्त नालों द्वारा प्रवाहित प्रदूषित जल के कारण यमुना नदी में होने वाले जल प्रदूषण को रोकने हेतु आई० एण्ड डी० के साथ 14 एम०एल०डी० एस०टी०पी० योजना स्वीकृत हुई थी।

Read More »