Sunday, September 22, 2024
Breaking News

स्वच्छता से सिद्धि स्वच्छता पखवाडा बैठक 21 मार्च को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छता से सिद्धि स्वच्छता पखवाडा/विशेष संचारी योग नियंत्रण पखवाडा बीते 2 मार्च से 16 मार्च के अन्तर्गत वेक्टर जनित रोगों से बचाव एंव नियंत्रण तथा जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य गतिविधियां संचालित करने हेतु अंर्तविभागीय बैंठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात में 21 मार्च को अपरान्ह 12 बजे से 2 बजे तक आहूत की जानी है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र रावत ने दी है।

Read More »

प्रदेश सरकार के सफल एक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मना

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सरकार का स्लोगन ‘एक साल-नई मिसाल‘ वर्तमान प्रदेश सरकार के एक साल के वर्षगांठ पर बाढ़ापुर रोड स्थित सुपर मार्शल आर्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रम को विस्तार से बताया गया। सरकार द्वारा बिना भेदभाव सभी जिले मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील को 20 घंटे तथा गांवों को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति जा रहा है विद्युत आपूर्ति ठीक से होने पर छात्र-छात्राओं व प्रतियोगिता की तैयारी में अध्ययन कर रहे छात्र को लाभ मिल रहा है जोकि उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।

Read More »

अवैध पटाका फैक्टरी में धमाका, हादशा टला

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर कला आबादी इलाके में चल रही अवैध पटाखे की फैक्ट्री में अज्ञात कराणों के चलते हुये विस्पोट से मकान की छत उड़ गयी फैक्ट्री संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्पोट की अवाज और घर की छत के उड़नें से आस पास की आबादी में अफरा तफरी मच गयी, विस्पोट में घायल मकान स्वामी को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फायर सर्विस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड साथ मौके पर पहुँच कर जाँच पड़ताल में जुट गए है।

Read More »

भट्टे पर कार्यरत मैनेजर का शव पेड़ पर लटका मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र कठफोरी के समीप एक खेत में युवक का शव पेड पर लटका मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जनपद हमीरपुर के थाना राठ क्षेत्र टोला काटेना निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र छोटेलाल सिरसागंज स्थित एक भट्टे पर मैनेजर के पद पर कार्य करता था। विगत रात्रि में वह भट्टे से घूमने की कहकर निकला था। रात्रि में वह वापस घर नही लोटा तो परिजनों ने उसको तलाशा उसी समय किसी ने बताया के गांव के बाहर इन्दौरसिंह के बाग में एक पेड पर युवक का शव लटका हुआ है। लोगो ने जाकर देखा तो शव किसी ओर का नही बल्कि राजकुमार का निकला। जिसको देख लोगो में हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया। पुलिस घटना की जाॅच पडताल कर रही है।

Read More »

पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति के साथ मारपीट

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नसीरपुर के गांव गिरधारी की ठार पर पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गिरधारी की ठार निवासी 40 वर्षीय रामसेवक पुत्र बाबूराम को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही धर्मसिंह, राजाराम, हाकिम, वीरसिंह आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की माने तो वह झाड-फूस का कार्य करता है। रात्रि में एक गाव से थाली बजाकर लोट रहा था कि रास्ते में उक्त लोगो ने पकड कर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जिसको आज सुबह उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी।

Read More »

नवरात्रि के दूसरे दिन हुई माता ब्रहा्रचारिणी की पूजा अर्चना

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन घर-घर में दूसरी स्वरूपा देवी बृह्राचारिणी देवी की पूजा अर्चना की गयी। सुबह से ही माता रानी के भक्त मंगला दर्शन के साथ श्रृगांर आरती में उपस्थित हुए। मन्दिर परिसर में मातारानी के जयघोष सुबह से साॅय तक गूंजते रहे। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन घर-घर में दूसरी स्वरूपा बृहा्रचारिणी माता की पूजा अर्चना की गयी। सुबह से ही माता के भक्त घरों से निकलकर मंगला दर्शन के लिए राजराजेश्वरी कैला देवी मन्दिर के साथ उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी मन्दिर के लिए चल पडे। मन्दिर परिसर में पहुच कर भक्तों ने माता के मंगला दर्शन के साथ सुबह होने वाली श्रृंगार आरती में भी भक्तों का रैला देखा गया। कैला देवी मन्दिर में लम्बी-लम्बी भक्तों की कतारें लगी हुई थी। जानकारी बाजार से लेकर मन्दिर के मुख्य गेट तक लोगो को निकलने के लिए रास्ता नही मिल रहा था। जिधर से देखो उधर ही से जय माता दी के जयघोष सुनाई दे रहे थे। शहर से मीलो दूर वैष्णोदेवी धाम मन्दिर पर भी मंगला दर्शन के लिए भक्तों की कतरों को देखा गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण तक भक्तों का सैलाब मन्दिर परिसर में देखने को मिला।

Read More »

दो बाइक लूटेरों से 14 चोरी लूट की बाइक बरामद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पुलिस अधीक्षक डा0 मनोज कुमार द्वारा चोरो/लूटेरो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत दिये गये निर्देशो के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के सफल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टूण्डला द्वारा थाना नारखी पुलिस के साथ मिलकर दिनांक 18/19.03.18 की रात्रि में दो वाहन चोरो को मय अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के कब्जे से थाना टूण्डला के मु0अ0सं0 112/18 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित मोटर साईकिल पल्सर बरामद की गयी तथा दोनो की निशान देही पर जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी की गयी व लूटी गयी 14 मोटर साइकिल शंकर होटल के पास से बरामद की गयी,

Read More »

भारती किसान युनियन (लोकशक्ति) ने दिया सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय किसान युनियन (लोकशक्ति) द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। जिसमें किसानों की समस्यों को लेकर मुख्यमन्त्री के नाम समस्यों को शीध्र निस्तारण कराने की माॅग की गयी। भारतीय किसान युनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष टीटू यादव महासचिव राजकिशोर यादव ने आज जिलाधिकारी नेहा शर्मा का मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी के नाम सौपा। जिसमें प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय व समस्यों को अवगत कराने का प्रयास किया। गैहू की फसल कटने का है पडोसी प्रदेशों की तहर प्रदेश के किसानों की खरीदने बचने का बोनस मिलना चाहिये गन्ना किसानों की समस्यों को किसी भी सरकार ने नही सुना है। उन की समस्यों को शीघ्र सुना जाये। जिससे किसान आत्महत्या करने से बच सके। चीनी मिल मलिकों की मनमानी से गन्ना किसान काफी परेशान रहता है। आज किसान इतना सरकारों के आने जाने के बाद भी वही का वही खडा हुआ है। हर सरकार किसान हितैषी होने का ढौग करती है लेकिन किसानों की किसी भी सरकार ने नही सुनी है। योगी सरकार से उम्मीद है कि वह हम लोगो की अवश्य ही सुनेगी।

Read More »

छात्रवृति समस्या को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बीटीसी सयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा द्वारा एक ज्ञापन जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौपा। जिसमें छात्रों के छात्रवृति सम्बन्धित समस्यों को अवगत कराया गया। इस मौके से दर्जनों बीटीसी प्रशिक्षु मौजूद रहे। सत्र 2017-18 के बीटीसी छात्रों की छात्रवृति समस्यों को लेकर आज प्रशिक्षू मोर्चा द्वारा समाज कल्याण अधिकारी को एक ज्ञापन सौपा जिसमें उन्होने कहा कि संस्थाओं से प्राचार्य के हस्ताक्षर से प्रमाणित होने के बाद भी छात्रों को छात्रवृति नही मिल सकी है। जिससे वह काफी परेशान हैै। स्टेट पैडिंग को दर्शानें के बाद उनको परेशान किया जा रहा है। छात्रों की समस्यों को शीघ्र ध्यान मे ंरखते हुए छात्रवृति प्रदान करायी जाये। जिससे आगे की पढ़ाई हो सके।सामान्य व पिछडा वर्ग के अभ्यार्थीयों की समस्यों को पुनः विचार किया जाये। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश प्रतापसिंह, सहजिलाध्यक्ष अनुज सिंह के साथ दर्जनों बीटीसी प्रशिक्षु मौजूद थे।

Read More »

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की दी गयी जानकारी

वर्तमान सरकार ने परिवर्तन, विकास और गरीबों के सशक्तीकरण के संकल्प को पूरा किया, गरीबों को 32 लाख बिजली के कनेक्शन निःशुल्क दिये: सीएम
एक साल नई मिसाल उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकपुरी मे एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण से लाभावित हुए जनसामान्य
डीएम, सीडीओ व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओ व लाभपरक कार्यक्रमों, उपलब्धियों की दी गयी जानकारी
राजधानी में सम्पन्न प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित का कार्यक्रम सूचना की एलईडी वैन द्वारा किया गया संजीव प्रसारण, सरकार की महत्वपूर्ण जानकारियां को एलईडी वैन के माध्यम से भी दिखाया गया
सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचेः जिलाधिकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार के 19 मार्च को एक वर्ष पूर्ण सफल होने पर जनकपुरी मैदान के सामने व विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम को हर्षाेउल्लास व भव्य तरीके से मनाया गया।

Read More »