कानपुरः जन सामना संवाददाता। नवरात्रि के आगाज के साथ ही शहरभर में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। जनकल्याण रामलीला प्रबंधन समिति श्री रामलीला मैदान पनकी सी ब्लॉक में रामलीला भी शुरू हो गई है। समिति के अध्यक्ष ललित कुमार उपाध्याय ने बताया कि जगत में सुख शांति एवं प्रेम के प्रसार करने समाज में सत्यम शिवम सुंदरम की स्थापना करने एवं आदर्श मर्यादित जीवन दर्शन के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की लीलाओं का मंचन शीघ्र कलाकारों द्वारा किया गया। इस अवसर का लाभ उठाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की लीलाओं का दर्शन लोगों ने किया।
JAN SAAMNA DESK
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
कानपुरः जन सामना संवाददाता। मण्डल के माध्यमिक शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मण्डल कानपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री को 34 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उक्त जानकारी उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष हरिश्चन्द्र दीक्षित ने एक विज्ञप्ति में दी। वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन अनुदान दिया जाना, पुरानी पेंशन अंगीकार किये जाने, चिकित्सा सुविधा दिये जाने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करने, लिपिक / चतुर्थ श्रेणी की भर्ती किये जाने, व्यवसायिक शिक्षकों तथा कम्प्यूटर शिक्षकों को विनियमित करने, बोर्ड पारिश्रमिक दरों में वृद्धि करने, सेवा निवृत्ति पर शिक्षकों को ग्रेच्युटी का भुगतान करने, तदर्थ प्रधानाचार्याे को विनियमित करने सहित 34 सूत्रीय मांग पत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि सुरजा देवी हा0से0 स्कूल की बिक्री जैसे प्रकरणों पर रोक थाम के आदेश देने, राम कृष्ण मिशन हासे स्कूल की फर्जी प्रबन्ध समिति द्वारा अधिनियम का उल्लंघन कर अनुदान वापसी के प्रस्ताव को निरस्त कराने की मांग की तथा अवैधानिक प्रबन्ध समिति के अवैधानिक प्रस्ताव के प्रति कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।
व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बाँदाः जन सामना डेस्क। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वप्रथम गत दिवस सम्पन्न जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक में लिए गये निर्णयों की अनुपालन आख्या से अवगत कराया गया। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण मार्जिन मनी योजना, ऑन लाइन उद्यम रजिस्ट्रेशन, निवेष मित्र औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़, ओ0 डी0 ओ0 पी0 योजना में शजर पत्थर के साथ-साथ द्वितीय उत्पाद के रूप में कठिया गेंहॅू से निर्मित दलिया को जोडे जाने के सम्बन्ध में जनपद में स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट, औद्योगिक क्षेत्र भूगराढ़ में पडी गिट्टी, बालू हटाने तथा सड़क किनारे मरम्मत एवं झाडियों की सफाई के सम्बन्ध में।
उद्योग बन्धुओं के द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में पडी गिट्टी तथा बालू हटाने का खनिज अधिकारी से गत बैठक में आग्रह किया गया था किन्तु अभी तक नही हटाया गया है, इस पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने समस्त उद्योग बन्धुओं से कहा कि यदि आप लोंगो को आवश्यकता हो तो आप इसको जरूरत के अनुरूप प्रयोग कर सकते हैं। ओ0 डी0 ओ0 पी0 योजना में शजर पत्थर के साथ-साथ द्वितीय उत्पाद के रूप में कठिया गेंहॅू से निर्मित दलिया को शामिल करने के लिए शासन को पत्राचार किया गया है तथा इसकी कल 3 बजे कार्यशाला सम्पन्न होगी आप लोग प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित हैं। पेयजल से सम्बन्धित अधिशाषी अभियंता जल संस्थान को निर्देशित किया कि जोे एक पाइप लाइन उद्य़ोग बन्धुओं को दी गयी है साथ में भ्रमण करके दिखा दिया जाए। यू0 पी0 एस0 आई0 डी0 ए0 को निर्देशित किया कि जो औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में झांडियों की साफ-सफाई नही करायी गयी है अभियान चलाकर शीध्र कराना सुनिश्चित करें।
जुलूस ए मुहम्मदी निकलेगा 9 अक्टूबर को
कानपुर। हजरत मुहम्मद (सल्ल) के पवित्र जन्मदिन 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर 09 अक्तूबर 2022 दिन रविवार को निकलने वाला जुलूस-ए-मुहम्मदी इस वर्ष अपने एक सौ दस वर्ष पूरे कर रहा है तथा गत 75 वर्षों से नगर जमीअत उलेमा के नेतृत्व तथा तत्वावधान में उठाया जा रहा है। वर्ष 1913 में पहला जुलूस-ए-मुहम्मदी उठाया गया तब से जुलूस मानवता, राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव का पैगाम जन-जन तक पहुंचा रहा है, नगर जमीअत उलमा जुलूस-ए-मुहम्मदी के मानवता और सदभावना के संदेश का भव्य प्रचार व प्रसार करके सिसकती हुई इंसानियत के जख्मों पर मरहम रखेगी कि हजरत मुहम्मद सल्ल॰ ने अपना पूरा जीवन मानवता की भलाई के लिए वक़्फ कर दिया।
उक्त विचार जमीअत उल्मा उ॰प्र॰ के उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी, नगर जमीअत उलमा के अध्यक्ष डा हलीम उल्लाह खाँ ने नगर जमीयत के पदाधिकारियों के साथ आज रजबी रोड स्थित जमीयत कार्यालय जमीयत बिल्डिंग रजबी रोड में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में संयुक्त रूप से अपने बयान में व्यक्त करते हुए बताया कि कोरोना लाकडाउन के कारण गत् दो वर्षां से यह जुलूस नहीं निकल सका लेकिन इस वर्ष हमारी तैयारियां मुकम्मल हैं, जुलूस के रूट का सर्वे हो चुका है, समस्त प्रशासनिक विभागां में जानकारी दी जा चुकी है। जमीयत के कार्यकर्ता बराबर कामों में लग कर व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने में लगे हुए हैं।
यू.डी.आई.डी. कार्ड बनने का काम रुकने से दिव्यांगों में नाराजगी
कानपुरः जन सामना संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थित दिव्यांग बोर्ड मनमाने ढंग से चल रहा है। दिव्यांग बोर्ड के अधिकारी, कर्मचारी गायब रहते हैं। दिव्यांग बोर्ड में बनने वाले यू.डी.आई.डी.कार्ड का कार्य ठप हो गया है। आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। यह बात कहते हुए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि हजारों की संख्या में यू.डी.आई.डी. कार्ड के आवेदन लंबित है उन्हें सत्यापन करने करके जनरेट नहीं किया जा रहा है। जिससे दिव्यांगजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में लगभग 75,000 ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र बने हुए हैं जिनका यू.डी.आई.डी. कार्ड बनना है लेकिन यू.डी.आई.डी. कार्ड बनने का कार्य ठप कर दिया गया है और दिव्यांगजन से कहा जा रहा है कि नया दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र लेकर दिव्यांग बोर्ड के समक्ष उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि इस तरीके से तो सभी दिव्यांगजनों के यू.डी. आई.डी. कार्ड नहीं बन पायेगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बोर्ड के समक्ष केवल उन्हीं व्यक्तियों को उपस्थित होने का आदेश देना चाहिए जो पहली बार दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। जिनका पहले से दिव्यांग प्रमाण पत्र बना है उन्हें विभाग अपने रिकॉर्ड में सत्यापन करके यू.डी.आई.डी. कार्ड जारी कर देता था लेकिन यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस मामले में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखा गया है
Read More »नैतिक मूल्यों की रक्षा
सोशल साइट्स पर अनेक जघन्य अपराधों के ऐसे-ऐसे मामले बढ़-चढ़ कर प्रकाश में आ रहे हैं, उससे यही लगने लगा है कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोग पूरी तरह से बेखौफ होने लगे हैं। उन्हें किसी का जान या परिवार से कोई मतलब नहीं रहा है। उन्हें किसी की जान ले लेने से कतई संकोच नहीं रहा है। अनेक मामले प्रकाश में आ चुके है कि किसी को सबक सिखाने में उसकी जान चली गई। सबक सिखाने का यह तरीका तो कतई उचित नहीं हो सकता कि कानून के हवाले ना कर उसे जान से ही मार डाला जाए। क्या हमारे समाज से मानवीय तकाजा खत्म होता जा रहा है? कानून का राज संदेह के घेरे में आ चुका है? अगर ऐसा नहीं तो फिर क्यों लोग कानून को अपने हांथों में ले रहे हैं? पुलिस के पास जाने के वजाय लोग स्वयं फैसला करने लगे हैं। समाज में हिंसक नजारों से सवाल उठना लाजिमी है कि क्या समाज को हिंसक होने की त्रासदी से बचाया जाना एक जरूरूरत बन गया है। ? तमाम संचार माध्यमों पर अपराध और हिंसा को आम घटना की तरह परोसा जाने लगा है। मुहिम तक छेड़ दी जाती है। न्यायालय की बात नहीं बल्कि लोग अपने मन मस्तिष्क से फैसला ले रहे हैं और सजायें देने की बात कर रहे हैं। अब तो ऐसे नजारे भी सामने आ चुके है कि सजायाफ्ता अपराधियों को लोग सम्मानित कर रहे हैं, शायद ऐसे नजारों से सबसे हमारे सामाजिक मूल्यों को आघात लगा है और यह आघात अकथनीय है।
समाचारों की सुर्खियों पर अगर विचार करें तो पिछले कुछ सालों से जिस तरह उन्मादी व अराजक तत्व समाज को सुधारने के नाम पर हिंसा को हथियार के रूप में प्रयोग कर रहे हैं या करते देखे जा रहे हैं। वह एक गम्भीर विषय है।इ इस पर विचार किया जाना चाहिये। ऐसा माहौल तैयार कर दिया गया है जिससे कि अपने ही बीच रहने वाले बहुत सारे लोगों को कई लोग शक की नजर से देखने लगे हैं।
विकृतियों का खतरा
ऐसा महौल बनता सा जा रहा है कि भारतीय समाज हिंसक एवं असभ्य होता जा रहा है। सुर्खियों पर अगर विचार करें तो ऐसा महसूस हो रहा है कि एक ऐसा हिंसक समाज बन रहा है, जिसमें कुछ लोगों को दिन भर में जब तक किसी ना किसी तरह का अपराध कारित कर देते है तब तक उन्हें बेचैनी-सी रहती है। हालांकि ऐसे कृत्य कोई नये नहीं हैं। इतिहास में ऐसे कुछ विकृत दिमागी लोग हुए हैं, जिन्हें यातना देकर या परेशान करके किसी को मारने में आनंद आता था। उन्हें एक अलग तरह की अनुभूति हो थी, लेकिन आधुनिक सभ्य समाजों में ऐसी प्रवृत्ति का कायम रहना गहन चिन्ता का विषय है। यह समझना मुश्किल होता जा रहा है कि शिक्षा का स्तर आधुनिक होने के बावजूद वर्तमान के लोगों में असहिष्णुता, असहनशीलता और हिंसा की प्रवृत्ति इतनी कैसे बढ़ रही है कि जिन मामलों में उन्हें कानून की मदद लेनी चाहिए, उनका निपटारा भी वे खुद करने लगते हैं और कानून हांथ में ले रहे हैं।
ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति का चरित्र देश का चरित्र है। जब चरित्र ही बुराइयों की सीढ़ियां चढ़ने लग जाये तो भला कौन निष्ठा के साथ देश का चरित्र गढ़ सकता है और लोक तंत्र के आदर्शों की ऊंचाइयां सुरक्षित कैसे रह सकती हैं? सवाल यह भी उठता है कि जिस देश की जीवनशैली हिंसाप्रधान होती है, उनकी दृष्टि में हिंसा ही हर समस्या का समाधान है ? अनेक उदाहरण सामने आ चुके हैं और लोगों ने मामूली बात पर या कहा-सुनी होने पर खुद इंसाफ करने की नीयत से कानून को अपने हांथ में ले लिया और किसी की हत्या करके अफसोस की बजाय कई लोग गर्व का अनुभव करते दिखे हैं। ऐसा देखने को मिला है कि मानो किसी की जान ले लेना अब खेल जैसा होता गया है।
डीएम ने अटल घाट का किया निरीक्षण
कानपुर नगर, जन सामना डेस्क। जिला अधिकारी विशाख जी0 द्वारा उप जिला अधिकारी सदर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, तहसीलदार सदर, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई एवं कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अटल घाट का निरीक्षण किया गया।अटल घाट के विस्तारीकरण के सम्बंध में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, भारत सरकार को जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, भारत सरकार द्वारा की गयी अपेक्षा के अनुसार विस्तारी करण हेतु प्रस्तावित क्षेत्र के जमीन चिन्हांकन एवं राजस्व अभिलखों से मिलान किये जाने हेतु उपस्थित तहसील दार, सदर एवं कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया गया
जलभराव से पीड़ित लोगों की सुनीं समस्यायें
कानपुर, जन सामना डेस्क। जिला अधिकारी विशाख जी0, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी0 एन0 द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मीपुरवा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों से वार्ता की। लोगों द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में जलभराव के कारण काफी कठिनाई हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में पानी के टैंकर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्मी पुरवा में राशन वितरण कराने के लिए जिला पूर्ति अधि कारी को कैंप लगाकर राशन वितरण करने के भी निर्देश दिए कि तत्काल क्षेत्र में राशन वितरण सुनिश्चित कराए जाएं।
जेपी हॉस्पिटल में मिलेंगी लिवर ओपीडी सेवाएं
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। जेपी हॉस्पिटल कानपुर के प्रथा हॉस्पिटल में संचा-लित करेगा लिवर ओपीडी सेवाएं लोगों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के वादे को पूरा करते हुए जेपी हॉस्पिटल नोएडा, कानपुर में लिवर रोगों के लिए व्यापक ओपीडी सेवाओं की शुरूआत करने जा रहा है स्पेशलटी लिवर ट्रांसप्लान्ट डॉक्टर – डॉ0 के आर वासुदेवन ओपीडी का दिन- माह का हर तीसरा शुक्रवार स्थान- प्रथा हॉस्पिटल, 107, 279, ब्रह्म नगर, हर्ष नगर कानपूर समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे। सभी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जेपी हॉस्पिटल के मिशन के तहत ये ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं। जेपी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ आस- पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उपचार के सर्वश्रेष्ठ विकल्प उपलब्ध कराएंगे। डॉ0 के आर वासुदेवन डायरेक्टर डिपार्टमेन्ट ऑफ लिवर ट्रांसप्लान्ट जेपी हॉस्पिटल ने कहा कि जब लिवर ठीक तरह से काम करता है तो खून साफ होता है यह भोजन को पचाने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है यह भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को ऐसे उत्पादों में बदलता है जो शरीर की सही कार्यप्रणाली के लिए ज़रूरी हैं ऐसे में यह शरीर के मेटाबोलिज्म और इम्यून सिस्टम को ठीक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आज के दौर में जीवनशैली में आए बदलावों पश्चिमी आहार के बढ़ने चलन, गतिहीन जीवनशैली और एल्कॉहल के सेवन की वजह से भारत में लिवर रोगों के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। लिवर रोगों पर नियन्त्रण की बात करें तों जीवनशैली में कुछ बदलाव लाना बहुत ज़रूरी होता है जैसे वज़न कम करना, कॉलेस्ट्राल कम करना।
Jansaamna