Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1095)

JAN SAAMNA DESK

प्रधानमंत्री ने किया कानपुर मेट्रो की यात्री सेवा का शुभारंभ

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माननीय केंद्रीय शहरी एंव आवासन मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कानपुर मेट्रो की यात्री सेवाओं का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री आज सर्वप्रथम आईआईटी कानपुर में दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के बाद आई आई टी कानपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे। उत्तर प्रदेश मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने माननीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया एवं परियोजना की विशेषताओं से अवगत कराया। मेट्रो स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी का भी प्रधानमंत्री ने जायज़ा लिया। इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने आईआईटी कानपुर से गीता नगर मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो से यात्रा की।
गीता नगर से प्रधानमंत्री निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पहुंचे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर एवं हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो के प्राथमिक सेक्शन पर यात्री सेवाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कानपुर मेट्रो ट्रेन का मॉडल प्रधानमंत्री को भेंट किया।

Read More »

सतर्कता जरूरी है

कोरोना वायरस का कहर तो सभी ने देखा है और लापरवाही का नतीजा भी देखा गया, लेकिन कोरोना के बदले हुए रूप ‘ओमिक्रोन’ का खतरा भी दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। देखते ही देखते ओमिक्रोन के संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुर्खियों की मानें तो ओमिक्रोन का संक्रमण 16 राज्यों तक पहुंच गया है और यह वायरस जिस तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। नेताओं की रैलियों व अन्य कार्यक्रमों पर इकट्ठी की जा रही भीड़ को देखते हुए इसकी आशंका बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में भारत को अन्य देशों की अपेक्षा कहीं अधिक सतर्क रहना होगा। चूंकि उप्र सहित 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक दलों द्वारा अपनी अपनी रैलियों में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास रहेगा, लेकिन इस दौरान संक्रमण से बचाव हेतु समुचित उपाय एवं गाइडलाइन का पालन करने पर ध्यान कतई नहीं देखने को मिल रहा है, ऐसे में वायरस से संक्रमण बढ़ने का खतरा हर पल बना हुआ है।
कोरोना वायरस के बदले स्वरूप से बचाव हेतु केंद्र सरकार व सभी राज्य सरकारों को नए सिरे से सावधानी बरतने की जरूरत इसलिए भी है, क्योंकि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका कारण राजनैतिक दलों की रैलियों को ज्यादा ठहराया जा सकता है। वहीं रात्रिकालीन कर्फ्य पर जोर दिया जा रहा है जो कि नाकाफी कहा जा सकता है अगर संक्रमण से बचाव के ठोस कदम उठाने की बात कही जाये तो नेताओं की रैलियों में जुट रही भीड़ को रोकने की जरूरत है या यूं कहें कि नेताओं की रैलियों पर ही रोक लगा दी जाये। लेकिन दुर्भाग्य है कि छोटे-छोटे कार्यक्रमों के लिये नियम कायदे पालन करने पर जोर है और जहां अथाह भीड़ उमढ़ रही है वहां के लिये कोई भी ठोस नीति नहीं अपनाई जा रही है।

Read More »

अच्छी पहल

आज के युग में प्रत्येक देश, समाज एवं वर्ग विकसित होना चाहता है। जब पुरुष वर्ग की चाह है कि वह क्षेत्र में नये नये आयाम प्राप्त करे तो विकास की इस दौड़ में महिलाएं पीछे क्यों रहें? यह प्रश्न अर्थहीन कतई नहीं है। इसी नजरिये से देखा जाये तो लड़कियों के विवाह की उम्र का प्रश्न भी केवल संतुलित सामाजिक व्यवस्था तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह उनके स्वास्थ्य, सोंच, सुरक्षा, विकास से भी जुड़ा है। अतएव नारी वर्ग को अपने जीवन स्तर को ऊंचाई तक ही नहीं ले जाना है बल्कि उन्हें एक ऐसा उदाहरण पेश करना है जिसकी उपयोगिता सदैव बनी रहे। बदलते दौर में नारी वर्ग ने सुंदर कपड़े पहनना, सुन्दर व आकर्षक दिखना, सुंदर घर सजाना तक ही सीमित नहीं रखा है बल्कि ज्ञान-विज्ञान की उच्चकोटि की बातें करना भलीभांति सीख लिया है। लेकिन अब नारी वर्ग को अपने पैरों पर खड़े होकर स्वयं को निर्मित करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी योगदान देना है। और इस उद्देश्य में एक बड़ी बाधा मानी जाती है कच्ची उम्र में विवाह के बंधन में बंध जाना। लेकिन अब इस बाधा से मुक्ति मिलने का एक नया अध्याय शुरू करते हुए एक अच्छी पहल की गई है और वहल है वैवाहिक बन्धन में बंधने हेतु 21 वर्ष की न्यूनतम उम्र का नियत किया जाना।
हालांकि नया कानून के बन जाने पर भी नारी वर्ग परम्पराओं एवं बंधनों से मुक्त हो जायेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती है। क्योंकि आज भी देश एवं दुनिया में नारी वर्ग के सम्मान एवं अधिकार के लिये बने कानूनों की धज्जियां उड़ते हुए बखूबी देखी जाती हैं। वहीं समाज का एक बड़ा तबका आज भी नारी वर्ग को दोयम दर्जा का ही मानता है। उनकी सोंच है कि लड़कों की अपेक्षा लड़कियां जल्दी परिपक्व हो जाती हैं, इसलिए दुल्हन को दूल्हे से कम उम्र की होना चाहिए। यह भी कहा जाता है कि पति के उम्र में बड़े होने पर पत्नी को उसकी बात मानने पर उसके सम्मान को ठेस नहीं पहुंचती है।

Read More »

प्रदर्शनी में न्यू एक्सेल कंप्यूटर कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

ऊंचाहार, रायबरेलीः संवाददाता। ऊंचाहार में स्थित न्यू एक्सेल कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर साक्षरता पखवाडा के अंतर्गत विशाल कंप्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्षा रंजना चौधरी द्वारा किया गया। इस दौरान कंप्यूटर के विभिन्न मॉडल्स संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों ने प्रस्तुत किए।जिसमें आईटी का प्रोजेक्ट के रूप में आर्डनो बोर्ड, फ्री एनर्जी विद आउट एनी डिवाइस, एटीएम मशीन, कंप्यूटर टोपोलॉजी कंप्यूटर एसेसरीज, लैपटॉप आदि समेत विभिन्न कंप्यूटर से संबंधित प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं की कलाओं को देखकर मुख्य अतिथि द्वारा हौसला अफजाई किया गया और बेहतर करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शनी लगाए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Read More »

बेलगाम हो रहे हैं मुख्य मार्गों के ढाबा संचालक

ढाबा संचालक कोतवाली पुलिस की धमकी देकर ग्राहकों से करते हैं मनमानी और अभद्रता
पवन कुमार गुप्ता: ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कुछ ढाबों पर अवैध तरीके के कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है जैसे बीकरगढ़ चौराहे के समीप जनता ढाबा,अप्पू ढाबा ऐसे ना जाने कितने ढाबे हैं। जहां पर अवैध तरीके के कार्यों को संपादित किया जाता है और तो और पुलिस प्रशासन शांतिपूर्वक बैठकर उनकी क्रिया कलापों को अपनी निगाहों से देखता भी है। इसके बावजूद उन्हें वहां से चाय नाश्ता पानी इत्यादि की व्यवस्था ढाबा संचालक द्वारा कराई जाती है।

Read More »

मेट्रो ट्रायल रन के शुभारम्भ पर सपाइयों ने काले गुब्बारे दिखाकर जताया विरोध

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। आज कानपुर नगर में मेट्रो के ट्रायल शुभारम्भ के लिए आए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध पालीटेक्निक मेट्रो यार्ड पर काले गुब्बारे दिखाकर किया गया।
इस मौके समाजवादी युवजन सभा कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष, पार्षद अर्पित यादव, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी राकेश दीक्षित, रोहित शुक्ला, बिल्लू बाल्मीकि, लकी यादव, बंटी पासवान, नेता नरेश कटियार, अनूप हजारिया, रिशु यादव व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे फ्लीट के अंदर घुसकर दिखाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के जवानों के द्वारा लाठीचार्ज किया गया व सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

Read More »

मुख्यमन्त्री ने किया मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन का शुभारंभ

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रावतपुर स्थित मेट्रो ट्रेन डिपो परिसर में बटन दबाकर प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर व मेट्रो ट्रेन का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मन्त्री सतीश महाना, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा नीलिमा कटियार, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक उपेन्द्र पासवान, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, भगवती प्रसाद सागर, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा मानवेंद्र सिंह, सचिव आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार डी0एस0 मिश्रा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार, प्रबंध निदेशक उ0प्र0 रेल मेट्रो कारपोरेशन कुमार केशव उपस्थित रहे।

Read More »

साहब! कोतवाली गेट से चंद कदम की दूरी पर व्यवसाय कर रहे बच्चे

पवन कुमार गुप्ता: ऊंचाहार, रायबरेली। समय समय पर बाल मजदूरी रोकने के नाम पर न अनेक टीमें सामने आती हैं और बाल मजदूरी रोकने सहित भीख मांग रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की दावा भी करती हैं। लेकिन शहर में आज भी बच्चों को मजदूरी करते हुए देखा जा सकता है। कोई बच्चा कूड़े-कचरे के ढेर में रिसाइकिल होने वाला सामान तलाश कर कबाड़ी की दुकान पर खोजा हुआ सामान बेंचने जाता है, तो कोई बच्चा होटल व ढाबों में काम करता नजर आता है तो कोई स्थानीय बाजारों में सब्जी, फल, चाय इत्यादि की दुकान लगा कर बैठा दिखता है।

Read More »

राजस्व विभाग के कार्याे की समीक्षा के दौरान दिये निर्देश

कानपुर। राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार (राजस्व विभाग, उ0प्र0) ने सदर तहसील का औचक निरीक्षण तथा सर्किट हाउस में राजस्व विभाग के कार्याे की समीक्षा बैठक की।
इस मौके पर उन्होंने राजस्व विभाग के कार्याे की समीक्षा करते हुये राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्ववादों के लम्बित प्रकरणों में सुनवाई नियमित रुप से तेजी के साथ करके अधिक से अधिक राजस्ववादों का निस्तारण प्रतिमाह करें। उन्होंने बैठक में ग्राम समाज की जमीनों व चकरोडो पर अवैध कब्जे आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देश दिये कि ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण नहीं होने पाये।
उन्होंने खसरा, खतौनी जारी किये जाने के कार्याे तथा राजस्व संबंधित शिकायतों के संबंध में समीक्षा करते हुये जनहित से जुडे मामलों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत दो हजार रुपये तथा ग्रामों के आपसी मामलों का निस्तारण करने हेतु घरौनी दिये जाने का कार्य किया जा रहा है।

Read More »

वाल्मीकि समाज के बच्चों को शिक्षित करने का लिया संकल्प

कानपुर। माल रोड स्थित पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि के निवास पर सामाजिक समरसता विभाग द्वारा महर्षि वाल्मीकि प्राक्ट्य दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रवक्ता डॉ0 रतन लाल, विशिष्ट अथिति भाजपा मनोनीत पार्षद सुनील वाल्मीकि, ट्रेड यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि रहे। मुख्य अथिति व विशिष्ट अतिथि द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में मुख्य अथितियों का भी जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि के विचारों पर गम्भीरता से डॉक्टर साहब ने जानकारी दी और बताया कि महर्षि वाल्मीकि कोई साधारण महापुरुष नहीं थे। इन्होंने ही रामायण रचना की थी।
पार्षद ने बताया कि वाल्मीकि समाज बहुत ही भोलाभाला होता है। ऐसे में समाज के हम लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने पर ध्यान देना चाहिए तभी इस समाज को आगे बढाया जा सकता है। जैसे महर्षि वाल्मीकि जी ने कलम के द्वारा सस्कृति में रामायण की रचना की थी वैसे ही इस समाज में भी कलम को पकड़ना होगा। तभी समाज आगे बढ़ पायेगा। ट्रेड यूनियन अध्यक्ष ने जानकारी दी कि वाल्मीकि समाज के पढे लिखे लोगों को समाज को आगे बढाने के लिए आना चाहिए तभी समाज तरक्की कर पायेगा।

Read More »