चकिया चन्दौली। अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा आज क्षेत्र के कई गांवों में जाकर किसानों के बीच किसान सम्मान दिवस मनाया गया। इस दौरान किसान सभा के जिला मंत्री लालचन्द सिंह एड० ने किसानों तथा कामगारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से सभी लोग बेहाल है, देश के विभिन्न हिस्सों में रोजी रोटी के चक्कर में खाने कमाने गये किसानों के परिजन किसी तरह अब गांवों को लौट रहे हैं। इस महामारी में सभी लोगों को अगर आवश्यक है तो वह दो जून की रोटी जिसके लिए किसान लगातार मेहनत कर रहे हैं और देश के अन्न भण्डारों को अपने मेहनत के बल पर भर रहे हैं। ऐसे में किसान पूज्यनीय है मैं उन किसानों को बार बार प्रणाम करता हूं जो विषम परिस्थितियों में फसलों को पैदा करता है और अमीर गरीब सबकी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। बताया गया कि किसान सभा क्षेत्र के पचवनियां, केराडीह, लालपुर, चकिया नगर सहित विभिन्न गांवों में जाकर शनिवार को किसान सम्मान सभा का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेसिंग के नियमों के पालन के तहत सभाएं की गयी तथा कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए साबुन की पीस वितरण की गयी। लालपुर में हुई सभा के दौरान मुख्तार खान, काशी नाथ,श् याम जी, शिव,उदल, पप्पू,परमन्ती सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
JAN SAAMNA DESK
औद्योगिक एसोसिएशन एवं परिवर्तन सेवा समिति ने श्रमिकों को पेयजल व स्वल्पाहर की व्यवस्था की
चन्दौली। कोविड-19 जैसी महामारी से आम जनमानस संकट से गुजर रहा है और श्रमिकों की स्थिति अत्यंत ही विकृत हैं। इसी के मद्देनजर रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन व परिवर्तन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन के अध्यक्ष व समिति के संरक्षक देव भट्टाचार्या जी की देखरेख में अपने गंतव्य के लिए जा रहे श्रमिकों हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर पेयजल व स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई हैं।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि आमजन की सेवा के लिए हमलोग निरंतर लगे हुए हैं। हमारी यह व्यवस्था कल यानी शुक्रवार से प्रारंभ हो चुकी हैं और यह तब तक रहेगी जब तक श्रमिकों का आवागमन चलता रहेगा व आज लगभग 1200 श्रमिकों को बोतल का पानी और बिस्किट व पाव दिया गया ।
वही समिति के अध्यक्ष चन्द्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि हम यथावत जनहित के लिए प्रयत्नशील रहते हैं और आगे भी रहेंगे।
इस मौके पर सतीश गुप्ता, प्रभाकर सिंह, अरुण यादव, राजकुमार जायसवाल, शशिकांत पुष्कर , उदय गुप्ता लक्की, आनंद घोष, संतोष गोयल, अरुण रामनगर, जटाशंकर, सजेंद्र, आदि लोग उपस्थित थे।
कोरोनावायरस के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही सोशल वैक्सीन हैः डॉ शरद बाजपेई
⇒कोविड-19 मुक्त के लिए तंबाकू खाना ही नहीं थूकना भी मनाः योग गुरु ज्योति बाबा
⇒कोरोना योद्धा पत्रकार सम्मान कार्यक्रम संपन्न
कानपुर। कोरोनावायरस को देश से निकाल खदेड़ने के लिए हम सब को सामूहिक रूप से सोशल डिस्टेंसिंग ही सोशल वैक्सीन के मंत्र को स्वयं के साथ जन-जन तक पहुंचाना होगा उपरोक्त बात सोसायटी योग ज्योति इंडिया स्वच्छ क्रांति अभियान संस्था स्माइल आॅफ टुमारो संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह न करते हुए कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं को डॉक्टर मनीष विश्नोई डेंटल नर्सिंग होम नवाबगंज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनीषी कोरोना योद्धा पत्रकार सम्मान समारोह के अवसर पर देश के प्रमुख नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर शरद बाजपेई ने अपने अतिथीय संबोधन में कही। वहीं जन सामना के सम्पादक श्याम सिंह पंवार ने कहा कि सभी कोरोना योद्धाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी है उतनी ही अपने अपने परिवारों के प्रति भी है। उन्होंने कई डाक्टरों, सुरक्षा कर्मियों व मीडियाकर्मियों में कोरोना संक्रमित होने की खबरों के प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा कि धूम्रपान नशा के सेवन करने वालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो जाने के चलते कोरोना के चपेट में आने की संभावना 80प्रतिशत तक बढ़ जाती है इसीलिए लॉक डाउन पीरियड में अपनी इस कुरीति को छोड़कर आप अपने बच्चों पत्नी माता-पिता व दोस्तों को निरोगी बना सकते हैं। कानपुर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जायसवाल व सचिव शिव कुमार गुप्ता ने पत्रकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना जंग के असली योद्धा पत्रकार बंधुओं को सम्मानित कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और जंग से लड़ने के अस्त्र सैनिटाइजर , मास्क देकर कोरोना योद्धाओं से और प्रेरित हो रहे हैं।
विधायक विक्रम सिंह ने प्रवासी मजदूरों को भोजन-पानी दूध वितरण कराया
कानपुर। कोरोना संकट के कारण प्रभावित हुए व अपने अपने घरों को जा रहे प्रवासी मजदूरों के बीच आज सुबह फतेहपुर सदर विधायक विक्रम सिंह की अगुवाई में लंच पैकेट बच्चों के लिए दूध और बिस्किट, पानी के पाउच का वितरण नौबस्ता फ्लाई ओवर हाइवे पर किया गया। इस नेक कार्य में भरपूर सहयोग यशोदा नगर कानपुर विक्रम सिंह फैंस क्लब द्वारा किया गया।
इस मौके पर मनोज शुक्ला, राहुल दिवेदी, मोहन तिवारी, रजत सक्सेना, अनूप बाजरे, अशोक मिश्र रमाकांत सिंह आदि लोग उपस्थिति थे।
होमगार्डो का दर्द दिखाने वाले सम्पादक पर एफ आई आर
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। कानपुर नगर से प्रकाशित एक साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक / वरिष्ठ मीडियाकर्मी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर विभागीय सच्चाई को दबाने का कृत्सित प्रयास पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया है।हमारे कोविड-19 वारियर पुलिसकर्मी
हमारे रक्षा कर्मी पुलिस वक्त बेवक्त अपनी बहादुरी का परचम लहराते हैं। 24 घंटे व सातों दिन कठोर मौसम में अपनी ड्यूटी पर डटे रहते हैं। उनकी सहज उपस्थिति का एहसास तब होता है। जब कोई विपदा आम जनता पर दस्तक देती है। आजकल गले पड़ी है कोविड-19 जैसी सर्वव्यापी महामारी जिसका एकमात्र इलाज है मनुष्य का घर की चारदीवारी में कैद रहना। पुलिस वालों को इस समय सबसे ज्यादा डर है खतरे की चपेट में आने का, क्योंकि दिन प्रतिदिन नित नए कई अनजान व्यक्तियों के संपर्क में वे आते हैं, रेड जोन के कई पुलिसकर्मी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। पुलिसकर्मी केवल रक्षक ही नहीं, बल्कि कोविड वारियर्स बन चुके हैं। एक तरफ तो लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालों के लिए लठ बरसाते भीम व दूसरी और देवदूत बनकर जनता की सेवा करते हैं। जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक व डिब्रूगढ़ से पोरबंदर तक, ऐसी कई अनूठी दास्तान देश के राज्यों से बयां हो रही हैं। हमारे जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मी ना केवल आतंकियों को ढेर करने में व्यस्त हैं बल्कि लाॅक डाउन के कारण, एसएचओ जानीपुर राजेश कुमार एबरोल ने एक बच्चे को केक फूल वा गिफ्ट देकर जन्मदिन मनाया। इसी तरह कई और परियों के जन्मदिन हुए जैसे कानपुर में यूपी पुलिस ने एक बच्ची का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। लाॅक डाउन के चलते मथुरा निवासी संगीता अपनी बेटी अनिका का पहला जन्मदिन न मनाने का अफसोस 18 अप्रैल को ट्वीट किया था इस पर 29 अप्रैल को यूपी पुलिस ने अपनी कई गाड़ियां व बाइक्स खूब रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाकर व सायरन बजाते हुए लाव लश्कर के साथ मथुरा की गली में पहुंच बच्ची को बधाई दी। पुलिस का काफिला देख, मोहल्ले के लोगों में हड़कंप सा मच गया। इसी तरह नागपुर में महाराष्ट्र पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों का जन्मदिन मनाया जब उस परिवार की बच्ची ने केक लाने की पुलिस से परमिशन मांगी परंतु महाराष्ट्र में कोविड का भयानक रूप के चलते हर तरफ डर का माहौल है, इसलिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय व सतर्क है। पंजाब के अमृतसर में इसी तरह एक और नन्ही परी का जन्मदिन वहां की एसपी जसवंत कौर बरार ने मनाया अपने हाथ से बच्ची को केक खिलाकर दुआएं दी। पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा के पंचकूला निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति का जन्मदिन मनाकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया।
पेयजल की समस्या का निस्तारण हेतु ट्यूबवेल की बोरिंग शुरू
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का निस्तारण कराने हेतु प्रयासरत पार्षद अर्पित यादव के द्वारा पेयजल आज एक ट्यूबबेल के बोर हेतु नियत की गई भूमिपूजन किया गया।
बताते चलें कि पार्षद अर्पित यादव के द्वारा पेय जल की समस्या को सदन में जोर शोर से उठाया गया था कि हमारे क्षेत्र में ट्यूबवेल का बोर होना अतिआवश्यक है क्योंकि क्षेत्र के ज्यादातर लोगों को साफ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को निस्तारण नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया और स्वीकृति दी। अर्पित यादव ने बताया कि लगभग 18 वर्ष बाद इस क्षेत्र में ट्यूबवेल का बोर होगा और क्षेत्र के विश्व बैंक व बर्रा-8 के लगभग 50 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
लाॅकडाउन की तपस्या भंग
कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनियां को दहशत में जीने पर मजबूर कर दिया है। हजारों लोग मौत के मुंह में समा गये। लाखों की संख्या में लोग जिन्दगी और मौत से लुका छिपी के दौर से गुजर रहे हैं। कई देश लाॅकडाउन के दौर से गुजर रहे हैं, भारत भी उनमें से एक है। लाॅक डाउन की घोषणा होते ही देश वासियों ने अपने अपने स्तर से लाॅक डाउन का पालन करने में सहयोग किया है। लेकिन राजस्व के लालच ने सब्र का बांध तोड़ने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। कोरोना के संक्रमण काल में शराब बन्दी का आदेश हटाने को कदापि उचित नहीं ठहरा सकते। यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया गया क्यों कि शराब की दुकानें खुलते ही उनके आगे जमा हुई भारी भीड़ ने शारीरिक दूरी बनाए रखने की ऐसी उपेक्षा की कि लाॅकडाउन की तपस्या भंग हो गई। यह कहना कदापि अनुचित नहीं कि सरकार का यह फैसला बिना सोंच-विचारे लिया गया। केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों व उनके स्थानीय प्रशासन को इसका पूरी तरह से ध्यान रहना चाहिए था कि शराब बिक्री की अनुमति मिलने पर उनकी दुकानों पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो सकता है। और ज्यादातर स्थानों पर ऐसा ही देखा गया। शराब के शौकीन कहें या लती लोगों ने जल्दवाजी दिखाते हुए शराब खरीदने की ललक में संयम और अनुशासन को ठेंगा दिखाते हुए लाॅक डाउन की व्यवस्था को पानी में बहा दिया।
हालांकि ऐसे में सवाल उठता है कि जब बीते 40 दिन से शराब के बगैर काम चल रहा था तो फिर कुछ दिन और रुक जाते या धैर्य रखते हुए संयम का परिचय देते शराब प्रेमी?
यह सवाल उठना भी लाजिमी है कि जब अनेक वस्तुओं की बिक्री अथवा उत्पादन पर रोक जारी है तो फिर शराब की बिक्री को लेकर उदारता दिखाने की इतनी जल्दवाजी अथवा जरूरत क्या थी सरकार को?
हालांकि शराब की दुकानों पर दिखे नजारों के चलते तमाम जगहों पर शराब की दुकाने बन्द करनी पड़ी अथवा बिक्री पर रोक लगानी पड़ी। शराब की दुकानों पर सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा, शायद इसके अलावा और कोई उपाय भी नहीं था, क्योंकि लोग सर्तकता का जरा भी ध्यान देना नहीं चाहते थे। कोरोना से बचाव के लिये आवश्यक बताई गई शारीरिक दूरी को लेकर बरती जाने वाली सजगता को ताक पर रख चुके थे।
कोरोना महामारी के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए निकाला फ्लेग मार्च
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शनिवार को एसएसपी के आदेश पर जिले की सभी तहसीलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से घरो में रहने की अपील की।
शनिवार को कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने पुलिस के जवानों को ब्राउजर हेलमेट, गलब्स, मास्क देकर फ्लैग मार्च निकाला। जो कि सेंट्रल टॉकीज से प्रारम्भ होकर शास्त्री मार्केट, घंटाघर, इमामबाड़ा चैराहा, नालबंद चैकी होते हुए सभी हॉट-स्पॉट इलाकों से होक गुजरा। एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त करते हुए जनता जनार्दन से अपील करते हुए अपने-अपने घरों में रहकर लाॅकडाउन का पालन करने की बात कही। साथ ही अनावश्यक बाहर निकलने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की जाएगी। इस दौरान थाना उत्तर नीरज मिश्रा, थाना दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक के अलावा पुलिस फोर्स मौजूद रहा। वहीं शिकोहाबाद नगर में पुलिस द्वारा सड़कों पर फ्लेग मार्च किया गया। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इंदुप्रभा सिंह के साथ मक्खनपुर, खेरगढ़ थानों सहित पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले हॉट-स्पॉट एरिया से फ्लैग मार्च का शुभारंभ किया। इस दौरान सीओ इंदुप्रभा सिंह लोगों से लाउडस्पीकर के द्वारा घरों में ही रहने तथा लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करने की बात कहती हुई चल रही थी। तो वही मौहल्ला रूकनपूर मे एसपीआरए ने सभी को माईक द्वारा रमजान मुबारक की बधाई दी। और सभी को घर मे रहकर नमाज पढ़ने की भी अपील की और बेवजह बाईक पर घूम रहे लोगो को घरो मे रहने की हिदायत दी।
डीएम से प्राइवेट चिकित्सकों को क्लीनिक पर बैठने की मांग
टूंडला। नगर में एक भी प्राईवेट चिकित्सक के प्रेक्टिस न करने को लेकर बीमार व्यक्ति व उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से जनपद के प्राईवेट चिकित्सकों के क्लीनिक पर बैठने के आदेश पारित करने की मांग की है।
भाजपा के पूर्व प्रांतीय परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंह चक और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशू चक ने कहा कि जब से लॉकडाउन शुरु हुआ है, तब से प्राईवेट चिकित्सक गायब हो गए हैं। सिर्फ सरकारी चिकित्सक ही कार्य कर रहे हैं, वह भी कोविड-19 के कार्य में लगे हैं। ऐसे में बीमार व्यक्तियों के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है। उपचार के अभाव में बीमार व्यक्तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक सोशल डिस्टेंस से मरीजों को उपचार दें। बल्देव रोड में एक पांच वर्षीय बच्चा छत से गिर गया, जिसे सीएचसी टूंडला लेकर गए वहां से उसे फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां भी उसे उपचार नहीं मिल सका। जबकि प्राईवेट चिकित्सक के बैठने पर उसे यहीं उपचार मिल जाता।
Jansaamna