Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1159)

JAN SAAMNA DESK

फिरोजाबाद नर्सिंग स्कूल को बनाया जायेगा क्वारंटाइन सेंटर

सीएमओ ने टीम के साथ किया निरीक्षण, व्यवस्थाऐं दुरूस्त करने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। गांव रसीदपुर कनेटा स्थित फिरोजाबाद नर्सिंग स्कूल को क्वारंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीम के साथ फिरोजाबाद नर्सिग स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया। जहाॅ व्यवस्थाऐं सुनिश्चि करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। सीएमओ डा. शिव कुमार दीक्षित ने बताया है कि परिस्थितियों को देखते हुए जनपद में क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था लगातार बढ़ाई जा रही है। हर एक सेंटर में लेटने के अलावा शौचालय भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा के इंतजाम होंगे ताकि कोई अव्यवस्था न फैला सके।

Read More »

बैक कर्मियों ने लोगों से कराया सोशल डिस्टेसिंग का पालन

मेडीकल स्टोर पर नहीं रखा जा रहा सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल, कोरोना संक्रमण से बेपरवाह दिखे लोग
फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सख्त दिख रहा है। लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की जा रही। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। मंगलवार को मेडीकल स्टोर एवं बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। कही-कही लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते नजर आये तो कहीं नही होते दिखा। आशा मेडीकल स्टोर एवं मनोज मेडीकल स्टोर पर लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते नजर नहीं आये। वहीं टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में भारतीय स्टेंट बैंक की शाखा पर लोगों को सोशल डिस्टेसिंग में खडा किया गया। साथ ही बैंक को सेनीटाइजेशन भी किया गया। शहर में स्थित विजय बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल, आईडीबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, यूकों बैंक पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए लाइन में लोग नजर आये।

Read More »

आसान नहीं होगी कामगारों की वापसी

कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जहां कई देशों में अपना असर दिखा रहा है और हजारों लोगों की जान जाने का कारक बन चुका है तो वहीं भारत भी अछूता नहीं दिख रहा है और इसका कहर यहां भी देखने को मिल रहा है। सरकारें भी अपने अपने स्तर से जनहानि रोकने के लिये हर सम्भव प्रयास करतीं दिख रहीं है लेकिन कोरोना से देश का उद्योग जगत भी प्रभावित हो चुका है और कारखानों में काम करने वाले कामगारों के पलायन की तस्वीरें इसका खासा उदाहरण हैं। सरकारों द्वारा लोकलुभावन की गई घोषणों के वावजूद महानगरों से कामगारों का पलायन नहीं रूका और देखने को मिल रहा है कि लाखों की तादात में मजदूर वर्ग अथवा कामगार अपने अपने घर को चले गये। मजदूरों, कामगारों की वापसी के दौरान आवागमन के समुचित संशाधन ना मिलने के बावजूद कामागार अपनी हिम्मत नहीं हारे और अपने घरों की सैकड़ों मीलों की दूरी को तय करने में पैदल ही जाते दिखे और इसका कारण कोरोना से बचाव हेतु किया गया लाॅकडाउन कहा जा सकता है।

Read More »

कोरोना वायरस का होगा निःशुल्क परीक्षण

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। मंडलायुक्त सुधीर एम0 बोबड़े ने कोरोना वायरस परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह प्रयोगशाला जनपद की पहली कोरोना परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित हुई है इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा मेडिकल काॅलेज बहुत तत्परता से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह लैब 24 घण्टे संचालित होगी जो 5 घण्टे में 46 टेस्ट करेगी, जो 24 घंटे में 92 रिपोर्ट देगी। शासन की प्राथमिकता यह होगी कि सबसे पहले ज्यादा से ज्यादा सैंपल हाॅट स्पाॅट एरिया के लिए जाए ताकि इन क्षेत्रो में और बेहतरी से कार्य किया जा सके। यह टेस्टिंग निःशुल्क कराई जाएगी जिसका कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा। टेस्टिंग में जो भी सामग्री लगती है उसको पहले से ही मंगा कर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में एक और टेस्टिंग मशीन जनपद में स्थापित की जायेगी। उन्होंने कहा कि पूरा मेडिकल प्रशासन जिस मुस्तैदी से 24 घंटे अपनी सेवा दे रहा है वह बहुत ही सराहनीय है।

Read More »

KANPUR: राशन कार्डों में फर्जीवाड़ा कर हजम किया जा रहा है राशन

कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। राशनिंग प्रणाली में अनियमितता व भ्रष्टाचार के मामले समय समय पर आते रहे हैं। शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से जाँच की और कार्यवाही भी की। राशन में घोटाला ना किया जा सके इस लिये डिजिटाइजेशन किया गया लेकिन राशनिंग प्रणाली में भ्रष्टाचार खत्म नहीं किया जा सका। नतीजन कोटेदार अपनी कोई ना कोई जुगाड़ निकाल कर राशन को हजम करने में सफल होते दिख रहे हैं। हालांकि सभी कोटेदार ऐसा नहीं कर रहे हैं बल्कि शातिर दिमागी कुछ ऐसे कोटेदारों ने राशन को हजम करने का एक ऐसा रास्ता अपनाया है जिसका खुलासा तब होता है जब कोई व्यक्ति अपना राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करता है।

Read More »

कोरोना से नहीं, भूखों मरने की चिन्ता सता रही है बाबू !

⇒कोरोनाकालः कर्मभूमि को त्यागकर जन्मभूमि पहुंचने में समझ रहे भलाई
⇒26 मजदूरों का जत्था पैदल ही निकल पड़ा सिरसागंज से दरभंगा के लिये
⇒गुजैनी बाईपास पर बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बितायी रात
अर्पण कश्यपः कानपुर नगर। कोरोना के कहर से बचने के लिये जहां लोग अपने अपने घरों में रहने में अपनी भलाई समझ रहे हैं तो वहीं ऐसे समय यानि कि लाॅकडाउन के दौरान 26 मजदूरों का जत्था सिरसागंज से पैदल ही दरभंगा बिहार के लिये निकला पाया गया। इस जत्थे ने आज की रात गुजैनी बाईपास पर गोविन्दनगर थानान्र्तगत व्यतीत की। मजदूरों ने बताया कि वो 3 अप्रैल की सुबह सिरसागंज से पैदल निकले थे और 7/8 अप्रैल की रात्रि को यहां आ पाये हैं। इन बेबस मजदूरों ने बताया कि राहगीरों की मदद से उन्हें कहीं पर कुछ खाने को खाना तो कहीं पर सोने की जगह दी गयी।

Read More »

कांशीराम अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स का काटा चालान

कानपुर नगरः अर्पण कश्यप। कोरोना के संक्रमण से बचाव को देखते हुए पूरे शहर को लाॅक डाउन किया गया है और आवश्यक श्रेणी में आने वाली सेवाओं के कर्मचारियों को आवागमन की छूट है। लेकिन दौरान कुछ ऐसे शर्मसार करने वाले नजारे सामने आ रहे हैं जो पुलिस विभाग की छवि खराब करने के लिये काफी हैं। कांशीराम अस्पताल में स्टाप नर्स के पद पर कार्यरत ममता रानी ने बताया कि नजीराबाद थाना क्षेत्र के कोकाकोला चौराहे पर चेकिंग के दौरान मैने अपना परिचय पत्र दिखाया तो थानेदार मनोज रघुवंशी ने घुड़की दिखाते हुए कहा कि ऐसा कार्ड तो कोई भी बनवा सकता है।

Read More »

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में सैनेटाइजर का कराया छिड़काव

फिरोजाबाद। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तीन किलोमीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों के जांच एवं मॉपिंग के कराई। सर्विलांस के समय किसी को भी घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही।
तब्लीगी जमात से जुड़े व्यक्तियों के सम्पर्क में रहने वालों की स्वास्थ्य विभाग लगातार खोज कर रहा है। सीएमओ के निर्देश पर प्रतिबंधित चैकी गेट, आगाशाही मस्जिद, दुर्गेशनगर एवं नैनी ग्लास क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए बाकी बचे लगभग ढाई से तीन हजार घरों पर बाहरी लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। टीमें परिवार में रहने वाले की संख्या, नाम एवं आधार कार्ड भी देख रही हैं। सर्विसलांस के साथ इलाकों में सफाई, दवा छिड़काव भी कार्य किया जा रहा है। वहीं नगर निगम टीम ने बस स्टैंड के आस-पास प्रतिमाओं पर सैनेटाइजर से छिड़काव किया गया। इस दौरान जोनल सैनटरी आफीसर दलवीर सिंह, अरविंद भारती मौजूद रहे।

Read More »

प्रेम प्रंसग के चलते परिजनों ने किशोरी की हत्या कर दी!

टूंडला। बेटी को प्रेमी के साथ देख परिजन अपना आपा खो बैठे। परिजनों ने झूठी शान के लिए अपनी ही बेटी की जान ले ली। इतना ही नहीं बेटी की हत्या के बाद शव को खेत पर ले जाकर जला दिया। घटना के करीब 12 घंटे बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने परिजनों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना सोमवार रात्रि 10 बजे करीब की है। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी ओमप्रकाश उर्फ गुड्डा भैंसा बुग्गी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने दो बड़ी पुत्रियों की शादी कर दी है तथा एक पुत्र हाईस्कूल में हैं तथा सबसे छोटी पुत्री प्रभा 13 राजकीय बालिका इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा थी। पुलिस के उसका पडोस में रहने वाले एक छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक उसके परिजनों को लग गई थी तथा उसके घर से निकलने व छात्र से मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। गत सोमवार रात्रि 10 बजे करीब छात्रा मौका पाकर पड़ोस में रह रहे प्रेमी के घर पहुंच गई। जानकारी होने पर पीछे से परिजन भी छात्र के घर पहुंच गए। पुलिस के मुताविक परिजनों ने छात्रा की पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं रात्रि में ही शव को खेत पर ले जाकर उसके शव को जला दिया।

Read More »

पैसे के लेन-देन में मामा को भांजे ने मारी गोली

फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव नरगापुर में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया, जहाॅ प्राथमिक उपचार के बाद आगरा भेजा गया। सूचना पर एसपी सिटी ने घायल से घटना की जानकारी ली हैं।
थाना मटसैना क्षेत्र के गांव नरगापुर निवासी 50 वर्षीय संतोष पुत्र नरेश को दोपहर के समय अचानक घर पर गोली लगने से घायल हो गया। जिसको आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहंुचे। व्यक्ति के गोली लगने की सूचना पर एसपी सिटी प्रबल प्रतापसिंह पुलिस बल के साथ सरकारी ट्रामा सेन्टर पहंुचे। जहाॅ पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसपी सिटी ने बताया के मामला पैसे को लेकर हुए विवाद का है। भांजे द्वारा गोली मारे जाने की बात कही गयी है। फिलहाल घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Read More »