नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और COVID -19 से निपटने के उपायों पर चर्चा की।
एकजुट होकर चुनौती का सामना करना: प्रधान मंत्री ने कहा कि महामारी का खतरा सभी राज्यों के लिए एक समान है। उन्होंने केंद्र और सभी राज्यों के एक साथ काम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि चुनौती से निपटने के लिए नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है, लेकिन भय से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में वायरस के प्रसार के वैश्विक संदर्भ को देखते हुए, निरंतर सतर्कता सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों में अगले 3-4 सप्ताह महत्वपूर्ण हैं, और रोकथाम के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय है ‘सामाजिक दूरी’ यानी सोशल डिस्टेंसिंग। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से इसी मंत्र को प्रभावकारी ढंग से लागू करने की पक्की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।
अब तक उठाए गए कदम : भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव सुश्री प्रीति सूदन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री ने अब तक के प्रयासों की व्यक्तिगत रूप से कैसे निगरानी और पर्यवेक्षण किया है। उन्होंने राज्यों के साथ सहयोग, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी, प्रसार को ट्रैक करने के लिए सामुदायिक निगरानी का उपयोग, परीक्षण सुविधाओं का साजो-सामान जुटाना, यात्रा प्रतिबंध और विदेशों से भारतीय नागरिकों की वापसी के उपायों की जानकारी दी।
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि भारत वर्तमान में वायरस के प्रसार के चरण 2 में है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में भारत चरण 3 के प्रसारण के जोखिम को कम करने के लिए कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के विवेकपूर्ण उपयोग और आइसोलेशन सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।
मुख्य मंत्रियों ने कहा: मुख्यमंत्रियों ने COVID -19 का मुकाबला करने में केंद्र द्वारा राज्यों को दिए गए समर्थन के लिए प्रधान मंत्री को धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश के प्रभाव की सराहना की।
मुख्यमंत्रियों ने अब तक की गई तैयारियों के बारे में प्रधानमंत्री और अन्य लोगों को जानकारी दी। अपनी प्रस्तुतियों के दौरान, उन्होंने परीक्षण सुविधाओं में वृद्धि, कमजोर वर्गों को अधिक सहायता, राज्यों को 2020-21 के लिए वित्तीय संवितरण में प्रगति और बड़ी संख्या में निजी प्रयोगशालाओं और अस्पतालों के बीच तालमेल बढ़ाने का अनुरोध किया।
सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने समर्थन का आश्वासन दिया और पुष्टि की कि सभी राज्य महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।
JAN SAAMNA DESK
कोरोना संक्रमण की कन्ट्रोल रूम में दी गयी जानकारीः सीएमओ
कानपुर देहात। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेश कटियार ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य है। उन्होंने बताया कि जनपद में दिनांक 18 मार्च 2020 राज्य मुख्यालय से ईमेल के माध्यम से आए यात्रियों की विवरण शून्य है तथा जनपद कन्ट्रोल रूम में दिनांक 18 मार्च 2020 को प्राप्त सूचना के द्वारा सिकन्दरा राजपुर के निवासी देवेन्द्र कुशवाहा पुत्र मुलायम कुशवाहा उम्र 39 वर्ष के द्वारा कोरोना संक्रमण की पूर्ण जानकारी दी गयी तथा वार्ड नम्बर 24 विकास नगर झींझक निवासी अंकित कुमार पुत्र राम कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी जो कि दुबई से आया हुआ यात्री है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि झींझक सीएचसी की रैपिड रेस्पोंस टीम डा0 जेपी सिंह के द्वारा यात्री का परीक्षण किया गया वह पूर्णत स्वस्थ्य है, उसे घर पर आइसोलशन हेतु परामर्श दिया गया है।
Read More »बेटियाँ प्रीति का एक संगीत…
बेटियाँ प्रीति का एक संगीत हैं ,
बेटियाँ कीर्ति का इक नयन दीप हैं ।
बेटियों से सृजित है धरा श्रष्टि ये ,
बेटियां सर्व उदित शब्दातीत हैं ।।
बेटियाँ आन हैं मान सम्मान हैं ,
कुल शिरोमणि हैं ये इससे अंजान हैं ।
मोल करते हो क्यों इनका उत्कोच से ,
ये स्वयं स्वर्ण हीरों की खान हैं ।।
प्रेम ही प्रेम तो इनका व्यवहार है ,
मोल इनका लगाते क्या व्यापार हैं ।
इनकी शक्ति सिया सी अतुलनीय है ,
ये स्वयं माता लक्ष्मी का अवतार हैं ।।
प्रेम के पंथ पर पग मिला कर चलें ,
राष्ट्र की कांति को झिलमिला कर चलें ।
इनको मारें नहीं जग में आने तो दें ,
ये शपथ आज से हम लगा कर चलें ।।
दुकानों व कैंटीन की नीलामी 28 मार्च को
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। तहसील भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात में कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु कैण्टीन व साईकिल स्टैण्ड एवं दो दुकानों की वित्तीय वर्ष 2020-21 की सार्वजनिक नीलामी हेतु बोलीदाताओं को आमंत्रित करते हुए उप जिलाधिकारी भोगनीपुर राजीव राज ने बताया कि दिनांक 28 मार्च 2020 को समय 11 बजे सभागार कक्ष तहसील भोगनीपुर, कानपुर देहात में उपस्थित होकर नीलामी अधिकारी तहसीलदार भोगनीपुर के समक्ष अपनी अपनी जमानत राशि मु0 2000 रू0 जमा कर बोली में भाग ले सकते हैं। नीलामी ग्रहिता द्वारा उक्त संचालन नीलामी शर्तो के अनुसार करना होगा।
Read More »परम्परागत कार्यक्रमों को औपचारिक रूप से मनाने की अपील
कानपुरः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नवरात्रि, राम नवमी के दृष्टिगत आयोजनों के सम्बंध में आयोजकगणों के साथ कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को सांकेतिक रूप से कराये जाने के सम्बंध में बैठक आहूत की। इस मौके जिलाधिकारी डाॅ0 ब्रह्म देव राम तिवारी ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए वर्षो से चली आ रही परम्परा को औपचारिक रूप से मनाएं। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दृष्टिगत सभी को सावधानी बरतनी होगी ताकि हमारा कानपुर इस महामारी से बचा रहे। इसके लिए सभी को सांकेतिक रूप से ही सबकी रजामंदी के साथ निकलने वाले जुलूसों, मन्दिरों में होने वाली भीड़ पर स्वतः नियंत्रण रखना है। इसके लिए सभी सक्रिय होकर देश हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और बड़े रूप में जवारे, जुलूस को सांकेतिक रूम में ही निकालें ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
निर्भया के गुनहगारों को फांसी मिलने पर खुशी जतायी
कानपुरः जन सामना संवाददाता। निर्भया के गुनहगारों को आखिरकार तिहाड़ जेल में शुक्रवार की सुबह फांसी दे दी गई। भले ही निर्भया आज हमारे बीच में नहीं है मगर उसकी यादें आज भी हमारे बीच मे बनी हुई है। वह दिन आज भी देशवासी भूल नहीं पाए हैं। यही वजह है कि जैसे ही निर्भया के आरोपियों को फांसी की सजा दी गई वैसे ही शहर में कई जगह जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के किदवई नगर वाई ब्लाॅक में स्थानीय लोग तिरंगा यात्रा को लेकर गली-गली घूमे। उन्होंने लोगों को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। समाजसेवी ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा क्योंकि तमाम कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार बलात्कार के आरोपियों को फांसी दे दी गई।
कोरोना से बचाव के लिये बताये उपाय
कानपुरः जन सामना संवाददाता। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण रेडक्राॅस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर एडविल्स प्रालि में कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन कानपुर द्वारा दी गई। लखन शुक्ला ने बताया कोरोना के बारे में बताया कि इसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। बताया कि इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था। डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। बचाव हेतु हाथों को साबुन व सैनिटाइजर से धोना चाहिए।
गौरैया बचाओ अभियानः थानाध्यक्ष को भेंट किया घोंसला
कानपुरः जन सामना संवाददाता। ग्रामीण उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा गौरैय्या बचाओ के अंतर्गत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा स्वरुप नगर थाने के थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय को घोंसले भेंट कर गौरैय्या बचाने का अभियान प्रारम्भ किया गया। इस मौके पर अश्विनी कुमार पाण्डेय को गौरैय्या बचाओ गौरैय्या बढ़ाओ की शपथ दिलाई गयी। वहीं व्यापारियों ने इस अभियान को जोर शोर से चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामन्त्री संदीप पाण्डेय ने कहा कि व्यापारियों के द्वारा गौरय्या को बचाने का अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जाता है। इस वर्ष संगठन के द्वारा प्रदेश के प्रसि( व्यक्तियों को घोसले भेंट कर गौरैय्या बचाओ अभियान चलाया जायेगा। हम सब लोगो का फर्ज बनता है कि बेजुवान पक्षियों को दाना और पानी दें तथा अपने अपने घरो में घोसले लगा कर पक्षियों को आसरा प्रदान करें। घोसले लगा देने से गौरैया सहित अन्य पक्षियों को रहने तथा उनको अंडे देने में सहूलियत होती है जिससे उनका वंश बढ़ता है। विलुप्त हो रही गौरैय्या को बचाने के लिए सरकार के मंत्रियों से भेंट उनसे विलुप्त हो रही गौरैय्या को बचाने के लिए कार्य योजना बनाने की मांग करेंगे। कानपूर सहित पूरे प्रदेश में गौरैय्या हाउस बनाने की मांग करेंगे।
विन्ध्यवासिनी दरबार में प्रसाद चढ़ाने पर अनिश्चितकालीन पाबन्दी
विन्ध्याचल, मीरजापुरः सच्चिदानंद सिंह। कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी ने विन्ध्य पण्डा समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विन्ध्याचल स्थित जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पण्डा समाज के पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का था। माँ विन्ध्यवासिनी दरबार में आने वाली दर्शनार्थियों की संभावित भीड़ को लेकर जिलाप्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट रूप से देखी जा रही थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अनिश्चित काल के लिए दर्शनार्थियों को चरण स्पर्श व प्रसाद चढ़ाने पर पूर्ण रूप से पाबन्दी रहेगी। ऐसा निर्णय लेने का प्रमुख कारण दर्शनार्थियों की भीड़ को इकट्ठा न होने देना है।
Read More »भाजपाइयों ने होली हटवाने का किया प्रयास!
⇒बर्रा पुलिस ने अपनी देखरेख में होली यथावत रखवाई।
⇒भाजपाइयों ने स्थानीय पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप
⇒स्थानीय लोगों ने भाजपाइयों के आरोपों को बताया निराधार।
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। बर्रा थाना क्षेत्र में बिगत लगभग 15 वर्षों से एक स्थान पर जलाई जा रही होली को हटवाने का प्रयास एक विद्यालय के प्रबन्धतंत्र द्वारा क्षेत्रीय नेताओं की सह व मिलीभगत पर किया गया। होली को हटाने की चर्चा होते ही आसपास के लोग होली हटाने का विरोध करने लगे। यह सूचना मिलने पर जैसे ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो भाजपा नेताओं ने सत्ता का रौब झाड़ते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और देख लेने की धमकी तक दे डाली।
मामला बर्रा थाना क्षेत्र के ‘बी’ ब्लाॅक बर्रा-8 का है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम लाल स्कूल की बगल वाली गली में स्थानीय लोग बिगत 15 वर्ष से होली जलाते चले आ रहे हैं लेकिन आज इस होली को हटवाने का प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं की मिलीभगत से किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने होली हटवाने का विरोध किया। नोकझोंक व हंगामा होने की खबर मिलते ही बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और होली को यथावत रखने की बात कही लेकिन विद्यालय प्रबन्ध तंत्र के सम्बन्धी भाजपा नेताओं ने पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। यह जानकारी जैसे ही अन्य भाजपाइयों को हुई तो कई क्षेत्रीय भाजपा नेता भी आ गये थे। इस दौरान भाजपा नेता बर्रा थाना पुलिस पर कार्रवाही करने की मांग करते रहे। इस मौके पर संजय पासवान ने बर्रा इंसपेक्टर व एक उपनिरीक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
Jansaamna