कानपुर नगर। जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी समन्वय करके यह सुनिश्चित करें कि सीवर का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर किसी के घर एवं सड़क पर नहीं भरने पायें, यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। जल संस्थान की जल आपूर्ति सप्लाई पाइप लाइन के बार-बार फटने के संबंध में कार्य गुणवत्तायुक्त नहीं करने वालों पर कार्यवाही की जाये। सी0ओ0डी0 पुल का निर्माण कार्य 15 अगस्त 2019 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाये तथा सेतु निगम द्वारा बनाया जा रहा कैन्ट पुल जनवरी,2020 तक पूर्ण करें। शहर के नालों की सफाई का कार्य बरसात से पहले सिल्ट को हटाने के साथ नगर निगम पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे कि जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने पायें।केडीए की क्रिस्टल मार्केट को संचालित कराये जाने की कार्यवाही की जाये। नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने की कार्यवाही की जाये। शहर को बेहतर बनाने के लिये सौन्दरीकरण हेतु कार्य योजना तैयार की जाये। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने आज सर्किट हाउस सभागार में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को उक्त निर्देश दिये। उन्होंने जल संस्थान के महाप्रबन्धक को स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर लाइन का पानी ओवर फ्लो नहीं हो तथा जहाॅं पर सीवर लाइन डालने का कार्य पूर्ण हो गया है तत्काल मार्ग को दुरूस्त किया जायें। उन्होंने नगर आयुक्त को नालों की सफाई का कार्य अतिक्रमण हटवाकर बारिश से पहले पूर्ण कराये जाने तथा स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किये जा रहे कार्य प्रत्येकदशा में गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियेे, जिससे कि शहर स्मार्ट सिटी लग सकें। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में जिन सड़कों का निर्माण अन्य विभाग द्वारा किया जा रहा है, उनके किनारे नाली का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जाने के निर्देश दिये।
JAN SAAMNA DESK
भारतीय प्रेस परिषद ने मीडिया से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई की
-बिना वर्दी के उपस्थित हुए पुलिस अधिकारियों को माननीय अध्यक्ष ने फटकार लगाई
नई दिल्ली। सीजीओ काॅम्लेक्स स्थित भारतीय प्रेस परिषद के सभागार में मीडिया से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई जाँच समिति (द्वितीय) के तत्वावधान में परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति माननीय श्री चन्द्रमौलि प्रसाद जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर कई मामलों का निस्तारण किया गया। साथ कई मामलों को अगली सुनवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया।
सुनवाई में कई पुलिस अधिकारी बिना वर्दी के उपस्थित हुए थे इस पर अध्यक्ष महोदय ने नाराजगी जाहिर की और पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद सम्बन्धित मामले में उन्होंने अधिकारियों को वर्दी में आने की चेतावनी देकर अगली सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया।
डीएम व एसएसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
कानपुर। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त तथा एसएसपी अनन्त देव ने मण्डी समिति स्थित मतगणना स्थल पर पहुंच कर समस्त मतगणना बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त तैयारियां पूर्ण मिली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कल सुबह मतगणना में लगे मतगणना अधिकारी ध्कमर्चारियों को सुबह समय से पहुचना है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते करना है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना कर्मियों को अपना मोबाइल फोन नही लाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त टेबिलों पर राउण्ड वार गिनती की जायेगी। जब एक राउण्ड की गिनती समाप्त हो जायेगी तभी दूसरा राउण्ड प्रारम्भ होगा।
एसएसपी अनन्त देव ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जाएगी जिसके क्रम में तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विशेष तौर पर एंटी ड्रोन के माध्यम से मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि रात्रि 2 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शहर के समस्त क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के लिए टीम गठित की है।
तक्षशिला एकेडमी में समर कैंप के बाद एक माह की छुट्टी
प्रबंधक शिवाकांत त्रिवेदी की देखरेख में संपन्न हुए समस्त कार्यक्रम।
कानपुर। घाटमपुर कस्बे के नगर पालिका रोड स्थित तक्षशिला एजुकेशन सेंटर में बीती 16 मई से चल रहे समर कैंप का आज बुधवार को समापन हो गया। जिसमें बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। एक सप्ताह चले समर कैंप की थीम फन इन सन 2019 रही। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीचर आरती नैंसी की देखरेख में बिना आग के भोजन पकाना। धरम, कीर्ति शुभी मुकेश आदि द्वारा लूडो कैरम। प्रिया वैशाली द्वारा योगा कार्यक्रम। कला पेंटिंग, किरण व सालनी द्वारा। चेस अनीता व राहुल द्वारा। फैशन डांस में पारुल साक्षी सौम्या तथा हील्ड वर्क रीता मैम की देखरेख में तथा मेहंदी में कंचन एवं पूजा गुप्ता द्वारा बच्चों को सिखाया गया। विद्यालय में सभी कार्यक्रम प्रबंधक शिवाकांत त्रिवेदी के दिशा निर्देशन के अनुसार प्रधानाचार्य अमृता तिवारी ने कुशलता पूर्वक संपन्न कराएं। समर कैंप में बच्चों ने फन इन सन 2019 पर जमकर मस्ती की।
बकलोली भरा रहा चुनावी माहौल
लोकसभा का चुनाव चाक चौबंद शान्ति व्यवस्था के बीच हिंसा और विवादित बयानों के वातावरण के चलते अशान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया। कुछ भी हो लेकिन यह चुनाव हमारे देश के नेताओं की बदजुबानी के लिए भी याद किया जाएगा। इस बार के चुनावी माहौल में नेताओं ने अपनी सभाओं में जैसी विवादित बयानबाजी की है शायद वैसी कभी पिछले चुनावों में नहीं देखने को मिली थी और न भविष्य में देखने को मिलेगी। जन सभाओं में जनता के देश के बड़बोले व बकलोल नेताओं के मुंह से ऐसे विवादित बयान निकल रहे थे जिनकों सुनकर देश का लोकतन्त्र विश्व पटल पर शर्मिन्दा हुआ है। यह बयानवाजी कोई अनजाने में नहीं गई थी विचार करें तो यही नतीजा निकलेगा कि ये विवादित बयान सोच-समझकर दिए जा रहे थे।
मातृ दिवस
माँ का स्थान सबसे श्रेष्ठ माना जाता है और माँ शब्द में ही संपूर्ण सृष्टि का बोध होता है। शब्दकोश में अनेकों शब्द है लेकिन माँ के शब्द में जो आत्मीयता व मधुरता होती है वोे अन्य किसी शब्द में नहीं होती है। माँ के रिश्ते के आगे सभी रिश्ते बौने पड़ जाते हैं। माँ न केवल अपनी संतानों को अच्छे से सहेजती है बल्कि आवश्यकता के अनुसार उनका सहारा बन जाती है। माँ का सम्मान जितना किया जाये उतना कम है फिर भी मातृ दिवस को सभी माताओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाना शुरू है। ऐसा कहा जाता है कि एक संतान का पालन-पोषण करने में माताओं द्वारा सहन की जाने वालीं कठिनाइयों के लिये आभार व्यक्त करने के लिये यह दिन मनाया जाता है। जबकि वास्तविकता यह है कि माँ का आभार किसी भी तरह से व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
‘माँ!’ वह अलौकिक व अनूठा शब्द है, जिसके स्मरण मात्र से ही हर व्यक्ति का रोम-रोम पुलकित व प्रफुल्लित हो उठता है। ‘माँ’ वो अमोघ मंत्र है, जिसके उच्चारण मात्र से ही हर पीड़ा का नाश हो जाता है। ‘माँ’ की के आंचल की महिमा को किन्हीं भी शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है, सिर्फ उसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है।
हर संतान को उसकी मां से ही संस्कार मिलता है और संस्कार के साथ-साथ शक्ति भी मिलती है। हमारे देश में मां को शक्ति का रूप माना गया है और सनातन वेदों में माँ को सर्वप्रथम पूज्यनीय कहा गया है। माँ हमारी भावनाओं के साथ कितनी खूबी से जुड़ी होती है, ये समझाने के लिए कोई शब्दाबली नहीं हैं।
गौर करने वाला तथ्य है कि ठोकर लगने पर या मुसीबत की घड़ी में माँ ही याद आती है। वो माँ ही होती है जो हमें तब से जानती है जब हम अजन्मे होते हैं। बचपन में हमारा रातों का जागना, जिस वजह से कई रातों तक माँ सो भी नहीं पाती थी। वह गीले बिस्तर में सोती थी और हमें सूखे में सुलाती थी जितना माँ ने हमारे लिए किया है उतना कोई दूसरा कर ही नहीं सकता।
मां के अंदर प्रेम की पराकाष्ठा है या यूं कहें कि मां ही प्रेम की पराकाष्ठा है। प्रेम की यह चरमता केवल माताओं में ही नहीं, वरन् सभी मादा जीवों में देखने को मिलती है। कितनी दयनीय बात है कि हमारे देश ने स्त्री की शक्ति के रूप में अवधारणा दी, फिर भी माँ को देवी का सम्मान दिलाना वर्तमान युग की सबसे बड़ी आवश्यकता में से एक है। सभ्यता के विकास क्रम में इंसानों के आकार-प्रकार में, रहन-सहन में, सोंच-विचार में अभूतपूर्व बदलाव हुए है लेकिन मातृत्व के भाव में बदलाव नहीं आया। पुराने युग में भी माँ ही संतानों का पालन-पोषण करती थी और आज भी कर रही है।
माँ को धरती पर विधाता का प्रतिनिधि कहा जा सकता है और माँ विधाता से कम भी नहीं है। कण-कण में व्याप्त परमात्मा के रूप में माँ हर किसी को हर जगह नजर आती है।
माँ अपनी संतान की पहली किलकारी से लेकर आखिरी सांस तक उसका साथ नहीं छोड़ती है। माँ ही अपनी संतानों के भविष्य का निर्माण करती हैं और इसीलिए उसको बच्चे का प्रथम गुरु कहा जाता है। उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वह कभी लोरियों में, कभी झिड़कियों में, कभी प्यार से तो कभी दुलार से बालमन में भावी जीवन के संस्कार को पनपने की आशा रखती है। लेकिन, आज कन्या भ्रूणों की हत्या का जो सिलसिला बढ़ रहा है, वह नारी-शोषण का आधुनिक वैज्ञानिक रूप है। हालांकि इसके लिए पितृवर्ग के साथ साथ मातृत्व वर्ग भी जिम्मेदार है। परिस्थितियां कुछ भी हों लेकिन माँ अपने अजन्मे, अबोल शिशु को अपनी सहमति से समाप्त करा देती है, क्यों? इसलिए कि वह एक लड़की है! ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या उसकी ममता का स्रोत सूख गया है? कन्याभ्रूणों की बढ़ती हुई हत्यायें एक ओर स्त्रियों की संख्या में भारी कमी का कारण बन रही है तो दूसरी ओर मानविकी पर्यावरण में भारी असंतुलन उत्पन्न कर रही है।
उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शव फ्रीजर निशुल्क दान किया गया
कानपुर। कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के तत्वावधान में कल्याणपुर के क्षेत्र की जनता को उसकी आवश्यकता के अनुरूप शव फ्रीजर सौंपा गया एवं विशाल भंडारे का आयोजन अध्यक्ष संदीप पांडे के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा कि संगठन की तरफ से अंतिम यात्रा वाहन के 1 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और क्षेत्र में फ्रीजर की मांग को देखते हुए संगठन ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में एक डेड बॉडी फ्रीजर दिया जाए और यह राकेश भटनागर एवं व्यापारियों के सहयोग से संभव हो सका कई लोगों की समस्या जब किसी के यहां मृत्यु हो जाती तो लोग बर्फ की सिल्ली लगाकर शव 1को एक या दो दिन सुरक्षित रख पाते ,इससे कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होती एक तो पैसा अधिक लगता था और दूसरे उसका पानी चारों ओर फैल ता था जिसके कारण कोई भी मृत शरीर के पास बैठ नहीं पाता था ना ही उसके अंतिम दर्शन ठीक से कर पाता था और बर्फ का पानी जब लोगों के यहाँ बह जाता था। तो उनको भी अनावश्यक रूप से तकलीफ होती है, इन सब परेशानियों से निजात दिलाने के लिए संगठन की ओर से या निःशुल्क सुविधा क्षेत्र को दी गई है !
आग लगने से फटा सिलेन्डर, दो लोग झुलसे
चकिया, चन्दौली। स्थानीय क्षेत्र के भभौरा गांव में लगभग सांय पांच बजे अज्ञात कारणों से राम अनन्त यादव तथा बचाऊ यादव के घर में अचानक आग लग गयी,जिससे दोनों लोगों के घरों में रखे गृहस्थी के कई सामान जल कर खाक हो गये।इस सम्बन्ध में बताया गया कि शाम के वक्त सभी लोग अपने अपने कामों में व्यस्त थे कि अचानक आग की लपटे राम अनन्त के घर से उठनी शुरू हो गयी,देखते ही देखते यह आग बगल में स्थित बचाऊ यादव के भी घर को अपने आगोश में ले लिया। हड़कंप होने पर ग्रामीण दौड़ कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे तभी घर में रखा गैस सिलेंडर भी तेज आवाज के साथ फट गया।हांलाकि सिलेंडर विस्फोट से कोई घायल नहीं हुआ लेकिन आग बुझाने में गांव के निजामुद्दीन व कल्लू प्रजापति मामूली रूप से झुलस गये।बाद में दोनों घायलों का इलाज कराया गया। इस अग्नि काण्ड़ में दोनों लोगों का हजारों रूपये का नुकसान हुआ है।
आग से लाखों रुपए की संपत्ति सहित पांच बकरियां जलकर मरीं
घटनास्थल पर पहुंचे उप निरीक्षक ने पीड़ित परिवार को दी रु. 1000 की सहायता।
घाटमपुर, कानपुर नगर। परास के मजरा शीतलपुर गांव में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से शीतलपुर निवासी बराती लाल के पुत्र बलवीर की घर गृहस्थी जलकर राख हो गई, दुर्घटना में 5 बकरियों सहित सारा सामान जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शीतलपुर मजरा परास निवासी बलबीर के घर में रात करीब 10ः30 बजे अचानक आग लग गई ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया लेकिन तेज गर्मी और पानी की कमी के चलते आग से सारी गृहस्थी जल गई जिसमें 5 बकरी चार,छप्पर एक मोटरसाइकिल, तीनसाइकिलें 2 कुंतल गेहूं कपड़े बिस्तर गृहस्थी का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। अनुमान है कि लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति राख हुई है। मौके पर जांच करने पहुंचे उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने पीड़ित परिवार को रु. 1000 की सहायता देकर उनके घावों पर मलहम लगाने का प्रयास किया क्षेत्र में गर्मी के चलते अग्नि कांड की घटनाएं हो रही है और पानी की भीषण किल्लत के चलते अपना सब कुछ जलते हुए देखने को ग्रामीण मजबूर है। अगर तालाबों, पोखरों आदि में पर्याप्त पानी मिल जाए तो शायद उनके सपनों के झोपड़े को आग से बचाया जा सकता है।
महिलाओं ने पानी समस्या को लेकर मेयर से लगाई समाधान की गुहार
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के नेतृत्व में नारायण नगर की महिलाऐं शुक्रवार को नगर निगम में महापौर नूतन राठौर से मिली और अपनी समस्या से अवगत कराया।
नरायण नगर कि महिलाओं ने मेयर नूतन राठौर को समस्या से अवगत कराते हुए कहा पिछले एक वर्ष से नारायण नगर के वांशिदे पानी की एक-एक बंूद के लिए जूझ रहे है। उन्होने मेयर से समस्या का जल्द हल निकालकर समाधान की मांग की। महापौर ने महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसे तीन दिन के अंदर समाधान कराने की बात कही। विद्यार्थी मंच के महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन ने बताया कि यह महिलाएं काफी समय से पानी की समस्या से परेशान है। इनकी समस्या को समझ कर विद्यार्थी मंच ने इस समस्या का समाधान कराने का बीड़ा उठाया और महापौर से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया। अगर समस्या का समाधान बताए गए समय के अनुसार नहीं होता है तो विद्यार्थी मंच नारायण नगर के बाशिंदों को लेकर सड़कों पर उतरेगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
Jansaamna