Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1225)

JAN SAAMNA DESK

सड़क सुरक्षा सप्ताह में चालकों व नागरिकों को किया जागरूक

चीफ मैनेजर नीरज सिंह के नेतृत्व में चल रहा है सुरक्षा अभियान।
घाटमपुर, कानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से मनाया जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज टोल प्लाजा के चीफ मैनेजर नीरज सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आम नागरिकों, दो व चार पहिया एवं बड़े वाहनों के चालकों को जागरूक करने के लिए तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए होटलों सड़क मार्ग व चौराहों पर यातायात के नियमों संकेतों का पालन करने की सलाह दी गई। जिससे चालक उनके परिवार व आम नागरिक सुरक्षित रहे। दो पहिया चालक हेलमेट का प्रयोग करें,चालक मोबाइल से बात ना करें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नाबालिक बच्चों को वाहन ना दे, इंडिकेटर प्रयोग करें आदि जानकारियां दी गई। इस मौके पर ढाबों, रोड व चैराहों पर प्रमुख मैनेजर नीरज सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा, संजय सिंह, रूप सिंह, रजनीकांत, शमशाद के अलावा पीएनसी कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा के विषय में लोगों को जानकारियां उपलब्ध कराई।

Read More »

सपा नेता के नेतृत्व में भाजपा मन्त्री का फूका पुतला

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व मन्त्री शिवकुमार राठौर के खिलाफ जाॅच कार्यवाही होने पर आक्रोशित राठौर महासभा के पदाधिकारियों ने वित्त मन्त्री का पुतला दहन किया।
विगत दिनों सपा शासन में मन्त्री रहे शिवकुमार राठौर के खिलाफ जाॅच कार्यवाही होने के कारण भाजपा सरकार के खिलाफ आज दोपहर गाॅधी पार्क चैराहा पर सपा नेता राजकुमार राठौर के नेत्त्व में वित्त मन्त्री पीयूष गोयल का पुतला दहन किया गया। साथ ही प्रदेश केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गये। इस मौके पर कुलदीप राठौर, अजीत राठौर, जसवन्त राठौर, रमन, शिवम् राठौर आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Read More »

कलाकारों के लिए खुला प्रर्दशन मंच 10 फरबरी को

फिरोजाबाद। कोशिश फाउण्डेशन कार्यालय पर वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि फिरोजाबाद में छुपी प्रतिभाओं को निखाने का कार्य संस्था करेगी उनको एक अच्छे मंच तक ले जाने का भी कार्य किया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष सतेन्द्र गौरव ने बताया कि संस्था जिले व शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विजयी एवं प्रयासरत 14 से 40 वर्ष के पुरूष एव महिला कलाकारों को फिर चाहे को एक्टर सिंगर डांसर एंकर, शायर एवं कवि कोई भी प्रतिभा रखते है। उसको एक मच के माध्यम से कार्य शालाआ का आयोजन एव प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निपुण बनाकर अग्रिम मुकान तक पहुचाने का कार्य किया जायेगा। इच्छुक कलाकर दस फरवरी दिन रविवार दोपहर एक बजे शहर के आई0 एस 0 होटल स्टेशन रौड पर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर अपने सपने साकार कर सकते है।
शहर में मंचित होने जा रहे प्रथम नाटक का नाम ’’सिंहासन खाली है’’ एक बडे लेखक सुशील कुमार सिंह उन्होने और भी कई बडे नाटको का लेखन किया है। दूसरा नाटक ’’ अजब मास्टर की गजब पाठशाला’’ स्वयं सतेन्द्र गौरव द्वारा लिखित है।

Read More »

भारत को समृद्ध बनाना है तो आदमी को आदमी से जोड़ना होगाः प्रमोद दीक्षित

बांदा। भारत गांवों का देश है । गांवों में भारत की आत्मा बसती है । गांव यदि स्वस्थ और समृद्ध होंगे तो देश भी स्वस्थ और शक्ति संपन्न होगा । सेवा साधना है और साधना का पथ कण्टकाकीर्ण होता है। सेवा के माध्यम से हम एक एक व्यक्ति को जोड़ेंगे तो देश मजबूती के साथ आगे बढ़ सकेगा। उक्त विचार पूर्व माध्यमिक विद्यालय महोतरा में अतर्रा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं 2 द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र में अध्यक्षता करते हुए शिक्षक साहित्यकार प्रमोद दीक्षित श्मलयश्ने व्यक्त किए । आगे कहा कि ये 7 दिन शिविरार्थियों के लिए उत्सव के दिन हैं। ज्ञान की साधना करते हुए आप लोग शिक्षा, स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, लैंगिक भेदभाव, लोकतांत्रिक मूल्य, मानवीय चेतना का विस्तार स्वयं में सकेंगे । यह शिविर व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया का साधन है। आज संकट अच्छे व्यक्तियों के निर्माण का है । ऐसे शिविर युवाओं के अंदर एक स्वप्न पैदा करते हैं । इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ अतिथियों के सम्मुख शिविर में भाग ले रहे छात्र छात्राओं ने विविध प्रस्तुतियां देकर मन जीत लिया । विशिष्ट अतिथि के वी राम ने समाज में व्याप्त भेदभाव, रूढ़ियां और अंधविश्वासों को दूर करने में सहयोग करने की अपील करते हुए समाज जागरण का आह्वान किया । मुख्य अतिथि गया प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की व्याख्या करते हुए कहा कि सेवा परम धर्म है और सेवा के लिए आज्ञा सर्वोपरि है । मानव सेवा करते हुए हम राष्ट्र सेवा की ओर बढ़ेंगे और विश्व को शांति संपन्न बनाएंगे। सत्र का संचालन करते हुए इकाई 1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ बालेश्वर प्रसाद ने शिविर के सात दिनों की कार्य योजना रखते हुए ग्रामवासियों से छात्र-छात्राओं का सहयोग करने का आग्रह किया। कहा कि दोनों इकाईयों के 100 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्राचार्य डॉ अभिलाष श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे गांव को समझें। ग्रामीणों से प्रेम आत्मीयता का व्यवहार कर सदाचरण का परिचय दें।

Read More »

जोरदार ढंग से सम्पन्न हुआ सीएसजेएम का प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन

डॉ. दीपकुमार शुक्लः कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में फाउंडेशन वीक के पांचवें दिन बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम विश्वविद्यालय का प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन बहुत ही जोर शोर से विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता एवं कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह के द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा गत 2 माह पूर्व ही पूर्व छात्रों का संगठन एलुमनाई एसोसिएशन बना था और तुरंत ही एक मीट का आयोजन हो गया। इस अवसर पर कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र श्री मुख्तार अल अमीन डॉ. एस प्रसाद, डॉ.एस प्रसाद, डॉ. अवध दुबे, उमेश पालीवाल, श्री आई एम रोहतगी, श्री विजय पांडे, मोहन चंदानी, उमंग अग्रवाल, डॉ श्याम बाबू गुप्ता, अलका दीक्षित, डॉ.प्रदीप दीक्षित इत्यादि ऐसे कई शख्सियत फाउंडर के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कुलसचिव डॉ.विनोद कुमार सिंह द्वारा सभी पूर्व छात्रों का स्वागत किया गया। उन्होंने एलुमनाई एसोसिएशन के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे पूर्व छात्र आज विश्व में एक शख्सियत के रूप में प्रतिष्ठित हैं। एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव डॉ.सुधांशु राय ने एसोसिएशन के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी संस्था तब तक विकसित नहीं होती है जब तक वह एक जैसे स्वभाव वाले लोगों को जोड़कर आगे ना बढ़े। आज जरूरत है तो लोगों को एक साथ इकट्ठा करने की और उसके पश्चात अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने की। श्री इंद्रमोहन रोहतगी ने एसोसिएशन की ओर से सबका स्वागत किया। तत्पश्चात एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने कहा हमारा शहर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज हमारे बीच में ऐसे रत्नों को देखकर मुझे गर्व होता है कि यह हीरे हमारे विश्वविद्यालय के हैं और हमारा विश्वविद्यालय इन पूर्व छात्रों के सहयोग से और शिखर को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर डॉ.दुबे ने एसोसिएशन के लिए विश्वविद्यालय से जगह का अनुरोध किया। जिस पर कुलपति महोदय ने सहज में ही अनुमति देते हुए उनका अनुरोध स्वीकार कर कहा कि एक सप्ताह के अंदर एसोसिएशन को उसकी जगह मिल जाएगी। जहां से एसोसिएशन अपना कार्य सुगमता पूर्वक कर सकेगी। एसोसिएशन के सभी संस्थापक सदस्यों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जगह मिलने के उपरांत उसका सुंदरीकरण और सजावट का व्यय सभी सदस्य अपनी तरफ से वहन करेंगे और उसे एलुमनाई हाउस का नाम देंगे।

Read More »

सीएसजेएम के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर लगाये चक्के-छौके

कुलसचिव ने की गेंदबाजी तो कुलपति ने बैट पर हांथ आजमाया
डॉ. दीपकुमार शुक्लः कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह के अंतर्गत कुलपति एकादश बनाम कुलसचिव एकादश का मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आज सुबह से ही कुलपति एकादश एवं कुलसचिव एकादश के प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह था । लगभग 5 वर्ष के पश्चात ऐसा आयोजन पुनरू किया गया, जब शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारीगणों ने आपस में मैत्री क्रिकेट मैच खेला। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता एवं कुलसचिव डॉ.विनोद कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों का परिचय लिया। उसके पश्चात पिच पर टॉस उछाला। जिसमें कुलपति महोदया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एक तरफ जहां कुलसचिव जी ने गेंदबाजी की तो वहीं कुलपति महोदया ने बल्लेबाजी कर शॉट मारा। इसके पश्चात कुलपति एकादशी की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे डॉ.आशीष श्रीवास्तव और दिग्विजय शर्मा ने दोनों छोर से मोर्चा संभाला। हालांकि विकेटों का पतन निश्चित अंतराल पर हो रहा था। जिसमें यूआईटी के विशाल अवस्थी और संजीत कुमार ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर कुलपति एकादश का स्कोर 20 ओवर में 124 रन तक पहुंचा दिया। इसके पश्चात कुलसचिव एकादश की टीम बल्लेबाजी करने उतरी जिसमें उप कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी और अभिषेक त्रिवेदी ने बहुत ही तेजी से रन बटोरे। एक समय ऐसा लग रहा था कि कुलसचिव एकादश बहुत ही आसानी से एकतरफा मैच जीत जाएगी। परंतु कुलपति एकादश के गेंदबाज संजीत कुमार, सुधांशु राय एवं संदीप सिंह ने एक के बाद एक विकेट लेकर उस जीत में एक रोमांचक मोड़ पैदा कर दिया। आखिरी ओवर में कुलसचिव एकादश को 4 रनों की जरूरत थी गेंदबाजी दिग्विजय शर्मा के हाथ में थी। आखरी बाल तक रोमांच बना रहा। कुलसचिव एकादश के 9 विकेट गिर चुके थे आखिरी बॉल पर 1 विकेट बचा था और 1 रन बचा था जिसको की कुलसचिव एकादश के बल्लेबाज ने आखिरी बॉल पर 1 रन ले कर अपनी जीत पक्की कर ली। मैन ऑफ द मैच अभिषेक त्रिवेदी को मिला।

Read More »

श्रुति जादौन का राजस्थान तीरंदाजी एसोसिएशन में चयन

सासनी, हाथरस। गांव लढौटा निवासी डा. धीरेन्द्र सिंह जादौन की पुत्री श्रुति जादौन पूर्व छात्र -संघ अध्य्क्ष (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाईमाधोपुर की छात्रा ने एक बार फिर तीरंदाजी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
सवाईमाधोपुर जिले के साथ जिला हाथरस और गांव लढौटा का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया है।। श्रुति जादौन ने हाल में 1 फरवरी 2019 को राजस्थान तीरंदाजी एशोसिएशन द्वारा नीमराना (अलवर) में आयोजित राजस्थान स्टेट जूनियर तीरंदाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2019 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का दायित्व संभाला है। इस प्रतियोगिता में प्रान्तीय स्तर पर 4 छात्राओं का चयन हुआ है जो दिनांक 7 से 14 फरवरी 2019 तक भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Read More »

विकास कराने के लिए डीएम को लिखा पत्र

सासनी, हाथरस। गांव बिजहारी के माजरा न्यू बिजलीघर कालोनी के निकट गोपालनगर में विकास न होने पर लोगों ने विकास कार्र कराने के लिए डीएम डा. रमाशंकर मौर्य को एक पत्र लिखकर विकास कराने की मांग की हैै।
मंगलवार को लिखे पत्र में लोगों ने कहा है कि यहां विकास की गंभीर समस्या हैं मकानों से निकलने वाला पानी अभी तक पडौस में पडे खाली प्लाट में जा रहा है। जिससे यहां गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। उसके बाबजूद मौजूद ब्लाक प्रमुख द्वारा यहां आवंटन किए जा रहे है। जिससे लोगों के घरों का पानी अब उल्टा घरों में जा रहा है पानी की निकासी बंद होने के कारण लोग काफी परेशान है। लोगों का आरोप है कि समस्या के लिए पूर्व में भी एक प्रार्थनापत्र डीएम को दिया जा चुका है। फिर भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने यहां आकर समस्या का जायजा लेने की जेहमत नहीं उठाई है। लोगों ने अब डीएम से समस्या के समाधान की गुहार की है।

Read More »

सरकार की नीतियों से बर्वाद हो रहा किसान- हरपाल सिंह

सासनी। पूरे देश का किसान सरकार की किसान विरोधी नीतियों से बर्वादी की ओर है। देश में पूंजीपतियों अरबों रूपये की सहायता केन्द्र सरकार ने बैंकों से कर्ज के रूप में दी है। जिसे लेकर पूंजीपति फरार है, और उनका कर्जा माफ कर दिया है। इस धन से देश का किसान कर्जमुक्ति पा लेता।यह विचार मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के वक्त मौजूद अध्यक्षता कर रहे भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी हरपाल सिंह ने प्रकट किए। उन्होंने सरकार से किसानों को कर्जमुक्त करने आवारा पशुओं के लिए गौशाला, बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बजट में केन्द्र सरकार सीमांत किसानों के छह हजार रूपये साल की घोषणा भीख के समान है। चूंकि सरकार पूर्व में अन्ना हजारे द्वारा किये गये धरना के दौरान पांच हजार रूपये पेंशन की घोषणा कर चुकी है। इस दौरान रामबाबू सिंह चैहान, विनोद कुमार, उमाशंकर बांगड़, रामबाबू सिंह आदि मौजूद थे।

Read More »

जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस में 4 शिकायतें निस्तारित

घाटमपुर, कानपुर। स्थानीय तहसील सभागार में मांह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें कुल 118 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिनमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मांह् का पहला संपूर्ण समाधान दिवस डीएम विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें विकास की चैतिंस विद्युत की10 पुलिस की बारा, पंचायत राज विभाग की पांच सप्लाई की सात, नगर पालिका की 6 राजस्व की 33 डूडा, सीएमओ व सिंचाई विभाग की 1-1 समाज कल्याण की 2 पीडब्ल्यूडी की तीन कृषि विभाग की 3 शिकायतें आई। समाधान दिवस में पहुंची ग्राम बारा दौलतपुर निवासी आलोक कुमार गुप्ता की पत्नी कविता ने शिकायत की पिछले वर्ष उसके मकान में अचानक आग लग जाने के कारण पूरा घर गृहस्ती बच्चों के साइकिल कपड़े आदि सब भस्म हो गया था। तब से पीड़िता मदद के लिए धक्के खाती घूम रही है। इस संबंध में तहसील में जब वह मदद के लिए पहुंची तो कानूनगो एकता त्रिपाठी द्वारा उससे पैसे की मांग की गई, असमर्थता जताने पर धमकी देकर भगा दिया कि अब तुम सरकारी मदद लेकर दिखाना। ग्राम इस्माइलपुर कदीम निवासी जागेश्वर ने शिकायत की उसको मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा किया गया था। लेकिन करीब 3 वर्ष बीतने के बाद भी पट्टे के तालाब की नाप नहीं कराई गई है। जिससे उसे आर्थिक संकट से गुजर ना पड़ रहा है। दर्जनों बार शिकायत करने पर भी लेखपाल कानूनगो तालाब की नाप नहीं कर रहे हैं। जबकि दबंगों द्वारा तालाब भूमि पर कब्जा किया जा रहा हैं। ग्राम ओरिया से आए ग्रामीणों ने शिकायत की प्रधान व लेखपाल की मिलीभगत से आम रास्ते को खोदकर कर नाले का रूप दिया जा रहा है। जिससे उन लोगों को खेतों में जाने में दिक्कत होगी। ग्राम बखरिया से आए सूर्यपाल सिंह ने शिकायत की की दबंग रिश्तेदार द्वारा उसके ट्यूबवेल में जबरन अपने नाम से विद्युत कनेक्शन लेकर उसके ट्यूबवेल पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उसने दबंग का कनेक्शन काट कर अपना कनेक्शन दिए जाने की मांग की है।

Read More »