लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि आगामी 02 माह के अन्दर प्रदेश के विभिन्न चिन्हित जनपदों में जिला स्तरीय ओ0डी0ओ0पी0 समिट का आयोजन व्यापक रूप से कराकर लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाये। जनपद लखनऊ में आगामी 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय ओ0डी0ओ0पी0 समिट का आयोजन अवध शिल्प ग्राम में कराने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करा ली जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि लखनऊ में आयोजित ओ0डी0ओ0पी0 समिट के आयोजन में जरी-जरदोजी एवं चिकनकारी के लगभग न्यूनतम 03 हजार उद्यमियों एवं कारीगरों द्वारा प्रतिभाग किये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि लखनऊ के साथ-साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, मुरादाबाद, आगरा व मेरठ में जिला स्तरीय ओ0डी0ओ0पी0 समिट के आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित कर कैलेण्डर बनवाकर आगामी 02 माह में 08 कैम्पों का आयोजन कराया जाये, जिससे सम्बन्धित विभाग अपनी शासकीय योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करा सके।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में ओ0डी0ओ0पी0 की उच्च स्तरीय समिति की बैठक कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिला स्तरीय ओ0डी0ओ0पी0 समिटों के आयोजन में टूल किट्स का वितरण, स्किल डेवलपमेंट के कैम्प, ऋण वितरण सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराने हेतु अभियान के तहत वृहद् कार्यक्रम आयोजित कराये जायें।
JAN SAAMNA DESK
प्राथमिकता के आधार पर विकास, निर्माण कार्य कराए जाएं: डीएम
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में विकास कार्यो की मासिक बैठक की समीक्षा की। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चिन्हित ग्रामों को शासन की योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर शतप्रतिशत संतृप्त किया जाए, जो भी कमियां हैं संबंधित विभाग तत्काल दूर करें। मुख्य चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र, उपकेन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति शतप्रतिशत होनी चाहिए, काफी शिकायतें मिल रही है, शिकायतों की अब पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। जनता को हर हाल में हमें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करानी है। महिला हैल्प लाईन के संबंध में आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिये कि जिला अस्पताल में सर्प दंष सेे रोकथाम के लिए इन्जेक्शन एएसवी (एन्टी स्नेक वेनोम) की उपलब्धता का प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों धान के काटने में कही किसी को सर्प ने काट लिया तो जिसे के लिए लोगों को पता रहे कि जिला अस्पताल में विशेष रूप से इन्जेक्शन उपलब्ध है। जिससे कि लोगों को कोई परेशानी न हो। एडीएम प्रशासन व अपर सीएमओ को निर्देश दिये कि जिला अस्पताल में स्थापित औषधि कक्ष का निरीक्षण कर देखे कि कितनी दवाओं की उपलब्धता है कितनी व्यय हुयी तथा अगले दो-तीन माह की तुलना करे तथा रिपोर्ट भी उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत लोगों को जागरूक करे तथा ब्लाकों आदि जगहों पर पेटिंग आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार भी कराया जाये। डीएम ने नगर पंचायत अकबरपुर ईओ के बैठक में अनपुस्थित पर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि ग्राम सभा संचित कोष से भेजी गई धनराशि का शतप्रतिशत उपभोग होना चाहिए। जो भी कार्य योजना बेबसाइड पर फीड कराई जाए, उसके अनुरूप ही कार्य होना चाहिए। ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए, अन्यथा संबंधित सचिव, प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनका गुणवत्तापूर्ण निर्माण होना चाहिए, शौचालय निर्माण पर विशेष रूप से फोकस किया जाए। संस्थागत प्रसव, टीकाकरण की प्रगति में सुधार करते हुए जेएसवाई भुगतान में तेजी लाई जाए। नोडल अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए जनपद को अतिशीघ्र ओडीएफ कराने में मदद करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगामी माह में होने वाले विवाह कार्यक्रम हेतु सभी संबंधित अधिकारी तैयारी पूर्ण करना अभी से प्रारंभ कर दे। उन्होंने विद्युत अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी दिनों नवरात्र, दशहरा आदि का पर्व है जिसके तहत विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से दुरस्त रहे तथा जहां कही भी तार ढीले है वहां पर तारों को कसा दिया जाये।
दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना हेतु करें आनलाइन आवेदन
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना के आवेदन पत्र आन लाइन करने की व्यवस्था विभाग द्वारा कर दी गयी है। इस योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी करने पर पुरूष के दिव्यांग होने पर रूपये 15000 एवं महिला के दिव्यांग होने पर रूपये 20000 अथवा दोनों पति-पत्नी दिव्यांग होने पर रूपये 35000 की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पात्रता की शर्तो के तहत शादी के समय युवक की उम्र 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो एवं युवती की उम्र 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो, दम्पत्ति में कोई आयकर दाता न हो, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो, ऐसे दम्पत्ति पात्र होंगे
‘‘उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान’’ की सिग्नेचर बिल्डिंग का सम्पूर्ण निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च, 2020 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना अनिवार्यः मुख्य सचिव
लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि सी0जी0 सिटी परियोजना में 92.84 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन ‘‘उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान’’ की सिग्नेचर बिल्डिंग का सम्पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप आगामी 31 मार्च, 2020 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कैंसर संस्थान को निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक धनराशि नियमानुसार परीक्षण कराकर समय से उपलब्ध करा दी जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आयोजित बैठक में उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान के निर्माणाधीन भवन को यथाशीघ्र पूर्ण कराकर क्रियाशील कराने हेतु आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान में 500 शैय्यायुक्त अस्पताल के साथ-साथ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ हेतु आवासीय भवनों का निर्माण भी कराया जाये।
डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने यह भी निर्देश दिये कि निर्माणाधीन उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान में कैंसर से पीड़ित मरीजों को यथाशीघ्र आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने हेतु सर्जरी ओ.टी. एवं इनडोर वार्ड का लोकार्पण कार्यक्रम आगामी दिसम्बर माह में कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि संस्थान को निर्धारित अवधि में क्रियाशील कराने हेतु मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था कराने हेतु नियमानुसार कार्यवाहियां प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान का निर्माण राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप कराये जाने हेतु उच्च अधिकारियों द्वारा निरन्तर माॅनीटरिंग सुनिश्चित करायी जाये।
आई. आई. टी. खड़गपुर का वार्षिक प्रौद्योगिक-प्रबंधन संगोष्ठी 18 जनवरी से
खडगपुरः जन सामना ब्यूरो। क्षितिज, आई. आई. टी. खड़गपुर का वार्षिक प्रौद्योगिक-प्रबंधन संगोष्ठी, अपनी अद्वितीय महिमा, बेजोड़ प्रतिभा एवं सवीश्रेष्ठन ज्ञान से परिपूर्ण प्रतियोगिताओं के लिए लोकप्रिय है। अगले वर्ष यह 18 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित होगी। 2004 में स्थापित होने के बाद से क्षितिज निरंतर ऊचाइयों को छूता जा रहा है और अभी यह एशिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिक-प्रबंधन संगोष्ठी है। क्षितिज का प्रभुत्व इसके UNESCO, SAYEN, CEE से प्राप्त संरक्षण से साबित होता है, इस संगोष्ठी के बारे में संक्षेप में कहें तो प्रतियोगिताएं, अतिथि व्याख्यान, कार्यशालाएं और प्रदर्शनियां होती हैंद्य क्षितिज के पिछले संस्करणों पर नजर डालें तो इसकी प्रतियोगिताएं प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा प्रमाणित होती हैं जैसे ASME, IMechE, IEEE, ACM इत्यादि। साथ ही ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी होती हैं जो क्षितिज से काफी पहले शुरू हो जाती हैं। इनके साथ ही क्षितिज हर साल कई नामी हस्तियों को आमंत्रित करता है जो की छात्रों के साथ अपनी उपलब्धियों और अनुभवों के बारे में बात करते हैं।
बेबी शो में सक्षम गोयल ने बाजी मारी
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। रविवार को दोपहर दो बजे से अग्रवाल धर्मशाला में बेबी फेंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। जिसमें सक्षम गोयल ने अपनी बेहतर परर्फोमेंस से सभी प्रतिभागियों को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी 13 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाएंगे।
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में अग्रवाल मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। रविवार को मंडल द्वारा बेबी फेंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लगभग एक सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की बेशभूषा में परिधान पहन कर अपनी प्रस्तुति दी। जिन्हें निर्णायक मंडल ने बारीके से हर पहलू पर गौर कर अपना निर्णय दिया। प्रतियोगिता में सक्षम गोयल पुत्री सचिन प्रथम, शुभी गोयल पुत्री सचिन द्वितीय और आशी अग्रवाल पुत्री दीपक अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देख कर धर्मशाला परिसर में मौजूद सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। वहीं सोमवार सायं छह बजे से प्रभा बुआ जी (काली कोठी वाली) के द्वारा अग्रवृद्ध महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की सबसे वयोवृद्ध महिला को शॉल उढ़ा कर व प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।
स्वदेशी चिकित्सा शिविर एवं व्याख्यान माला में उमड़ी भीड़
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। औषधि को भोजन नहीं, भोजन को बनाएं औषधि। सरकार की खुले में शौच मुक्ति मुहिम पर कड़े प्रहार किए। छात्र-छात्राओं से कहा कि अंग्रेजी पढ़ें, लेकिन अंग्रेजियत को त्याग दें। पाश्चात्य सभ्यता संस्कृति हमारे देश के युवक-युवतियों को बर्बाद करने में लगी है। जिंक फूड के बारे में बताते हुए उन्होंने बच्चों से जिंक फूड न खाने का आह्वान किया।
सोमवार सुबह 11 बजे से स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी वाटिका में विवेकानंद विद्यापीठ एवं ब्रहमादेवी शिक्षण संस्थान के सहयोग से आयोजित स्वदेशी चिकित्सा शिविर एवं व्याख्यान सेमीनार में मुख्य वक्ता के रूप में आए वीरेंद्र सिंह ने कहा अंग्रेज देश को छोड़ कर चले गए, लेकिन अंग्रेजियत अभी भी जिंदा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अंग्रेजी पढ़े, बिना अंग्रेजी भाषा का ज्ञान करें हम भारत के खिलाफ हो रहे षणयंत्रों को नहीं पता कर पाएंगे। इस लिए अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी है। लेकिन अंग्रेजियत का त्याग करें।
परिजनों की स्मृति में वृक्षारोपण करायें
हाथरसः जन सामना संवाददाता। वृक्षारोपण के प्रति लोगों में जागरूकता करने के उद्देश्य से वन विभाग के द्वारा स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम लहरा की ग्राम सामाज की भूमि में चयनित स्थल पर किया गया। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी डा. रमा शंकर मौर्य ने किया। जिलाधिकारी ने नीम तथा पीपल के पौधे का रोपण किया। स्मृति वन वृक्षारोपण योजना के तहत अधिकारियों ने अपने परिजनों तथा स्वजनों की स्मृति में ग्राम लहरा में 280 वृक्षों का रोपण किया। इस योजना के तहत व्यक्ति द्वारा वन विभाग को 150 रूपये देकर वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके अन्तर्गत वृक्ष पर व्यक्ति की नाम की पट्टिका लगेगी तथा वृक्ष के देखभाल की जिम्मेदारी वन विभाग करेगा।
इस योजना के तहत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने नीम तथा उनकी पत्नी अर्चना यादव ने पीपल के पौधे का रोपण किया। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी वि./रा. रेखा एस. चैहान ने 10 वृक्षों का योगदान दिया। जिलाधिकारी ने कुल 11 पौधे, मुख्य विकास अधिकारी ने 2 वृक्षों, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने 6 वृक्षों को रोपण किया। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कुल 35 वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी मुकेश शर्मा द्वारा किया गया।
लोकसभा चुनाव में बेमेल साबित होगा महागठबंधन-रीता बहुगुणा
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सरकार ने महिलाओं की किचिन की दुनिया में उजाला भरने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की। इस योेजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना शुरू की गई। हाल ही में सरकार ने आयुष्मान योजना शुरू की है जो बीमार लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। सरकार की कई ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। हम विकास के रास्ते पर चल रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में विकास ही मुद्दा रहेगा। यह कहना है कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का।
सोमवार को लखनऊ से मथुरा जा रहीं प्रदेश की महिला व बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का नसीरपुर कट पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बने यह सरकार की प्राथमिकत है। सरकार इसके लिए वहां सौदर्यीकरण का काम करा रही है। हाल ही में दीपोत्सव का बड़ा आयोजन कर सरकार ने अपनी मंशा को स्पष्ट कर दिया है मामला कोर्ट के अधीन है। कोर्ट जो भी निर्णय करेगा सरकार उसका पालन करेगी।
विद्यार्थी मंच ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन
मांग-राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर न लगने दिया जाये जेबकटों का स्टैंड
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन नगर विधायक मनीष असीजा को देते हुये शहर के प्रसिद्ध राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर जेबकटों को अवैध तरीके से साइकिल व मोटरसाइकिल स्टैंड न लगाने देने की मांग की।
मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास दिवाकर ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से नगर विधायक को अवगत कराना था कि रामलीला प्रारम्भ होने के साथ साथ नवरात्रि भी प्रारम्भ होने वाले हैं। इसी बीच शहर के नामी गिरामी जेबकट अवैध तरीके से मां कैला देवी प्रांगण के समीप साइकिल व मोटरसाइकिल स्टैंड लगाते हैं। ऐसे शातिर जेबकतरों को साइकिल स्टैंड नहीं लगाने दिये जाये। जिला महासचिव सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि जबरन साइकिल स्टैंड लगाने के साथ साथ ये जेबकतरे मेले में से लोगों के पर्स, मोबाइल, आभूषण आहिद काटकर चुराकर इन्हीं स्टैंडों पर जमा कराते हैं तथा रात्रि को सभी जेबकतरे एकत्रित होकर शराब पीते है और मेला देखकर लौट रहीं माताओं व बहनों पर गन्दे कमेण्ट पास करते हैं जिससे हमारी माताओं व बहनों को राह में निकलने में परेशानी होती है जो कि बेहद शर्मनाम एवं निन्दनीय है।
Jansaamna