Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1310)

JAN SAAMNA DESK

कल्याणकारी शिव पर अपनी बुराईयों का कर दो दान

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। परमपिता परमात्मा शिव अपने नाम के अनुरूप ही मंगलकारी, अमंगल का नाश करने वाले हैं। वे जब धरा पर आते हैं तब अधर्म का नाश और सत्य धर्म की स्थापना का कत्र्तव्य पुनः आरम्भ हो जाता है। काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार रूपी अमंगलकारी विष को शिव बाबा को अर्पित करके उनसे ज्ञान रूपी अमृत का वरण करने से मनुष्य नर से नारायण बन सकता है। यह अभिव्यक्ति विष्णुपुरी कालोनी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र द्वारा संचालित गीतापाठशाला पर शोभायात्रा प्रभातफेरी और शिव ध्वजारोहण का संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर पथ प्रदर्शन के अवसर पर बी.के. शान्ता बहिन ने व्यक्त किये। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारम्भ के तदुपरान्त प्रभातफेरी के सियाराम की बगीची पर स्थित शिव मंदिर से परमपिता परमात्मा शिव का प्रतीक ध्वज लेकर ब्रह्माकुमारी बहिनें तथा ब्रह्मावत्स तथा मनोरमा पब्लिक स्कूल के बच्चे  ‘‘शिव का झण्डा ऊँच महान, शिव का सदा होगा सम्मान, सर्व का पिता वो शिव भगवान, शिव का ज्ञान करे कल्याण, शिव पर करके व्यसनों का दान, बन जाओ अब देव समान, इंच की बीड़ी है यही मौत की सीढ़ी है तथा गीतों की सुमधुर ध्वनि के मध्य ’’ के नारे लगाते हुए तथा राधाकृष्ण की छवि बनाये तथा परमात्मा शिव का ज्योतिर्लिंगम लिये विष्णुपुरी की गलियों में से निकले तो लोगों का ध्यान सहज ही उनकी तरफ आकर्षित हो उठा।विष्णुपुरी में रामेश्वर दयाल के निवास पर शिवध्वजारोहण, स्वागत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामपुर से पधारीं बी0के0 मीना बहिन ने कहा कि शिव की वाणी अमृतवाणी है जिसे सुनने वाले हर प्राणी मुक्ति और जीवनमुक्ति का वरदान प्राप्त कर लेते हैं।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हीं बालिकाओं नैन्सी, तृप्ति ने आने वाले होली पर्व के ऊपर ‘‘जो मोसे न खेली होरी’’ पर भावनृत्य प्रस्तुत किया।

Read More »

14 अप्रैल को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

फिरोजाबादः जन सामना ब्यूरो। मा0 गोविन्द बल्लभ शर्मा, अध्यक्ष जिला विधिक जज सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया कि 14 अप्रैल 2018 को जनपद न्यायालय के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्व, दीवानी, फौजदारी के सभी न्यायालयों द्वारा मुख्यतः मोटर दुर्घटना, प्रतिकर उत्तराधिकार, वैवाहिक,धारा-138 एन0आई0एक्ट, श्रम राजस्व,स्टाम्प चकबंदी, नकल अध्यादेश, विद्युत अधिनियम के वाद, भूमि अज्ञाप्ति, बैंक वसूली, किरायेदारी, वन अधिनियम व अन्य लघु वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के द्वारा कराया जायेगा। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों की बैठके 27 फरवरी 2018 को दोपहर 1.30 बजे से बैंक की बैठक 26 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे से जनपद न्यायालय के सभागार में आयोजित की जायेगी।

Read More »

रोजगार मेले का आयोजन 26 को

फिरोजाबादः जन सामना ब्यूरो। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया की जिला सेवायोजन कार्यालय, फिरोजाबाद द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2018 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को आॅनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। रोजगार मेला सेवायोजन कार्यालय परिसर में दिनांक 26.02.2018 को प्रातः 10 बजे से लगेगा। इस मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम, फिरोजाबाद द्वारा एल0आई0सी0 एजेन्ट के पद हेतु। सिक्योरिटी स्किल काउन्सिल इण्डिया लिमिटेड देहरादून द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पद हेतु। एमबीटी कृषि मार्ट प्राइवेट लिमिटेड, उ0प्र0 द्वारा सेल्स आफीसर के पद हेतु। जय अम्बे बायोटेक प्रा0लि0, आगरा द्वारा सेल्स ट्रेनी के पद हेतु। कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Read More »

विवेकानन्द नगर में मिट्टी का तेल अवैध बिक्री करते पकडा

नगर मजिस्ट्रेट सहित जिला पूर्ति अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुचे मौके पर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के कई इलाकों में राशन डीलरों के सहयोग से घरों में मिट्टी के तेल का अवैध कारोबार किया जा रहा है। लेकिन पुलिस को इन ठिकानों को पता नही है या फिर उक्त लोगो को पुलिस बचाने का काम करती है। लेकिन आज सुबह मुखबिर की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट जिला खादपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा छापामार कार्य वही करते हुए 11 ड्राम मिट्टी का तेल सहित कई लोग पकडे गये।
बताते चले कि थाना दक्षिण क्षेत्र सीएल जैन कालेज के पीछे विवेकानन्द नगर में मुखबिर ने सूचना दी कि वहां अवैध रूप से मिट्टी के तेल का कारोबार किया जा रहा है। उक्त सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट शीतलाप्रसाद यादव, जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी, सप्लाई इंस्पैक्टर सुनील सिंह आनन्द गौतम थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार चैकी इंचार्ज केपी सिंह, द्वारा छापा मार कार्यवाही करते हुए रामनरेश के मकान से 11 ड्राम भरे मिट्टी का तेल दो ड्राम खाली, बरामद कर दिया। मौके से थाना दक्षिण क्षेत्र भीमनगर निवासी आरिफ , मनोज थाना उत्तर के झील की पुलिया निवासी अरविन्द कुमार, चोबसिंह आजाद नगर थाना लाइन पर निवासी राजेश को गिरफ्तार कर दिया।

Read More »

खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के करबला के खेतों पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना टूण्डला क्षेत्र मौहम्मदाबाद स्थित करबला के खेतों में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का मौके पर हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कास्टेबिल केडी सिंह जिला अस्तपलाल आये। जहां शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।

Read More »

नेता जी अब तुम्ही बताओ, अच्छे दिन कब आएंगे !

नेता जी अब तुम्ही बताओ,
अच्छे दिन कब आएंगे !

ठेला, गुमटी रोज हटाते,
हम सबकी फुटपाथों से !
आप कहे तो गला घोट दूँ,
अपने बच्चों की, हाथों से !

बिना कमाई के बच्चे सब,
जीते जी मर जाएंगे !
नेता जी अब तुम्ही बताओ,
अच्छे दिन कब आएंगे !

कहते हो तुम बेच पकौड़ा,
फिर करवाते निगम का दौड़ा !
तोड़ फोड़ सामान छीनते,
भर ले जाते मार हथौड़ा !

हमी तलें घर बैठ पकौड़ा,
और हमीं क्या खाएंगे ?
नेता जी अब तुम्हीं बताओ,
अच्छे दिन कब आएंगे !

जब जी चाहा उड़ जाते हो,
हम गरीब पर ध्यान नहीं !
विजय माल्या, नीरव मोदी,
के जैसा तो प्लान नहीं !!

Read More »

पात्र गृहस्थी तथा अन्त्योदय योजना के लाभार्थी अपलब्ध करवायें आधारः डीएम

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। शासन स्तर से जनपद स्तर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत प्रचलित राशनकार्डो एवं उनसे सम्बद्ध सभी यूनिटों पर ई-टेण्डरिंग के माध्यम से शत-प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। इसीक्रम में जनसामान्य जिन लाभार्थियों के पात्र गृहस्थी तथा अत्योदय योजना के राषनकार्ड प्रचलन में है अथवा उन पर उनके द्वारा खाद्यान्न प्राप्त किया जा रहा है वे लाभार्थी राशनकार्ड मंे उल्लखित सभी यूनिटों के मुखिया सहित आधार कार्ड की छायाप्रति संबंधित उचित दर विक्रेता व ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी अथवा अपने क्षेत्र के सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक एवं पूर्ति लिपिक के माध्यम से तत्काल उपलब्ध करा दे ताकि सभी लाभार्थियों के आधार उनके कार्ड अथवा यूनिटों से लिंक कराया जा सके।

Read More »

साक्षात्कार 27 फरवरी को

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना वर्ष 2017-18 के बजट लक्ष्य के अन्तर्गत निर्धारित तिथि तक जिन आवेदनकर्ताओं ने आवेदन पत्र जिला ग्रामोउद्योग कार्यालय रनिंया में जमा किया था उनका साक्षात्तकार चयन कमेटी द्वारा 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे विकास भवन माती के आडिटोरियम में किया जायेगा।

Read More »

चर्चा मेंः अमृत सिन्हा की फिल्म ‘‘फैरस’’

बिहार के छोटे से शहर सहरसा का एक लड़का इन दिनों मुंबई की माया नगरी में फिल्म निर्देशन के जरिए अपनी धाक जमा रहा है जिसका नाम है अमृत सिन्हा। अमृत सिन्हा ने रंगमंच के द्वारा फिल्मों का सफर तय किया है। अमृत सिन्हा ने महज दो वर्ष पूर्व तनय इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन हाउस की नीव रखी थी जो आज सफलता का पर्याय साबित हुआ है। विगत वर्ष 2016 में आयी अमृत सिन्हा और आनंद दाय गुप्ता की फिल्म खजुरवाटिका फिल्म का प्रदर्शन भी देश सहित अंतरराष्ट्रीय मंचो पर किया गया था। इस फिल्म में खजुराहो में बने पोराणिक मंदिर की मूर्तिकला को व उससे जुड़े तथ्यों का फिल्मांकन किया गया था। इसके बाद 2017 इसी फिल्म का नाम व पटकथा परिवर्तन करके नयी खजुरवाटिका फिल्म का निर्माण हुआ जो विश्व पटल पर काफी सराही गयी। जोकि काफी फिल्म अवार्ड अपने नाम कर पाने में सफल रही। फिर 2017 में आयी फिल्म रक्तप्रदाता जीवनदाता जोकि हैदराबाद के ब्लड डोनर पर आधारित थी जिसमें रक्तदान के प्रति जागरूकता दिखाई गयी थी। इसी क्रम में अमृत की दूसरी फिल्म ए शॉल देट बीट्स आयी जोकि खाने की बर्बादी के प्रति जागरूकता फैलाती फिल्म थी। यह दोनों सामाजिक फिल्में अवार्ड के लिये बेस्ट फिल्म के नाम से नॉमीनेट हो चुकी है। और अब अमृत सिन्हा और शौर्य सिंह की दो घंटे दस मिनट अवधि की फिल्म ‘‘फैरस’’ चर्चा में हैं जोकि आज के परिदृश्य में देश में बढ़ते क्राईम पर आधारित है जिसमें मुख्य भूमिका में वॉलीवुड के चर्चित अभिनेता विजय राज, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, विक्रमजीत, पंकज झा, राहुल सिन्हा, दियांश शर्मा व मीरा जोशी हैं। अमृत सिन्हा कम समय में अपनी बेमिसाल फिल्मों के जरिए दर्जनों फिल्म फेस्टिवल जैसे- मियामी इपीक ट्रेलर फेस्टिवल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, आचार्य तुलसी शार्ट फिल्म फेस्टिवल,चिल्ड्रन एनीमेशन अवार्ड, इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ओडिशा, में प्रतिभागी बन चुके हैं और उनकी फिल्में कई श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं।

Read More »

सफाई कर्मी से की अभद्रता, जाति सूचक शब्द बोलकर लताड़ा

कानपुरः अर्पण कश्यप। एक ओर जहां सरकार समाज में समानता पर जोर दिए है तो दूसरी ओर ऐसे उदाहरण देखने में मिल रहे हैं जो बहुत ही शर्मनाक कहा जा सकता है। ऐसा ही एक मामला बर्रा थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया कि सरेराह कूढा फेंकने से टोकने एक महिला ने सफज्ञई कर्मी को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। महिला सरकारी अध्यापक बताई जा रही है। यह भी बताया गया कि महिला ने सफाई कर्मी को इतना लज्जित किया को वो झाडू फेंक कर रोता हुआ चला गया।
बर्रा थाना क्षेत्र के आई ब्लाक में वार्ड 82 में सुरेश वाल्मीक नाम का सफाई कर्मी झाडू लगा रहा था तभी मोहल्ले की एक महिला ने कूढा फेंक दिया जिसका विरोध सुरेश ने किया और कहा कि जब मै यहा झाडू लगा रहा हूं तो यहॉ पर कूढ़ा डालो जिसे मैं उठा लूंगा। उसने कहा कि खाली पड़ी कालोनी में कूड़ा फेंकने से वह सड़क पर आ जायेगा। यह सुनते ही महिला का पारा हाई हो गया। महिला ने सुरेश को सरेआम जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जन्म के कुकर्मो की वजह से झाडू लगाने वाला बता कर जलील कर दिया। इससे सुरेश मौके से रोता हुआ चला गया व अपने सफाई नायक को बताया। मौके पर जॉच करने पर मामले में सत्यता पायी गयी व कूडे की फोटो खींच कर कार्यवाही का आश्वासन दे कर सुरेश को दोबारा काम पर भेजा गया।

Read More »