Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के करबला के खेतों पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना टूण्डला क्षेत्र मौहम्मदाबाद स्थित करबला के खेतों में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का मौके पर हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कास्टेबिल केडी सिंह जिला अस्तपलाल आये। जहां शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।