Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1325)

JAN SAAMNA DESK

न्यू आई मेकअप : लांच बाइ सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता

सनसेट का समय दिन का सबसे सही समय होता है। सबकुछ इतना सुन्दर लगता है और आकाश कई रंगों से भरा होता है। प्रकृति अपनी सुन्दरता से हमेशा हमें विस्मय में डालती है। यह कई कलाकार और प्रकृतिवादी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।
क्या ऐसा संभव है कि हम प्रकृति के इस जादू को फिर से उत्पन्न करें? जी हाँ, जन सामना की ब्यूटी एडवाईजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता आपके लिए लायी है सुन्दर रंगों से आपकी आईज को सनसेट आईज बनाने की टेक्निक।
आँखों के मेकअप में सनसेट आईज एक बिल्कुल नया ट्रेंड आपके लिए लायी हूँ बस थोड़ा सा मेरी बातों को फालो करिये
आॅई शैडो से लिए गए रंग बिलकुल सूर्यास्त के समय के रंगों की तरह होते हैं। नारंगी, पीला और थोड़ा बरगंडी रंग को लेकर सबको एक साथ मिलाया जाता है। अगर सही ढंग से लगाया जाए तो यह बहुत सुन्दर दिखता है।
सनसेट आईज पाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत होगीः
⇒आॅई शैडो पैलेट जिसमें नारंगी, पीला और बरगंडी शेड हों।
⇒आॅई शैडो पैलेट जिसमें न्यूड शेड हों।
⇒आॅई शैडो ब्रश
⇒प्राइमर
⇒लूज पाउडर
⇒लिक्वड लाइनर
⇒मस्कारा

Read More »

पं दीनदयाल जी के निर्वाण दिवस पर गोष्ठी

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। पं दीनदयाल जी के 50वें निर्वाण दिवस पर भाजपा कानपुर दक्षिण जिला इकाई द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। निर्वाण दिवस पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आयोजित संगोष्ठी के विषय ‘एकात्म मानवदर्शन से वंचितों का विकास एवं विश्व कल्याण’ पर विचार रखते हुए जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल जी ने ही समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति के विकास को ही असली विकास मानकर देश को अंत्योदय का विचार दिया आज उसी विचार धारा के दम पर देश और प्रदेश में भाजपा सरकारें काम कर रही हैं। इसी अंत्योदय से विश्व कल्याण संभव है।
इस अवसर बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालय एक्सटेंशन, एच 1 ब्लाक, किदवई नगर कानपुर ( यूपी किराना स्कूल के सामने का जन सहयोग से जीर्णोद्धार के पुनीत कार्य का शुभारंभ, अनीता गुप्ता, विधायक अरुण पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी जयसिंह व सहयोगी पीपी सिंह व अभियंता प्रवीन पान्डेय एवं पाठशाला को गोद लेकर जीर्णोद्धार करने का संकल्प लेने वाले विजय कुमार गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता जिला प्रमुख सेवा सहयोगी संगम भाजपा व शिवराम सिंह जिला महामंत्री भाजपा, शिवशंकर सैनी अचल गुप्ता व संदीपन अवस्थी, प्रमोद जायसवाल पार्षद, जिला मंत्री दक्षिण संजय कटियार, गिरीश बाजपेयी, पंकज गुप्ता व राजेश श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे ।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत तथा तीन गंभीर

घाटमपुर, कानपुरः शीराजी। बीती रात बारात से लौट रही कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बेकाबू होकर नहर पुल के नीचे खड्ड में गिरकर पलट गई। दुर्घटना में बारात से वापस लौट रहे होटल स्वामी उसकी पत्नी व पुत्री सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर गौशाला निवासी जगदीश यादव के बेटे आशीष यादव की बारात शनिवार शाम साढ़ क्षेत्र के ग्राम पानी पुरवा निवासी राजू यादव के यहां आई थी। रात्रि में जय माल के बाद दूल्हा का चचेरा भाई विपिन यादव (32) वर्ष उसकी पत्नी प्रियंका (28) वर्ष तथा 1 वर्षीय पुत्री वैष्णवी, फूफा लखन यादव मौसेरी बहन मोनी यादव, कार चालक नीरज आल्टो कार से वापस कानपुर लौट रहे थे। दरगाही लाल नहर पुल मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने आल्टो कार में टक्कर मार दी, अनियंत्रित कार नहर पुल से नीचे खड्ड में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई,

Read More »

पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए दिशा-निर्देश

चन्दौलीः दीप नारायण यादव। पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय चन्दौली में मासिक अपराध गोष्ठी की गयी जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व चन्दौली पुलिस के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। महोदय द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को थानों पर समस्या / शिकायत लेकर आने वाले सभी लोगों की बातों को सुनने तथा तत्काल उस पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मुकदमाती मामलों का निस्तारण अतिशीघ्र माननीय न्यायालय व उच्चाधिकारीगण के आदेशों / निर्देशों के अनुसार करने, आॅनलाइन पंजीकरण में तेजी लाने, यूपी-100 के गाड़ियों व कर्मियों का चेकिंग करने तथा घटनास्थल पर पहुचनें में लगने वाले समय को कम करने हेतु निर्देश दिये गये। मुख्यालय से जारी होने वाले समस्त आदेशों-निर्देशों का पालन करने, आगामी त्योहारों शिवरात्रि तथा होली के दृष्टिगत पूर्ण तैयारी करने / समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही थानें के त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने, अराजकध्शरारती तत्वों का चिन्हीकरण करके उनके विरूद्ध आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा समस्त डीजे मालिकोंध्संचालको से इस बात का शपथ-पत्र लें कि उच्चाधिकारीगण व माननीय न्यायालय के आदेशों / निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे तथा ऐसे किसी स्थान व समय पर डीजे नहीं बजाएंगे जहां और जिस समय बजाना प्रतिबन्धित किया गया हो एवं तय सीमा के अन्दर ही उसकी ध्वनि तीब्रता होगी, आदेशों / निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय।

Read More »

थाने से टायर चोरी होने का लगाया आरोप

जनवरी माह में सड़क हादसे के दौरान पुलिस ने लिया था कब्जे में
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना जसराना में खड़े एक चार पहिया वाहन के स्वामी ने मीडिया से बात करते हुये यह आरोप लगाया कि उसके वाहन से टायर निकाल लिया गया है, इस बारे में एसओ व थाने के दारोगा को भी अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की, वह इस संबंध में तहरीर देगा।
मामले के अनुसार थाना जसराना क्षेत्र कोठीपुरा निवासी विजय शर्मा पुत्र मुरारीलाल ने मीडिया को बताया कि उसका बोलेरो वाहन संख्या यूपी 83 एएम 2394 21 जनवरी को सड़क हादसे में थाना पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया था। जिसे लेने को जब वह आज आया तो देखा उसका एक टायर गायब है, इस बारे में थाने के एसओ व दारोगा को भी अवगत कराया, कोई सुनवाई नहीं हुयी।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनायी पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जन्म जयंती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। किसानों के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट जी की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें याद किया गया तथा विचार गोष्ठी आहूत की गयी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने महान किसान नेता पायलट जी को याद करते हुये कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों की सेवा में समर्पित कर दिया। संसद हो या सड़क हर परिस्थिति में हक और सम्मान की आवाज बुलन्द करने का काम किया। जिसके चलते लोग उन्हंे किसानों, मजदूरों का मसीहा कहते हैं। पीसीसी रामनिवास यादव, बाबूराम निशंक एवं सुबूर अली ने कहा कि पायलट जी ने वायुसेना में रहते हुये 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे करने का काम किया। जिस पर हर देशवासी को गर्व है। वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र अग्रवाल, मयंक गोयल बिट्टू एवं ब्लाॅक अध्यक्ष श्यामवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि उन्हांेने सेना की नौकर छोड़कर भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से राजघराने की महारानी को हराने का काम किया था। वे हमेशा कहते थे कि जब किसानों और मजदूरों के बच्चे पढ़ लिखकर उन पदों पर पहुंचेंगे। जहां से देश की नीतियां बनती है तब भारत का सही मायनों में विकास होगा।

Read More »

मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां देख मनमोहित हुये अतिथि व अभिभावक
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जगन्नाथ जनकल्याण समिति के तत्वावधान में मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल का चतुर्थ वार्षिकोत्सव का आयोजन गांधी पार्क चैराहा स्थित पालीवाल आॅडीटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव एवं एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने फीता काटकर एवं ध्वजारोहण करके किया। मेयर नूतन राठौर ने दीप प्रज्जवलित किया। सीओ सिटी अरूण कुमार यादव, जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को सरस्वती वंदना द्वारा गति प्रदान की गयी। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया और बच्चों की प्रस्तुतियों पर तालियों से पूरा हाॅल गूंज उठा। इस कार्यक्रम में चंदा चमके चम चम, राजनीति पर डांस, कभी तू हीरो लगता है, कब्बाली, पंजाबी, राजस्थानी गुजराती कार्यक्रमांे की प्रस्तुति हुयी।

Read More »

प्रदेश में फैल रही अराजकता के लिए प्रदेश सरकार दोषी-रामगोपाल यादव

नकलविहीन परीक्षाओं को बताया सराहनीय-शादी समारोह में मीडिया से हुये रूबरू
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित फिरोजाबाद क्लब में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मीडिया से बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश में फैल रही अराजकता के लिये प्रदेश सरकार को दोषी बताया, वहीं बाॅडर पर आये दिन हो रही गोलाबारी से मरने वाले फौजियों के बारे में उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हमारे जवानों को खुलकर संघर्ष करने के लिये आदेश नहीं कर रही है। जिससे दूसरे देश की सेना चोकियों पर हमला कर देश के वीर जवानों को शहीद होने पर पजबूर किये हुये है। ऐसी सरकार को या तो इस्तीफा दे देना चाहिये या फौजियों को खुलकर सघर्ष करने का आदेश देना चाहिये। वहीं उततर प्रदेश में चल रहीं बोर्ड परीक्षाओं में लाखों छात्रों द्वारा कड़ाई के चलते परीक्षा छोड़ने के सवाल पर कहा कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जो परीक्षायें प्रदेश सरकार द्वारा करायी जा रही है वही सराहनीय कार्य है। जो लोग पढ़ेंगे नहीं वो परीक्षायें ही छोड़ेंगे। जो मेहनत व कड़ाई के साथ परीक्षा देते हैं वह हर स्थिति में अपना मुकाम पाते हैं। नकलविहीन परीक्षा छात्र के भविष्य कमो बनाने का कार्य करती है न कि बिगाड़ने का।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जीआरपी टूण्डला क्षेत्र कानपुर की ओर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा है।
शनिवार की प्रातः रेलवे ट्रैक की ओर घूमने गये कुछ लोगों ने देखा कि टूण्डला रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक पर लगभग 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। कुछ ही देर में शव को देखने वालों का हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवान 229 राजवीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

विधिक समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रधान आयकर आयुक्त को दिया ज्ञापन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसियेषन फिरोजाबाद के डायरेक्टर कुलदीप मित्तल एडवोकेट व कमल गुप्ता द्वारा गत दिवस आगरा रेंज 2 की प्रधान आयकर आयुक्त श्रीमती सीमा सिंह के नगर आगमन पर स्वागत किया गया, तत्पष्चात प्रतिदिन आ रही कुछ अति महत्वपूर्ण बिधिक समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्शित करते हुये निम्न चार सूत्रीय ज्ञापनपत्र देकर उसका निराकरण स्वयं या अपने उच्चाधिकारियों से कराने का अनुरोध किया गया।
ज्ञापन में बताया कि आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिये आधार नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन सीनियर व सुपर सीनियर सिटीजन के फिंगर प्रिंट्स न आ पाने के कारण उनके आधार नही बन पा रहे है। ऐसी स्थिति में उनके रिटर्न किस प्रकार दाखिल किये जायें कृपया मार्च 2018 से पूर्व ही इस संबध में उचित दिषानिर्देष जारी करने का कश्ट करें जिससे कि ऐसे करदाता अपने रिटर्न समय के अंदर दाखिल कर सकें। यह कि हाल ही में बजट में यह प्राविधान किया गया है कि निर्धारित तिथि से पूर्व ही आयकर रिटर्न दाखिल करने पर धारा 80 सी आदि चेप्टर 6ए की रिबेट का लाभ दिया जायेगा, अन्यथा लेट फीस तो देनी ही पड़ेगी, रिबेट का भी लाभ नही मिलेगा। इस प्राविधान से जो पार्टनरषिप फर्में अपना आॅडिट कराती है उनके बर्किंग पार्टनरों के छोड़कर अन्य पार्टनरों को डबल नुकसान होगा। एक तो उन्हें लेट फीस देनी होगी दूसरा उन्हें उक्त रिबेट का लाभ भी नही मिलेगा। इसलिये इस प्राविधान को सरलीकृत करके सभी करदाताओं को लाभ दिये जाने की आवष्यकता है। यह कि बजट के ही एक अन्य प्राविधान के अनुसार 250 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाली कंपनियों की करदेयता 30 से घटाकर 25 प्रतिषत कर दी गई है जो निष्चित ही एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन इस प्राविधान में कंपनियों के साथ साझीदारी फर्में, एकल स्वामित्व वाली फर्में, ए.ओ.पी. आदि सभी स्टेटस को भी षामिल किया जाना चाहिये, जिससे कि सभी तरह के व्यापार को प्रोत्साहन मिल सके। यह कि ए.आई.आर. या एन.एमएस. में जिन लोगों को इन्क्वारी के लिये चयनित किया जाता है, देखने में आ रहा है कि ऐसे लोगों को नोटिस 4-5 साल बीतने के बाद भेजे जाते है इस कारण नये रिटर्न दाखिल करने में कई तरह ही समस्यायें आती है।

Read More »