शहर में जुलूस मार्गो पर रही पुलिस तैनात
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मोहर्रम की 10 वीे तारीख पर नगर के विभिन्न मार्गाे से होकर अल्म और ताजियें का जुलूस निकला गया। जुलूस के दौरान हुसैन की याद में मातमृ करते हुए करबला तक पहुचे। जहां करबला में ताजियों को सपुर्दखाक किया। जिला मोहर्रम कमैटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चांदी के ताजियों को रखा जिसको उठाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, क्षेत्राधिकारी नगर डा0 अरूण कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मुस्लिम नव वर्ष के चलते पहले महीने में मोहर्रम का कार्यक्रम किया जाता हैं। मुस्लिम गुरूओं की माने तो मोहर्रम की नौ वे तारीख को रात्रि में जगह-जगह ताजियें रखे जाते है। सिया समुदाय के लोग मातमी जुलूम करबला से निकालते है। जहां वह लहु-लुहान हालत में करबला में शहीद होने वाले हुसैन की याद को ताजा करते है।
JAN SAAMNA DESK
रंजोगम के साथ मोहर्रम पर्व संपन्न
घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता । कर्बला के अमर शहीदों की याद में रविवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस निकाला। बगिया मैदान से शुरू हुआ ताजिया जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो में स्थित इमाम चैकों का भ्रमण करता हुआ सदर बाजार से नई पानी की टंकी से होता हुआ बगिया मैदान पुनः पहुंचा इसके बाद कर्बला की ओर ताजिया प्रस्थान कर गए जुलूस के साथ चल रहे विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने जगह जगह अपनी तलवारबाजी हंटर लाठी अस्त्रों की कला का प्रदर्शन किया। जुलूस में चल रहे बच्चों महिलाओं युवाओं ने जगह-जगह लगे स्टालो झूलों व खाने पीने की चीजों का आनंद लिया। जुलूस मार्गो में जगह-जगह विशेष तौर पर बनवाए गए पकवानों बिरयानी खिचड़ा केले बिस्कुट सरबत ठंडा पानी आदि का वितरण करवाया गया।
Read More »सड़क हादसों में तीन लोगो की मौत
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में हुए अलग -अलग सड़क हादसों में तीन लोगो की मौत हो गयी। वही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल लोग मैजिक में सवार होकर सिरसागंज एक शोकाकुल परिवार में सन्तुना देकर वापस लोट रहे थे।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के हबीबगंज निवासी 35 वर्षीय शोयब पुत्र शमशाद अपने दो साथी आजम पुत्र जीमल, तारिक पुत्र माजिद के साथ बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद किसी काम से गया हुआ था। जहां से वापस लोटते समय रास्ते में थाना मक्खनपुर क्षेत्र मधुबन होटल के समीप तेज गति से निकल रहे ट्रक की चपेट में आने से शोयब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वही दोनो साथ घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के शव को मौके पर पहुची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।
पूरे जिले में विधानसभावार समीक्षा करेगी यादव महासभा-भूरी सिंह यादव
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय यादव महासभा की मासिक बैठक कोटला मौहल्ला राजाराम की मूर्ति के पीछे रामवीर सिंह यादव एमएस के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डा. अनिल यादव व संचालन दिनेश यादव ने किया।
डा. अनिल यादव ने कहा यादव महासभा की टीम को शहर फिरोजाबाद में हर मौहल्लावार कमेटी बनाकर अपने समाज की जनगणना करनी चाहिये। जिससे नगर निगम के चुनाव में यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा। जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने कहा यादव महासभा पूरे जिले में विधानसभावार समीक्षा करेगी और जबसे प्रदेश में नयी सरकार बनी है, किन किन यादवों पर अत्याचार व फर्जी मुकदमें लगे इनकी रिपोर्ट बनाकर प्रांतीय नेतृत्व व राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपेगी। शेर सिंह यादव ने कहा हमारे समाज के लोगां को आपस में विरोधावास से बचना चाहिये और शिक्षा पर जोर देना चाहिये। जितेंद्र यादव ने कहा यादव महासभा में बड़ी संख्या में यूथ जुड़ रहा है यह संगठन के लिये बहुत बड़ी उपलब्घि है।
संस्थाओं ने किया 25 युनिट रक्तदान
फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। एसएनएम जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजित की गई। रक्तदान दिवस के अवसर पर सीएमएस आर के पाण्डेय ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सीएमएस डा.आर के पाण्डेय, डा.एस के एस राना और डा. विनोद कुमार रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ मुख्य अतिथियों ने रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी। उन्होंने रक्त देने से कभी रक्त कम नहीं होता है। बल्कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की शरीर में कोई कमी होती है। आपके द्वारा दिए गये रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है। यह एक पुष्य का काम है। रक्तकोष प्रभारी डा.नवीन जैन ने ब्लड बैंक सम्बंिधत जानकारी एवं ई-रक्तकोष, हीमोविजिलेंसके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को सीएमएस आर के पाण्डेय और रक्तकोष प्रभारी नवीन जैन के द्वारा प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला बाल पथ संचलन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल पथ संचलन कार्यक्रम में बोलते हुये सह प्रान्त प्रचारक मुनेश जी ने कहा कि संघ एक ऐसा संगठन है जिसमें प्रोण्ड, तरूण, बाल, शिशु सभी प्रकार के सदस्य हैं।
उन्होंने कहा 92 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी संघ में तरूण स्वयंसेवकों की संख्या सर्वाधिक है। उन्हांेने बोलते हुये कहा कि भारतवर्ष मनुष्य जीवन के लिये दुनियां का सर्वश्रेष्ठ देश है, यहां का विचार भी जन कल्याणक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐसे देश की अखंडता व विचार के संरक्षक के लिये कार्यरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुराग विथुरिया, महानगर संघचालक डा. रमाशंकर सिंह, महानगर कार्यवाह ब्रजेश जी, गौरव जी, सौरभ जी, मनोज जी, कृष्णमोहन जी, विख्यात जी, मीडिया प्रभारी दीपक सोलंकी जी आदि उपस्थित रहे।
Read More »
देखते रहे राम बारात घरों में होती रही चोरी…..
एक ही रात में तीन मकानों के चटके ताले लाखोें की नगदी गेहने हुए चोरी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना के गांव अतुर्रा में राम बारात देखने गये ग्रामीणों के घर से लाखों की चोरी हो गयी। चोरो ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना का अंजाम दिया। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर दी। विगत रात्रि में जसराना में विजय दशमी पर्व पर भगवान राम की बारात निकली थी। गा्रमीणों ने भी बारात में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। गांव को खाली देख चोर भी सर्कि्रय हो गये। गावं अतुर्रा निवासी रेलवे से रिटायर्ड बाबू सुरेशचन्द्र पुत्र बाबूराम के घर में चोरो ने घूस कर लगभग डेढ़ लाख की नगदी व दो बहूओं के गहने जिनकी कीमत लगभग तीन लाख की बतायी। वही गांव के दूसरे नरेन्द्र पुत्र राम सनेही लाल के घर को चोरो ने साफ कर दिया। जहां से भी लाखों के आभूषण नगदी चोरी कर ले गये। इतना ही बैखोफ होकर चोरो ने बहादुरी का परिचय दिया तीसरे मकान चरनसिंह पुत्र सालिग्राम के घर में प्रवेश करने के बाद उसमें रखी हजारों की नगदी व आभूषण ले गये।
ताजिया जुलूस निकालने को लेकर हुआ बवाल
कई वाहनों को किया आग के हवाले
तोड़फोड़ के साथ जमकर हुई पत्थरवाजी
पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज
कानपुर, जन सामना संवाददाता। शहर के रावतपुर का बवाल शांत हो नहीं पाया था कि कानपुर दक्षिण क्षेत्र में जूही परमपुरवा के झंडा वाला चैराहा पर बवाल हुआ। एक पक्ष के जुलूस निकालने पर दूसरे पक्ष ने नये मार्ग से जुलूस निकलने का विरोध किया। जिस पर बवाल इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी के दौरान भी भयंकर पथराव हुआ मकान में तोड़फोड़ हुई। वाहनों को आग लगा दी गई। पुलिस की गाड़ी तोड़ दी गई, किसी तरह पुलिस ने घर को बचाया परंतु पुलिस बवाल को रोक ना सकी। इस ववाल में करीब दर्जनभर वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया जिसमें पुलिस की जीप में पुलिस चैकी में तोड़फोड़ की गई। बवाल यहां तक बढ़ गया बीच बचाव करने में एसपी समेत अन्य कई लोग चुटहिल हो गए।
बताया गया कि ताजिए का जुलूस हर वर्ष झंडे वाले चैराहे तक जाता था इस वर्ष कुछ लोगों ने जुलूस को आगे बढ़ने की कोशिश की तो दूसरे समुदाय के लोगों ने रोका जिससे बवाल शुरू हो गया, बवाल की सूचना पाते ही पुलिस भी पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर पर नियंत्रण का प्रयास किया परंतु एक पक्ष पुलिस से ही उलझ बैठा। सामने के मकान से पुलिस और दूसरे पक्ष पर पथराव चालू हो गया जिस पर लोग भड़क गए, जिस मकान से पथराव हो रहा था उसे आग के हवाले कर दिया गया परंतु फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुच कर आग पर काबू पा लिया।
इसी बीच एलगभग दर्जनभर बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया।
जागरूक जनता ही करेगी स्वच्छ भारत का निर्माण
2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान को अक्टूबर 2017 में तीन वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।
स्वच्छ भारत अभियान के मकसद की बात करें तो इसके दो हिस्से हैं, एक सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई तथा दूसरा भारत के गाँवों को खुले में शौच से मुक्त करना।
बात निकली ही है तो यह जानना भी रोचक होगा कि स्वच्छता का यह अभियान इन 70 सालों में भारत सरकार का देश में सफाई और उसे खुले में शौच से मुक्त करने का कोई पहला कदम हो या फिर प्रधानमंत्री मोदी की कोई अनूठी पहल ही हो ऐसा भी नहीं है।
1954 से ही भारत सरकार द्वारा ग्रामीण भारत में स्वच्छता के लिए कोई न कोई कार्यक्रम हमेशा से ही आस्तित्व में रहा है लेकिन इस दिशा में ठोस कदम उठाया गया 1999 में तत्कालीन सरकार द्वारा।
खुले में मल त्याग की पारंपरिक प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से ‘निर्मल भारत अभियान’ की शुरुआत की गई, जिसका प्रारंभिक नाम ‘सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान’ रखा गया था।
इस सबके बावजूद 2014 में आई यूएन की रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत की करीब 60 प्रतिशत आबादी खुले में शौच करती है और इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की।
अब एक बार फिर जब इस अभियान की सालगिरह आ रही है तो हमारे देश के नेता अभिनेता और विभिन्न क्षेत्रों के सेलिब्रटीस एक बार फिर हाथों में झाड़ू लेकर फोटो सेशन करवाएंगे। ट्विटर और फेसबुक पर स्वच्छ भारत अभियान हैश टैग के साथ स्टेटस अपडेट होगा,अखबारों के पन्ने मुख्यमंत्रियों नेताओं और अभिनेताओं के झाड़ू लगाते फोटो से भरे होंगे और ब्यूरोक्रेट्स द्वारा फाइलों में ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) गाँवों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही होगी लेकिन क्या वास्तव में हमारा देश साफ दिखाई देने लगा है?
क्या हम धीरे धीरे ओडीएफ होते जा रहे हैं?
जल्द बनेगी फिल्म ‘एक निहत्था….।
नए स्टार कुमार संचिन के साथ डायरेक्टर जो कि विकास केशरी ने खोज निकाला और पहली एलबम बनाया जिसका एलबम का नाम ‘दिल लागल छोरी से….। और अब कुमार सचिन को लेकर एक हिंदी फिल्म बनाने जा रहे है जिसका नाम ‘एक निहत्था…..। फिल्म बनाने जा रहे है जिसके डायरेक्टर एंड राइटर विकास केशरी हैं। इस फिल्म के हीरो कुमार सचिन हैैं और हीरोइन हेमा माधवानी हैं। इस फिल्म के हीरो कुमार सचिन ने इसके पहले बॉलीवुड के डांस मास्टर सरोज खान के साथ इस समुंदर और शबीना खान के साथ तेज रफ्तार में काम कर चुके है और फिल्म एक निहत्था की शूटिंग अपने अल्लाहाबाद में होगी। फिल्म की कहानी एक गांव से शुरू होगा जिस कहानी में शुरुआत किसान से होगी जो कि बहुत ही गरीब घर का है जिसके पास छोटी सी जमीन है। ठाकुर की नजर उस जमीन पर जाती है और किसान से खरीदना चाहता है।
Jansaamna