Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1567)

JAN SAAMNA DESK

राहुल हत्या काण्ड को लेकर जाट समाज की हुई महापंचायत

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव नगला लच्छी निवासी बुलेरो चालक युवक का अपहरण कर हत्या किये जाने के बाद उसकी लाश अलीगढ के थाना गोंडा क्षेत्र में नहर किनारे मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये खुलासे व उक्त मामले में 4 लोगों की गिरतारी के बाद पुलिस द्वारा राहुल की हत्या अवैध सम्बंधों में बताये जाने पर जाट समाज के लोगों की आज गांव नगला लच्छी में विशाल जाट महापंचायत आयोजित की गई जिसमें पुलिस की कहानी पर ऐतराज जताया गया।
राहुल हत्या काण्ड को लेकर गांव नगला लच्छी में आज जाटों की महापंचयात हुई जिसमें 21 गांव के लोगों ने महापंचायत में भाग लिया। बताते है कि राहुल हत्या काण्ड मामले में जाट समाज ने मांग की है कि फरार हत्यारोपियों की शीघ्र गिरतारी कीे जाये और मृतक राहुल पर लगे बेबुनियाद आरोप को पुलिस प्रशासन ने जल्दबाजी में गलत खुलासा कर दिया है जिसमें समाज की छवि खराब हुई है और सामाज के लोगों में काफी रोश है। उन्होने कहा कि मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद मिले साथ ही मृतक युवक की बौलेरो जल्द बरामद की जाये।

Read More »

अखण्ड भारत की स्थापना के लिये संकल्प दिवस 14 अगस्त को

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से गौशाला रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में अखण्ड भारत संकल्प दिवस समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह श्री अजय खण्डेलवाल भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम जिला प्रचारक श्री उमेश जी के मार्ग निर्देशन में सम्पन्न होगा।
उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं युवा नेता शरद माहेश्वरी ने देते हुए बताया कि आज से 70 वर्ष पूर्व 15 अस्त को भारत वर्ष ने खण्डित स्वतंत्रता प्राप्त की। 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन की पटकथा तैयार हुई जिसमें भारत माता के टुकड़े हो गये लेकिन अब 14 अगस्त को पुनः हम सब मिलकर भारत को पुनः अखण्ड दृढ़ संकल्प लें इसी परिप्रेक्ष्य में अपने शहर में अखण्ड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Read More »

मेला कार्यक्रम संयोजक होंगे सम्मानित

हाथरस, ब्यूरो। जिला हाथरस टैन्ट लाईट, कैटरिंग, फूल व बैंड डेकोरेटर्स व्यापारी एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव हरीमोहन शर्मा गुरूजी, सचिव भूपेन्द्र दयाल, कोषाध्यक्ष शीलेन्द्र कुमार शर्मा, उप कोषाध्यक्ष हाजी साविर अली व स्वामीदास के अनुसार 106 वां मेला श्री दाऊजी महाराज के रिसीवर द्वारा मनोनीत मेला कार्यक्रम के संयोजकों का 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे से कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गैस्ट हाउस में जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया जायेगा।

Read More »

जनपदों में विकास कार्यों में गति लानी होगी: मुख्य सचिव

2017.08.12. 02 3sp news lucknowनोडल अधिकारियों की बैठक कर निरीक्षण हेतु मुख्य सचिव ने दिये निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों का प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु नामित नोडल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि नामित जनपदों को अंगीकृृत कर विकास कार्यों में गति लानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह दो दिन जनपद का भ्रमण शासकीय योजनाओं को धरातल पर लागू कराकर नियमानुसार पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराने में जनपदीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार जनपदों के विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित कराना है। उन्होंने कहा कि जनपदों हेतु नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भ्रमण के दौरान जनपद में आयोजित तहसील एवं थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी भाग लेकर सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना होगा।

Read More »

राकेश तिवारी का जन्मदिन मनाया

2017.08.12. 02 ssp news bjp1कानपुर, जन सामना ब्यूरो। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला महामंत्री राकेश तिवारी का जन्मदिन जरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी को माला पहनाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर संतोष जायसवाल, मंडल महामंत्री आलोक दीक्षित, पवन दीक्षित, शोभित दीक्षित, भाऊ शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

जिला स्तरीय परीक्षा के लिए 30 छात्र चयनित

2017.08.11. 07 ssp news 1घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। जिलाधिकारी के निर्देशन पर स्थानीय बीआरसी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम वर्ष 1857 से 1945 तक के इतिहास पर प्रश्न किए गए जिसमें उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कुरसेड़ा बीरबल अकबरपुर किरांग किरार गुजेला सरगांव से आए साढ़ छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। आगामी जिले में संपन्न होने वाली परीक्षा के लिए 30 छात्र-छात्राओं अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। रागिनी कक्षा 6 की छात्रा ने 20 में 19 अंक प्राप्त किए कक्षा 8 के छात्र प्रियांशु ने 18 अंक रवि कुमार कक्षा 8 ने 18 अंक प्राप्त किए।

Read More »

किशोर को किया परिवार के हवाले

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। कानपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अकेले यात्रा कर रहे किशोर को घाटमपुर आर पी एफ चैकी इंचार्ज शिवराज सिंह ने अपनी कस्टडी में लेकर उसके परिवारिक जनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि घाटमपुर रेलवे पुलिस चैकी के इंचार्ज शिवराज सिंह सिपाहियों के साथ कानपुर जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अकेले यात्रा कर रहे किशोर को उन्होंने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आदित्य शर्मा बताया।

Read More »

15 अगस्त छुट्टी मनाने का दिन नहीं-नवीन अरोरा

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेरी जान तिरंगा, मेरी शान तिरंगा, देश की आन-बान-पहचान है तिरंगा। श्री नर नारायण सेवा संस्थान की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष नवीन अरोरा के प्रतिष्ठान यू लाइक इलैक्ट्रोनिक पालिका बाजार पर सम्पन्न हुई।
मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान संस्थापक प्रशांत शर्मा ने कहा कि देश 71 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा एक विशाल तिरंगा बाइक रैली तालाब चैराहा स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट से सायं 5 बजे निकाली जा रही है जिसके लिए हम सभी साढे 4 बजे पुरानी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होंगे। यह एक साहसिक कदम है इससे अच्छा संदेश शहर के लिए 15 अगस्त को लोगों में उत्साह व जज्बा पैदा करने का कार्य करेगा।

Read More »

कजली महोत्सव में संस्कृति सिंह को किया गया सम्मानित

2017.08.11. 06 ssp mp news 1मीरजापुर, जन सामना संवाददाता। संस्कार भारती एवं लायन्स क्लब मीरजापुर के संयुक्त तत्वावधान में लालडिग्गी स्थित लायन्स स्कूल के सभागार में कजली महोत्सव 2017 का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सच्चिदानन्द सिंह की बेटी संस्कृति सिंह को क्लब के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संस्कार भारती के अध्यक्ष राजपति ओझा, कजली महोत्सव के संरक्षक विश्वनाथ अग्रवाल, संयोजक गणेश प्रसाद अवस्थी, लायन्स क्लब के अध्यक्ष ला. संगीता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति माजूद रहे।

Read More »

मानसिक विक्षिप्त ने निकाली गैस की पाइप मचा हड़कंप

2017.08.11. 04 ssp pagalकानपुर, अर्पण कश्यप। नौबस्ता थानाक्षेत्र के उस्मानपुर में एक मानसिक विक्षिप्त ने घर में अपने आप को कैद कर के मोहल्ले में कोहराम मचा दिया। फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला गया। उस्मानपुर में कच्ची बस्ती निवासी सफाई कर्मी राम सजीवन का बेटा रविंद्र 16 मानसिक रुप से विक्षिप्त है और मिर्गी का रोगी भी है। शुक्रवार दोपहर राम सजीवन किसी निजी काम से मार्केट गए हुए थे उसी समय किशोर ने अंदर से दरवाजा बंद कर के अंदर रखे हुए सामान में तोड़फोड़ मचाने लगा। हो हल्ला की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। जाली से झाककर जब लोगों ने देखा कि रविंद्र गैस की पाइपलाइन निकाल ली है, तो लोगों में दहशत का माहौल छा गाया। तेजी से गैस का रिसाव होने लगा।

Read More »