Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1572)

JAN SAAMNA DESK

युवक की कुल्हाडी से काटकर हत्या

मृतक की मां ने गांव के चार लोगो के खिलाफ दी तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला दुली में एक युवक को उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाडी से काट कर हत्या कर दी। मृतक की मां ने गांव के ही तीन लोगो के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी 20 वर्षीय शत्रुधन सिंह उर्फ गोवर्धन पुत्र जयमोहन सिंह तौमर आज सुबह घर से शौच क्रिया के लिए निकला था।

Read More »

नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाला शातिर दबोचा

2017.08.05. 7 ssp skc3फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर पुलिस ने विगत रात्रि में छोटे-छोटे बच्चों के साथ युवा पीडि को नशे की लत लगाने वाले माद्यक पदार्थ बिक्रेता को आधा किलो चरस, नौ सौ ग्राम डायजापाम पाउडर के साथ दबोच लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय कुमार पाण्डे ने वार्ता के दौरान बताया कि विगत रात्रि में थाना रसूलपुर प्रभारी निरीक्षक मुनीश चन्द्र ने अपनी टीम के साथ गालिब नगर चैराहा से एक नशीले पदार्थ बैचने वाले अभियुक्त को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम नाजायज चरस, 900 ग्राम डायजापान नशीला पाउडर पकडा गया।

Read More »

भाजपाइयों ने रक्त समूह परीक्षण शिविर का किया आयोजन

2017.08.05. 4 ssp bjpकानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण की छावनी विधानसभा के श्यामनगर मंडल स्थित राष्ट्रीय विद्यालय में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम के अंतर्गत रक्त समूह परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के बूथ लेबल से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए और लगभग 150 से अधिक लोगों ने अपने रक्त समूह का परीक्षण कराया। इसके बाद अपना पूरा नाम पता और मोबाइल नम्बर भी दर्ज करवाया। रक्त समूह परीक्षण शिविर का उद्घाटन जिलामंत्री एवं मंडल प्रभारी संजय कटियार ने किया। जिलामंत्री संजय कटियार ने बताया कि रक्त समूह परीक्षण का उद्देश्य है कि इसकी एक डायरेक्टरी बना कर रखी जाएगी और जब भी कोई आवश्यकता पड़ेगी तो तुरंत सम्बंधित समूह के लोगों को रक्तदान हेतु भेजा जायेगा।

Read More »

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया

2017.08.05. 2 ssp bjpकानपुर, जन सामना ब्यूरो। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर जिला जेल में कैदियों के बीच एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म से लेकर पूरे राजनीतिक सफर एकात्म मानववाद के सिद्धांत को पार्टी की विचारधारा, हमारी कार्य संस्कृति हमारी सरकार का गरीबों के लिए समर्पण आदि विषय पर जिला अध्यक्ष (उत्तर) सुरेंद्र मैथानी ने विस्तार से विचार रखे। इस अवसर पर उन्होंने गिरीश बाजपेई जो लगभग 11 वर्षों से जेल में सजा काट रहे हैं उनको आश्वासन दिया कि उनके आचरण अच्छे आचरण और व्यवहार के कारण से उन्हें रिहा कराने के प्रयास कर प्रदेश सरकार से आग्रह करके उनको कानूनी तरीके से कानूनी व्यवस्थाओं को पूर्ण करते हुए आग्रह एक आम नागरिक की तरह किया गया है

Read More »

रविवार को निकलेगी विशाल कांवर यात्रा

शिवली, कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता । विगत वर्षों की भांति चतुर्थ विशाल कांवर यात्रा रविवार को माँ अथैया देवी प्रांगण से बिठूर से गंगा जल भरकर बाबा जागेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया जायेगा। बम भोला समिति ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम के साथ बाबा भोले नाथ के दरबार जागेश्वर मन्दिर में बिठूर से गंगा जल भरकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेगे। सैकड़ो श्रद्धालु नाच गाना करते हुए। गंगा जल भरने के लिये बिठूर जाते है गंगा जल भरने के बाद लगभग 35 किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद बाबा भोले के दरबार मे आकर जल चढ़ाते है।

Read More »

शहर में प्रतिभाओं को मिलेगा नया आयाम

2017.08.05. 1 ssp chandanकानपुर, चन्दन जायसवाल। शहर में प्राइड आॅफ इंडिया सीजन – 3 किस्मत की चाबी का आॅडिशन होने जा रहा है यह जानकारी कानपुर प्रेस क्लब में वार्ता के दौरान कानपुर आॅडिशन की हेड शिखा शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में छुपी प्रतिभाओं को उजागर करना और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े अवसर, उच्चतम मंच, प्रसिद्धि प्रदान करना है। किस्मत की चाभी कानपुर आॅडिशन मे डांस, माॅडलिंग, गायन, वादन, मंचन, संगीत, फैशन, रैंप वाॅक और जो किसी भी प्रतिभा से ताल्लुक रखता है वह इस आॅडिशन में भाग ले सकता आॅडिशन कि खास बात यह है इसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक भाग लेकर इस आॅडिशन में अपनी प्रतिभा को दिखा सकते है।

Read More »

बुन्देलखण्ड पैकेज के अन्तर्गत वित्त पोषित होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की

2017.08.05. 3ssp lucknowलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये कि बुन्देलखण्ड पैकेज के अन्तर्गत वित्त पोषण हेतु पांच वर्षीय लगभग 04 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग 08 अगस्त, 2017 तक नियोजन विभाग को प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि नियोजन विभाग विभिन्न विभागों से प्राप्त डी0पी0आर का परीक्षण कर भारत सरकार को वित्त पोषण हेतु 09 अगस्त को भेजना सुनिश्चित करें।

Read More »

सितम्बर माह तक संवेदनशील तटबन्धों की निगरानी 24 घन्टे सुनिश्चित कराई जायेः राजीव कुमार

लखनऊ,जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने नेपाल में हुई वर्षा की प्राप्त सूचना के अनुसार सम्बन्धित जनपदों में संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुये संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बाढ़ग्रस्त जनपदों में बाढ़ से बचाव हेतु की गयी तैयारियों के अतिरिक्त आवश्यकतानुसार और अधिक तैयारियां बचाव हेतु आवश्यक उपाय कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सिंचाई, पशुधन, खाद्य एवं रसद एवं राजस्व सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल संवेदनशील एवं अति संवेदनशील जनपदों का भ्रमण कर बाढ़ से बचाव हेतु की गयी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील एवं संवेदनशील तटबन्धों का चिन्हीकरण एवं उनके सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित करायें जायें।

Read More »

पदोन्नति की डी0पी0सी0 आगामी 31 अगस्त तक अवश्य पूर्ण करा ली जाये: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने परिपत्र भेज कर समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को दिये निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने समस्त प्रमुख सचिवों एवं सचिवों तथा विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि स्वीकृत पद के सापेक्ष रिक्त पदों पर नियमानुसार की जाने वाली पदोन्नति की कार्यवाहियां यथाशीघ्र पूर्ण कराकर आगामी 31 अगस्त, 2017 तक डी0पी0सी0 की बैठक सक्षम स्तर पर अवश्य आयोजित करा ली जाये। मुख्य सचिव ने कहा कि पात्र कर्मियों को नियमानुसार रिक्त स्वीकृत पद के सापेक्ष पदोन्नति समय से मिल जानी चाहिए।

Read More »

मुख्य सचिव ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा की

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किराये पर चल रहे लगभग 23 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रोें का निर्माण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को आकर्षित करने एवं एकरूपता लाने हेतु केन्द्र के भवनों की कलर स्क्रीन तैयार कराने हेतु विभागीय प्रस्ताव पर यथाशीघ्र निर्णय कराया जाये। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा विकसित किये जाने वाले मोबाइल एप के लिये अवशेष कार्यवाहियां एक निर्धारित अवधि में पूर्ण करा दी जाये।

Read More »