Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 29)

JAN SAAMNA DESK

असमय बारिश से लोग एवं किसान परेशान

हाथरस। हालांकि मानसून अभी दस्तक देने की तैयारी में है, मगर असमय हो रही बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं बढ़ती उमस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश के बाद निकली चटक धूप के कारण वातावरण में घुली उमस ने लोगों के स्वास्थ्य पर असर डालना शुरू कर दिया है। इससे सर्दी, खांसी, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रविवार और सोमवार को हुई बारिश से लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत तो जरूर मिली, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश चिंता का कारण बन गई है।

Read More »

बाग में लटकते हाई वोल्टेज तार बन रहे जानलेवा खतरा

रायबरेली। सरेनी ब्लॉक के अंतर्गत चिंताखेड़ा गांव में आम के बागों के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन अब खतरे का कारण बन चुकी है। बाग के बीचों-बीच लटक रहे हाई वोल्टेज तार इतने नीचे झुक गए हैं कि जमीन को छूने लगे हैं। इससे अब तक दो नीलगायों की करंट लगने से मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों और बाग मालिकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बाग में बच्चों और अन्य ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने कई बार बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत करने पर एसडीओ ने समाधान का आश्वासन जरूर दिया और संबंधित जेई को निर्देशित किया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जेई का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

Read More »

आईटीआई इंस्ट्रक्टर पद पर डॉ. राहुल का चयन, परिवार में खुशी की लहर

रायबरेली। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी एनटीसी व एनएसी भर्ती परिणाम में रायबरेली को गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। सोनिया नगर निवासी डॉ. राहुल गुरूजी, पुत्र श्री शास्त्री एस. प्रकाश का चयन आईटीआई इंस्ट्रक्टर के पद पर हुआ है। यह नियुक्ति प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत 2504 विभिन्न व्यवसायों के पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत की गई है। चयन की सूचना मिलते ही डॉ. राहुल के परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी, माला पहनाई और मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया। परिवार के सदस्यों ने इसे डॉ. राहुल की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया। मोहल्ले में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

Read More »

वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान: पार्षद योगेंद्र शर्मा ने किया भूमि पूजन

कानपुर। नौबस्ता पश्चिम वार्ड में वर्षों से लगातार बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड –65 पार्षद योगेंद्र शर्मा ने दामोदर नगर के साउथ गार्डन से नगर पटरी तक नाली और सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। इस भूमि पूजन समारोह में विधान सभा सदस्य महेश त्रिवेदी के सहयोग से कार्यों की गति बढ़ाए जाने की बात भी सामने आई। विधायक पुत्र शुभम त्रिवेदी, पार्षद योगेंद्र शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार बिट्टू ने संयुक्त रूप से पूजन कर कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान पार्षद योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र की महिलाओं और माताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

Read More »

शिवकुमार पासवान मनोनीत हुए यूनियन के उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष

कानपुर। अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूरी यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मतोलिया के आदेश एवं यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी एसराज भारती की अनुमति से कानपुर निवासी शिवकुमार पासवान को उत्तर प्रदेश में यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शिवकुमार पासवान को यह जिम्मेदारी आशा और विश्वास के साथ सौंपी गई है कि वे अपने उच्च पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए यूनियन की विधि, विधान और कार्यप्रणाली का पालन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मतोलिया के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत वे समाज की निष्ठा पूर्वक सेवा करते हुए यूनियन को मजबूत करने में योगदान देंगे।

Read More »

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुनवाई 4 जुलाई को

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 4 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के संबंध में दायर प्रार्थना पत्र पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

Read More »

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में 16 को कमालपुर गांव जांच करने पहुंचेगी टीम

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के बाद फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बनाने का मामला भी आ चुका है सामने
रायबरेली। जिले के रोहनिया विकास खंड के अंतर्गत आने वाला कमालपुर गांव अधिकारियों की उदासीनता के चलते अब भ्रष्टाचार, फर्जी जन्म प्रमाणपत्र/आधार/वोटर कार्ड बनाने और अवैध गांजा बिक्री करने का गढ़ बनता जा रहा है। गांव की इस धूमिल छवि को संवारने हेतु यहां के निवासी एवं शिकायतकर्ता अमन सिंह वर्षों से प्रयासरत हैं।
शिकायतकर्ता ने उच्च स्तर के अधिकारियों को कमालपुर गांव में चल रही अनैतिक गतिविधियों से कई बार लिखित पत्र और साक्ष्य के साथ अवगत कराया है यहीं नहीं शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र के साथ साथ विभागों में अपने बयान भी दर्ज कराएं हैं परन्तु जिले की जांच एजेंसियों में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मजबूत हो चुकी हैं कि अनैतिक गतिविधियों को रोकने के बजाय उन्हें कारित करने वालों को सहयोग किया जा रहा है। जिसके कारण शिकायतकर्ता को धमकी भी मिल चुकी है।

Read More »

अटल पार्क में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

फिरोजाबाद। 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को योग सप्ताह का शुभारंभ शहर के अटल पार्क में विशेष योग शिविर के साथ किया गया। इस शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नगरवासियों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग शिविर में मेयर कामिनी राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शिविर के दौरान रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि योग केवल 21 जून के लिए नहीं, बल्कि जीवनभर के लिए अपनाया जाना चाहिए। शरीर के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है।

Read More »

वार्ड नं. 9 की क्षतिग्रस्त गलियों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में रविवार को वार्ड नं. 9 बौधाश्रम रोड पर 16 लाख 54 हजार 599 रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त गलियों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया। महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रीय पार्षद प्रीती गुप्ता के साथ भूमि पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया। महापौर ने जानकारी दी कि एन-केप योजनान्तर्गत वार्ड नं. 9 के मोहल्ला लोहिया नगर, गली नं. 4 में नत्थू सिंह से मीरा देवी, जगदीश वर्मा, मधुवाला, राकेश, उमा, संजय शर्मा, सत्यभान वाली गलियों की हालत अत्यंत खराब थी। इन गलियों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को विशेषकर बरसात के मौसम में काफी राहत मिलेगी।

Read More »

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प सभा का आयोजन

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 गौरवपूर्ण वर्षों के पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के रूहेरी मंडल, हाथरस द्वारा कृष्णा फार्म हाउस में “संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी उपस्थित रहीं और सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने से लेकर डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना जैसी कई योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

Read More »