Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुनवाई 4 जुलाई को

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुनवाई 4 जुलाई को

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 4 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के संबंध में दायर प्रार्थना पत्र पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने का विरोध जताया है। वहीं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने अयोध्या के बाबरी मस्जिद मामले में जो मजबूत दलीलें कोर्ट में पेश की थीं, उसी तर्ज पर कहा कि बाबरी मस्जिद के फैसले से पहले उसे विवादित ढांचा घोषित किया गया था। इसलिए शाही ईदगाह मस्जिद को भी विवादित ढांचा घोषित किया जाना चाहिए।